Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर में बंद कपड़े दुकान में लगी आग, ASI ने बड़ा हादसा होने से बचाया
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में बंद कपड़े दुकान में लगी आग, ASI ने बड़ा हादसा होने से बचाया

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:10 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के जंडियाला मंजकी इलाके में सोमवार सुबह एक कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस हादसे में करीब 50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Contents
  • लपटें निकलती देख हड़कंप मच गया
  • आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट

आग लगने की इस घटना के दौरान पुलिस (Police) अधिकारी एएसआई गुलजार सिंह ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए खुद दुकान का शटर तोड़कर राहत कार्य शुरू किया, जिसकी इलाके में खूब सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार, ‘Force Nxt’ नाम की यह कपड़ों की दुकान हरविंदर सिंह की है।

Fire breaks out at closed clothing shop in Jalandhar
Fire breaks out at closed clothing shop in Jalandhar

लपटें निकलती देख हड़कंप मच गया

सोमवार तड़के लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई गुलजार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान बंद थी और अंदर आग तेजी से फैल रही थी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने दमकल विभाग का इंतजार करने के बजाय खुद ही कार्रवाई शुरू कर दी। पास खड़े एक ट्रैक्टर से कुल्हाड़ी लेकर उन्होंने दुकान का शटर तोड़ना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कुछ ही देर में शटर तोड़ दिया गया, जिससे दमकल विभाग की टीम को अंदर पहुंचकर आग बुझाने में आसानी हुई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा भारी मात्रा में कपड़ों का स्टॉक जल चुका था।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुकानदार रविवार को दुकान की लाइट बंद करना भूल गए थे, जिससे तारों में गर्मी बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ।इस दौरान एक और चिंताजनक बात सामने आई कि कई लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में लगे रहे।

इस पर एएसआई गुलजार सिंह ने लोगों से अपील की कि ऐसे समय में वीडियो बनाने की बजाय राहत कार्य में सहयोग करें। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। खासकर एएसआई गुलजार सिंह के साहसिक कदम की हर ओर प्रशंसा हो रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Canada News: कनाडा में पंजाबी युवती की संदिग्ध मौत, परिवार सदमे में; 3 साल पहले गई थी विदेश
Next Article Punjab: पंजाब में AAP का बड़ा फैसला, जालंधर में सभी विधायकों की ‘आपात’ बैठक, मनीष सिसौदिया लेंगे मीटिंग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.