Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: ED Raid: पूर्व MLA के घर और ठिकानों पर ED और इनकम टैक्स का छापा, 16 करोड़ की नकदी और गहने बरामद
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

ED Raid: पूर्व MLA के घर और ठिकानों पर ED और इनकम टैक्स का छापा, 16 करोड़ की नकदी और गहने बरामद

Mahabir
Last updated: March 13, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, बांदा। ED Raid News Update: आयकर विभाग (Income Tax) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुंदेलखंड क्षेत्र में खनन और उससे जुड़े कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई शहरों में एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पूर्व विधायक युवराज सिंह और उनके भाई सहित आठ खनन कारोबारियों से जुड़े ठिकानों से अब तक लगभग 16 करोड़ रुपये की नकदी और जेवरात बरामद किए गए हैं। इसमें करीब आठ करोड़ रुपये नकद और लगभग इतनी ही कीमत के आभूषण बताए जा रहे हैं।

Contents
  • कई शहरों में रेड
  • दो दिन चली छापेमारी

सूत्रों के अनुसार ईडी (ED) की यह कार्रवाई करीब 40 घंटे से लगातार जारी है। आयकर विभाग (Income Tax) की 26 टीमों में शामिल लगभग 200 अधिकारी और कर्मचारी बांदा, महोबा, हमीरपुर, गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, गोरखपुर, भोपाल और दिल्ली में स्थित घरों, कार्यालयों और अन्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों, बैंक खातों और संपत्ति से संबंधित कागजातों की गहन पड़ताल की जा रही है।

Enforcement Directorate
Enforcement Directorate

कई शहरों में रेड

जांच के दौरान खनन कारोबारी सोमेश भारद्वाज के घर और कार्यालय के साथ ही लखनऊ (Luckonw) स्थित उनके आवास पर भी छापेमारी की गई। उनके मुनीम शारदा साहू से संपत्ति और आय के स्रोतों के बारे में पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में आय-व्यय से जुड़े कागजों में हेराफेरी के संकेत मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिन कारोबारियों के यहां जांच चल रही है, उनका कारोबार खनन के अलावा रियल एस्टेट, एविएशन, स्वास्थ्य सेवाओं और मैनपावर सप्लाई जैसे क्षेत्रों में भी फैला हुआ है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आयकर विभाग (Income Tax) की यह कार्रवाई कानपुर के आयकर उपनिदेशक (जांच) ऋषिराज के नेतृत्व में बुधवार सुबह करीब छह बजे शुरू हुई थी। जांच के दायरे में पूर्व विधायक युवराज सिंह, उनके भाई और मौरंग कारोबारी सीरजध्वज, महोबा के पेट्रोल पंप और खनन कारोबारी तथा लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहे दिलीप सिंह, बिजली विभाग के ठेकेदार शशांक शेखर, अवनि परिधि अस्पताल के संचालक अज्ञात गुप्ता, कारोबारी शिवशरण सिंह और राहुल सिंह शामिल हैं।

Income Tax Raid
Income Tax Raid

दो दिन चली छापेमारी

अधिकारियों ने सभी संदिग्धों के मोबाइल फोन बंद करवा दिए हैं और शिफ्टवार टीमें दिन-रात दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि जैसलमेर में दिलीप सिंह की बेटी के भव्य शादी समारोह में हुए भारी खर्च के बाद विभाग की नजर इन कारोबारियों पर गई थी। गौरतलब है कि युवराज सिंह वर्ष 2019 में हमीरपुर सीट से उपचुनाव जीतकर विधायक बने थे। यह सीट तत्कालीन विधायक अशोक चंदेल को हत्या के मामले में सजा होने के बाद खाली हुई थी।

वहीं, छापेमारी को लेकर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि वह शहर से बाहर हैं और इस कार्रवाई से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने इसे राजनीतिक विद्वेष के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश बताया है। बांदा के आयकर अधिकारी शिवशंकर मिश्रा के अनुसार यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी जांच जारी है और पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा
Next Article LPG Gas: गैस सिलेंडर की बुकिंग अब 45 दिन बाद होगी, देशभर में LPG की किल्लत, सरकार का बड़ा फैसला, पढ़ें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.