Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: GST Raid: आयरन-स्टील कारोबारी के घर और दुकानों पर GST की छापेमारी, अब तक 2.27 करोड़ की गड़बड़ी सामने आई
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

GST Raid: आयरन-स्टील कारोबारी के घर और दुकानों पर GST की छापेमारी, अब तक 2.27 करोड़ की गड़बड़ी सामने आई

Mahabir
Last updated: April 29, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, मुरादाबाद/संभल। GST Raid: टैक्स और GST चोरी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत राज्य कर विभाग की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (एसआईबी) ने संभल में एक पंजीकृत व्यापारी के यहां बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई में विभाग को करीब 2.27 करोड़ रुपये के स्टॉक में भारी अंतर मिला, जिससे जीएसटी चोरी की आशंका और गहरा गई है। जांच के दौरान फर्म के मालिक ने मौके पर ही 44.14 लाख रुपये जुर्माना जमा किया।

Contents
  • सर्च ऑपरेशन चलाया
  • स्टील कारोबारियों में हड़कंप

जानकारी के अनुसार संबंधित व्यापारी आयरन-स्टील, पाइप, पाइप फिटिंग, हैंडपंप और उससे जुड़े उपकरणों के व्यापार से जुड़ा हुआ है। जीएसटी (GST) विभाग ने छापा मारते हुए बड़े टैक्स चोरी का खुलासा किया। विभागीय जानकारी के मुताबिक व्यापारी द्वारा कागजों में दर्शाया गया स्टॉक और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर है। इस आधार पर विभाग ने गोपनीय रूप से सूचना एकत्र की, जिसमें बिना बिल के माल की आपूर्ति और कर का पूरा भुगतान न करने जैसी अनियमितताएं सामने आईं।

GST Bogus Billing Scam
GST Bogus Billing Scam

सर्च ऑपरेशन चलाया

इन्हीं तथ्यों के आधार पर एसआईबी की टीम ने व्यापारी के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जांच के दौरान पाया गया कि लगभग 2.27 करोड़ रुपये का माल घोषित स्टॉक से कम है। इसके अलावा टीम को दो अलग-अलग स्थानों से संदिग्ध दस्तावेज और अभिलेख भी मिले, जिन्हें सत्यापन के अभाव में जब्त कर लिया गया है। विभाग अब इन दस्तावेजों की गहन जांच करेगा ताकि कर चोरी की वास्तविक राशि का आकलन किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कार्रवाई के दौरान व्यापारी ने 44.14 लाख रुपये की धनराशि मौके पर ही जमा कर दी। अधिकारियों के अनुसार यह राशि प्रारंभिक जांच के आधार पर जमा कराई गई है और आगे की जांच में कर देयता और बढ़ सकती है। विभाग का मानना है कि इस मामले में और भी वित्तीय अनियमितताएं सामने आ सकती हैं।

GST Scam
GST Scam

स्टील कारोबारियों में हड़कंप

एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-वन अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 27 और 28 तारीख को की गई इस कार्रवाई में बिना बिल आपूर्ति और स्टॉक में बड़े अंतर के स्पष्ट संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी चोरी के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे पारदर्शिता के साथ कारोबार करें और सभी लेनदेन विधिवत बिल के माध्यम से ही करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

इस पूरी कार्रवाई की निगरानी ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी संभाग-बी मिलिंद राज ने की। टीम में डिप्टी कमिश्नर वामदेव त्रिपाठी, असिस्टेंट कमिश्नर रणंजय यादव, अखिलेश कुमार, जीएसटी अधिकारी अरविंद कुमार और धीरेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। इस छापेमारी के बाद क्षेत्र के स्टील कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और विभाग की सख्ती को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: भगवंत मान सरकार श्रमिक वर्ग के सम्मान में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत मान
Next Article CBSE 12th Result 2026 Live: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को आएगा, Digilocker और वेबसाइट पर कर सकते हैं चेक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.