Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Canada News: कनाडा में सनसनीखेज मामला: फर्जी पंजाबी नाम से डॉक्टरों के साथ अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada News: कनाडा में सनसनीखेज मामला: फर्जी पंजाबी नाम से डॉक्टरों के साथ अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: March 20, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Canada News: कनाडा में एक युवक ने फर्जी पंजाबी नाम से कई लेडी डॉक्टरों के साथ अश्लील हरकतें करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को दिसंबर 2025 में गिरफ्तार किया था, लेकिन वह सोशल मीडिया पर तब सुर्खियों में आया जब उसका वीडियो और जानकारी वायरल होने लगी। आरोपी का असली नाम वैभव है, लेकिन उसने अपने आप को आकाशदीप सिंह बताकर महिलाओं को फंसाया। पील रीजनल पुलिस के अनुसार, युवक ने प्राइवेट पार्ट में बीमारी का बहाना बनाकर क्लिनिक में जाकर लेडी डॉक्टरों से अश्लील हरकत कराई और तुरंत वहां से फरार हो गया।

Contents
  • पहचान छिपाने के लिए बनाए फर्जी ID
  • क्लीनिकों की रेकी कर लेडी डॉक्टर चुनता
  • कनाडा पुलिस का बयान
  • सोशल मीडिया पर वायरल

पहचान छिपाने के लिए बनाए फर्जी ID

पुलिस ने बताया कि वैभव ने शिकायतों और गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्जी पहचान पत्र तैयार किए। उसने इंडियन ओरिजन के युवक का नाम आकाशदीप सिंह रखकर जाली आईडी और दस्तावेज तैयार किए। इससे वह डॉक्टरों और पुलिस को चकमा दे सकता था। पुलिस ने बताया कि इस फर्जी नाम का इस्तेमाल वह कई महीनों तक करता रहा और अलग-अलग क्लिनिकों में जाकर अपनी हरकतों को अंजाम देता रहा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पील रीजनल पुलिस के अनुसार, वैभव पहले क्लीनिक की रेकी करता और पता लगाता कि वहां लेडी डॉक्टर हैं या नहीं। इसके बाद वह मरीज बनकर जाता और किसी काल्पनिक बीमारी का नाटक करता, जिससे डॉक्टर को उसके प्राइवेट पार्ट को छूना जरूरी लगे। जब डॉक्टरों को संदेह नहीं होता, तब वह अपने कपड़े उतार देता और अश्लील हरकत करने के लिए दबाव डालता।

क्लीनिकों की रेकी कर लेडी डॉक्टर चुनता

पुलिस ने बताया कि यह कोई एक बार की हरकत नहीं थी। वैभव ने मिसिसॉगा के कई अलग-अलग क्लिनिकों में यह पैटर्न दोहराया। हर बार वह नया बहाना बनाता और नए क्लिनिक में जाकर महिलाओं को फंसाता। यह पैटर्न महीनों तक चलता रहा और कई लेडी डॉक्टर इसके शिकार बने। जब कुछ डॉक्टरों ने उसकी हरकतों की शिकायत पुलिस को की, तब पील रीजनल पुलिस की 12 डिवीजन क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो सक्रिय हुई। सीसीटीवी फुटेज और फर्जी दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस ने 4 दिसंबर, 2025 को वैभव को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान पता चला कि शिकायतें आकाशदीप सिंह के नाम से की गई थीं, जबकि असल में उसका नाम वैभव है। पुलिस के अनुसार, वैभव 36 साल का है और मूल रूप से इंडिया का रहने वाला है। वह कनाडा का स्थायी नागरिक (PR) है। जांच में यह सामने आया कि उसने मिसिसॉगा की कई लेडी डॉक्टरों के साथ अश्लील हरकत की है। पुलिस ने बताया कि केस की जांच तीन महीने से स्थानीय कोर्ट में चल रही है। अब वैभव को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Canada

कनाडा पुलिस का बयान

पील रीजनल पुलिस के पब्लिक रिलेशन अफसर ने कहा कि वैभव ने जानबूझकर कई महीनों तक महिलाओं को फंसाया और फर्जी नाम से उनके साथ अश्लील हरकत की। जांच में पाया गया कि उसने पंजाबी ओरिजन के युवक का फेक नाम लेकर डॉक्टरों को मिलने का बहाना बनाया। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ चार गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने यह भी बताया कि केस ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस (OCJ) में चल रहा है। मामले के ट्रायल के दौरान आरोपी का भारतीय पता और डॉक्टरों के नाम सार्वजनिक नहीं किए जा सकते। पुलिस ने डॉक्टरों से अपील की है कि ऐसे मामलों में आगे आएं और बयान दें। पुलिस ने बताया कि ट्रायल की प्रक्रिया लंबी चलती है, लेकिन आरोपी को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया जारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल

इस मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रूबी भसीन ने 15 मार्च को वीडियो पोस्ट कर डॉक्टरों से सामने आने की अपील की। लोगों ने इस घटना को लेकर भारी चिंता और गुस्सा जताया। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मामलों में समय पर कार्रवाई और ट्रायल जरूरी है ताकि भविष्य में महिलाओं के खिलाफ ऐसे अपराध रोके जा सकें।

इस सनसनीखेज मामले ने कनाडा में भारतीय समुदाय और सोशल मीडिया दोनों पर हलचल मचा दी है। पुलिस की सक्रियता और डिपोर्टेशन की प्रक्रिया से उम्मीद है कि आरोपी को जल्द ही न्याय के दायरे में लाया जाएगा और महिला डॉक्टरों के साथ इस तरह के अपराधों पर रोक लगेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर में ASI ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा, बेटे ने एएसआई को मारा थप्पड़, जमकर हंगामा
Next Article Punjab News: चैत्र नवरात्र पर अनोखा लंगर, श्रद्धालु दरबार पर चढ़ाते शराब और पीते
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.