Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Canada News: कनाडा में पंजाबी युवती की संदिग्ध मौत, परिवार सदमे में; 3 साल पहले गई थी विदेश
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada News: कनाडा में पंजाबी युवती की संदिग्ध मौत, परिवार सदमे में; 3 साल पहले गई थी विदेश

Mahabir
Last updated: April 27, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लुधियाना। Canada News: पंजाब के अहमदगढ़ की रहने वाली 29 वर्षीय युवती प्रतिभा गुप्ता की कनाडा (Canada) के ब्रैम्पटन शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उसके किराए के घर की सीढ़ियों के पास मिला, जिससे पूरे परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद से ही मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि अब तक किसी भी तरह की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Contents
  • सीढ़ियों के पास शव बरामद किया
  • कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही

परिजनों के अनुसार, प्रतिभा करीब साढ़े तीन साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा गई थी। वह वहां एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम कर रही थी और अपने करियर को लेकर काफी उत्साहित थी। परिवार ने बताया कि घटना वाले दिन शनिवार दोपहर को प्रतिभा ने अपने माता-पिता संजीव कुमार और इंदु जिंदल से लंबी बातचीत की थी। बातचीत के दौरान वह खुश और संतुष्ट नजर आ रही थी, जिससे किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी।

Punjabi Girl Die in Canada
Punjabi Girl Die in Canada

सीढ़ियों के पास शव बरामद किया

हालांकि, शाम होते-होते स्थिति अचानक बदल गई। जब परिजनों ने उसे कई बार फोन किया, तो उसकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। चिंतित होकर परिवार ने उसके कार्यस्थल पर संपर्क किया। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने तुरंत कनाडा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर की सीढ़ियों के पास प्रतिभा का शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अहमदगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतिभा के शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला और अधिक रहस्यमय हो गया है। जिस समय यह घटना हुई, उस घर में मकान मालिक का परिवार मौजूद था, लेकिन मकान मालिक खुद अमेरिका गया हुआ था। ऐसे में समय पर सहायता न मिलने की भी बात सामने आ रही है।

Canada News
Canada News

कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही

घटना की सूचना मिलते ही कनाडा (Canada) की ब्रैम्पटन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम मृतका की दिनचर्या, उसके संपर्कों और हालिया गतिविधियों की गहन पड़ताल कर रही है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और संभावित गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। प्रतिभा गुप्ता पढ़ाई में बेहद मेधावी थी।

उसने एमएससी मैथ्स में गोल्ड मेडल हासिल किया था और विदेश जाने से पहले पंजाब में एक अध्यापिका के रूप में कार्य कर रही थी। कनाडा जाने के बाद वह अपने परिवार का सहारा बनी हुई थी, हालांकि उसे अभी तक स्थायी निवास (PR) नहीं मिला था। इकलौती बेटी की मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। माता-पिता अब अपनी बेटी का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने फतेहगढ़ साहिब के सांसद अमर सिंह से संपर्क किया है। सांसद ने भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि जल्द से जल्द शव को भारत लाकर अंतिम संस्कार किया जा सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर इमिग्रेशन ऑफिस में खूनी झड़प, कर्मचारी और युवक में जमकर मारपीट; जाने पूरा मामला
Next Article Jalandhar News: जालंधर में बंद कपड़े दुकान में लगी आग, ASI ने बड़ा हादसा होने से बचाया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.