Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Italy: गुरुद्वारा साहिब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो सेवादारों की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Italy: गुरुद्वारा साहिब के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो सेवादारों की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Mahabir
Last updated: April 19, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/इटली। Italy Bergamo Covo Gurdwara Shooting News Update: इटली के बर्गामो प्रांत में स्थित कोवो शहर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे भारतीय, विशेषकर सिख समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है। यहां कोवो (Covo) में स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी (Gurdwara Mata Sahib Kaur Ji) के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में दो सिख सेवादारों की गोली लगने से मौत हो गई।

Contents
  • दहशत का माहौल
  • सीसीटीवी फुटेज खंगाले

इटली (Italy) की इस घटना में मारे गए सेवादारों की पहचान हो गई है। मृतकों की पहचान रजिंदर सिंह (48) और गुरमीत सिंह (48) के रूप में हुई है, जो गुरुद्वारा साहिब में सेवादार के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब दोनों सेवादार रात के समय गुरुद्वारे के प्रवेश द्वार पर मौजूद थे और संगत भी वहां आ-जा रही थी। अचानक एक हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दहशत का माहौल

घायल सेवादारों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर भारतीय मूल का बताया जा रहा है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद एक कार में सवार होकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक उसकी आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना ऐसे समय पर हुई जब वैसाखी के उपलक्ष्य में इलाके में एक बड़ा नगर कीर्तन आयोजित किया जाना था। इस दुखद वारदात के बाद गुरुद्वारा प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों और शोक के चलते नगर कीर्तन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले

इटली (Italy) की सुरक्षा एजेंसी Carabinieri ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश के एंगल से भी देख रही है, हालांकि अभी तक हत्या के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इस घटना के बाद इटली (Italy) में रह रहे भारतीय समुदाय में शोक की लहर है और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है, जबकि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मोहाली में हाई-वोल्टेज ड्रामा, नाका तोड़ भाग रहा था युवक; पुलिस ने पकड़ कर जड़े थप्पड़
Next Article Firing in Punjab: पंजाब में वारदात से सनसनी, समझौते के बहाने बुलाया, फिर बरसाईं गोलियां; युवक की मौत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.