Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: UP Board Result: यूपी बोर्ड परिणाम 2026 घोषित, हाईस्कूल में 90.42% और इंटर में 80.38% छात्र सफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

UP Board Result: यूपी बोर्ड परिणाम 2026 घोषित, हाईस्कूल में 90.42% और इंटर में 80.38% छात्र सफल

Mahabir
Last updated: April 23, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लखनऊ। UP Board Result: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। परिणामों में हाईस्कूल में 90.42% और इंटर में 80.38% छात्र सफल घोषित किए गए हैं। हाईस्कूल परीक्षा के टॉपर्स में प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर बिलौली बाजार, पिहानी (सीतापुर) की कशिश वर्मा (97.83) और द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर (बाराबंकी) की अंशिका वर्मा (97.83%) रहीं।

Contents
  • 15 कार्यदिवसों में सफलतापूर्वक पूरा हुआ मूल्यांकन
  • हाईस्कूल में बेटियों ने फिर मारी बाजी
  • इंटरमीडिएट में 80.38% रहा परिणाम
  • प्रयोगात्मक परीक्षाएं व अन्य विवरण
  • हाईस्कूल परीक्षा 2026 – टॉपर्स लिस्ट
  • इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 – टॉपर्स लिस्ट

वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर्स में प्रथम स्थान पर बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर बिलौली बाजार, पिहानी (सीतापुर) की शिखा वर्मा (97.60%) रहीं। योगी सरकार (Yogi Govt) की मंशा के अनुरूप बोर्ड परीक्षाओं की पूरी प्रक्रिया नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी है और उनके बेहतर भविष्य की कामना की है।

15 कार्यदिवसों में सफलतापूर्वक पूरा हुआ मूल्यांकन

परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल 2026 को सायं 4 बजे शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) एवं बोर्ड के सभापति डॉ. महेंद्र देव तथा परिषद के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी किया गया।

इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच प्रदेश के 8,033 परीक्षा केंद्रों पर 15 कार्यदिवसों में सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गईं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से 4 अप्रैल 2026 के बीच कुल 254 मूल्यांकन केंद्रों पर कराया गया।

UP Board Result 2026
UP Board Result 2026

हाईस्कूल में बेटियों ने फिर मारी बाजी

हाईस्कूल परीक्षा में कुल 26,01,381 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें 13,43,524 बालक और 12,57,857 बालिकाएं शामिल रहीं। इनमें से कुल 23,52,181 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए, जिससे कुल पास प्रतिशत 90.42 रहा। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30 जबकि बालिकाओं का 93.76 प्रतिशत रहा, जो कि लड़कों से 6.46 प्रतिशत अधिक है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

संस्थागत परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 90.51 रहा, जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 66.67 प्रतिशत दर्ज किया गया। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 96,803 परीक्षकों द्वारा किया गया।

इंटरमीडिएट में 80.38% रहा परिणाम

दूसरी तरफ, इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 24,86,072 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 13,09,397 बालक और 11,76,675 बालिकाएं थीं। इनमें से 19,98,317 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए, जिससे कुल पास प्रतिशत 80.38 रहा।

बालकों का पास प्रतिशत 75.04 और बालिकाओं का 86.32 प्रतिशत रहा, यानी बालिकाएं 11.28 प्रतिशत आगे रहीं। संस्थागत परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 80.47 और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 77.54 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 55,973 परीक्षकों द्वारा किया गया।

प्रयोगात्मक परीक्षाएं व अन्य विवरण

इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से 9 फरवरी 2026 के बीच दो चरणों में 18,007 परीक्षकों की निगरानी में सम्पन्न कराई गईं। आंशिक विषयों की परीक्षा में हाईस्कूल के 3,286 और इंटरमीडिएट के 58,134 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

कुल मिलाकर इस वर्ष भी यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की है, वहीं परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया।

Result
Result

हाईस्कूल परीक्षा 2026 – टॉपर्स लिस्ट

प्रथम स्थान (संयुक्त): कशिश वर्मा – 97.83%

विद्यालय: बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर बिलौली बाजार, पिहानी (सीतापुर)

अंशिका वर्मा – 97.83%
विद्यालय: द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर (बाराबंकी)

द्वितीय स्थान: अदिति – 97.50%

विद्यालय: द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर (बाराबंकी)

तृतीय स्थान (संयुक्त): अर्पिता – 97.33%

विद्यालय: बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, सीतापुर

ऋषभ साहू – 97.33%

विद्यालय: लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल, झांसी

परी वर्मा – 97.33%

विद्यालय: द मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर (बाराबंकी)

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 – टॉपर्स लिस्ट

प्रथम स्थान: शिखा वर्मा – 97.60%

विद्यालय: बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, शेखपुर बिलौली बाजार, पिहानी (सीतापुर)

द्वितीय स्थान: नंदनी गुप्ता – 97.20%

विद्यालय: सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज, खेरा (बरेली)

श्रिया वर्मा – 97.20%
विद्यालय: महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज (बाराबंकी)

तृतीय स्थान: सुरभि यादव – 97.00%

विद्यालय: सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज, खेरा (बरेली)

पूजा पाल – 97.00%
विद्यालय: महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज (बाराबंकी)

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article UP News: मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन डोमिनगढ़ बंधा फोरलेन सड़क और डोमिनगढ़ रेल उपरिगामी पुल का निरीक्षण
Next Article Jalandhar News: खालसा कॉलेज फॉर वूमेन कैंपस में होगी मॉक एक्सरसाइज, ड्रिल एयर रेड चेतावनी सिग्नल से होगी शुरू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.