Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की रिमांड
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Punjab News: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की रिमांड

Mahabir
Last updated: May 10, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/गुरुग्राम। Punjab Minister Sanjeev Arora Arrest Money Laundering Case: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को हुई कार्रवाई के दौरान ED की टीम ने चंडीगढ़ स्थित उनकी सरकारी कोठी पर करीब 10 घंटे तक पूछताछ की।

Contents
  • चंडीगढ़ से दिल्ली तक चली कार्रवाई
  • वकील ने गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक
  • ED का दावा: शेल कंपनियों के जरिए फर्जी एक्सपोर्ट
  • कौन-कौन सी संपत्तियां हुईं अटैच?
  • AAP का केंद्र सरकार पर हमला
  • ED की जांच अब और गहरी

पंजाब (Punjab) में छापेमारी के बाद शाम करीब 5 बजे उन्हें चंडीगढ़ से दिल्ली ले जाया गया और देर रात गुरुग्राम की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने ED को मंत्री की 7 दिन की रिमांड दे दी है। अब एजेंसी उनसे 16 मई तक पूछताछ करेगी।

Punjab Minister Sanjeev Arora Arrest Money Laundering Case
Punjab Minister Sanjeev Arora Arrest Money Laundering Case

चंडीगढ़ से दिल्ली तक चली कार्रवाई

शनिवार सुबह ED की टीम ने चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित मंत्री संजीव अरोड़ा के सरकारी आवास समेत दिल्ली और गुरुग्राम के कुल 5 ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान कई दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी जानकारी जुटाई गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

करीब 10 घंटे तक चली पूछताछ के बाद ED अधिकारियों ने मंत्री को हिरासत में ले लिया। देर रात उन्हें गुरुग्राम की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां ED ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी। हालांकि अदालत ने 7 दिन की रिमांड मंजूर की।

वकील ने गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक

संजीव अरोड़ा के वकील अर्जुन ने अदालत में गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि यह पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने दावा किया कि ED ने 5 मई को केस दर्ज किया और 9 मई को गिरफ्तारी कर ली, जबकि एजेंसी ने अभी तक कोई ठोस जांच नहीं की।

वकील के अनुसार, अदालत में करीब डेढ़ से दो घंटे तक बहस चली। इसके बाद कोर्ट ने आदेश लिखने में लगभग दो घंटे लगाए। उन्होंने कहा कि पहले हुई रेड में ED को कोई बड़ी बरामदगी नहीं मिली थी और टीम केवल दो मोबाइल फोन लेकर गई थी।

अर्जुन ने कहा कि मंत्री पर लगाए गए आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है। सप्लाई न होने और फर्जी लेन-देन के जो आरोप लगाए गए हैं, उनके समर्थन में एजेंसी के पास पर्याप्त सामग्री नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कस्टम विभाग के पास सभी दस्तावेज मौजूद हैं और कई सरकारी अधिकारियों ने इन दस्तावेजों की जांच की थी, लेकिन ED ने उन्हें पूरी तरह परखे बिना ही गिरफ्तारी कर ली।

ED-Raid-News
ED-Raid-News

ED का दावा: शेल कंपनियों के जरिए फर्जी एक्सपोर्ट

ED ने दावा किया है कि संजीव अरोड़ा और उनसे जुड़ी कंपनियों ने मोबाइल खरीद-बिक्री और एक्सपोर्ट के नाम पर करीब 157.12 करोड़ रुपए का फर्जी कारोबार दिखाया। एजेंसी के अनुसार, शेल कंपनियों के जरिए फर्जी निर्यात दिखाकर दुबई से भारत में अवैध धन की राउंड-ट्रिपिंग की गई।

जांच एजेंसी का कहना है कि –

फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), GST रिफंड और ड्यूटी ड्रॉबैक हासिल करने के लिए दिल्ली की गैर-मौजूद फर्मों से फर्जी GST खरीद बिल तैयार किए गए। इससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचा।

ED के मुताबिक, घोषित 157.12 करोड़ रुपए के एक्सपोर्ट में से करीब 102.50 करोड़ रुपए के लेन-देन केवल UAE स्थित दो कंपनियों — Fortbell Telecom FZCO और Dragon Global FZCO — के माध्यम से किए गए।

एजेंसी का आरोप है कि इन विदेशी संस्थाओं के जरिए धन की राउंड-ट्रिपिंग की गई, जो FEMA नियमों का उल्लंघन हो सकता है।

कौन-कौन सी संपत्तियां हुईं अटैच?

  • ED सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान Hampton Sky Realty Limited और संजीव अरोड़ा से जुड़ी संस्थाओं के बैंक खातों, डीमैट होल्डिंग्स और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया गया है।
  • यह कार्रवाई FEMA Act 1999 की धारा 37(3) और आयकर अधिनियम की धारा 132(9B) के तहत की गई। जांच एजेंसी ने 180 दिनों के लिए संपत्तियों को अटैच किया है।
  • जब्त संपत्तियों में कंपनी के कई बैंक खाते, काव्या अरोड़ा के डीमैट खाते, म्यूचुअल फंड निवेश और लुधियाना, मोहाली और गुरुग्राम में स्थित अचल संपत्तियां शामिल हैं।
  • ED ने यह कार्रवाई 17 अप्रैल को उद्योग विहार, गुरुग्राम स्थित हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड और उससे जुड़े अन्य परिसरों में हुई तलाशी के बाद की।
Arvind Kejriwal and Bhagwant Singh Mann
Arvind Kejriwal and Bhagwant Singh Mann

AAP का केंद्र सरकार पर हमला

मंत्री की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि –

मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों को तोड़ने के लिए कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ED को मनी लॉन्ड्रिंग पकड़ने के बजाय राजनीतिक विरोधियों पर कार्रवाई करने में लगाया जा रहा है।

वहीं भगवंत मान ने कहा कि ED की रेड का मकसद ब्लैक मनी पकड़ना नहीं बल्कि नेताओं पर दबाव बनाकर उन्हें भाजपा में शामिल कराना है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के यहां रेड के बाद उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली थी।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की कि AAP पूरे पंजाब में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करेगी और जिला मुख्यालयों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को बताया जाएगा कि भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा बनती जा रही है।

ED की जांच अब और गहरी

ED का कहना है कि कंपनी के निदेशकों, कर्मचारियों और संबंधित व्यक्तियों ने मिलकर फर्जी बिक्री और निर्यात दिखाने के लिए शेल कंपनियों का नेटवर्क तैयार किया। जांच एजेंसी अब विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन, बैंकिंग लेन-देन और विदेशों से जुड़े वित्तीय ट्रेल की गहराई से जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी अब संबंधित फर्मों और व्यक्तियों के वित्तीय रिकॉर्ड, विदेशी खातों और संपत्तियों की भी जांच करेगी। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

फिलहाल संजीव अरोड़ा ED की हिरासत में हैं और 16 मई को उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। पंजाब की राजनीति में यह मामला अब बड़ा राजनीतिक और कानूनी मुद्दा बन चुका है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Haryana: पांच IAS अधिकारियों से अब CBI करेगी पूछताछ, ब्यूरोक्रेसी में मचा हड़कंप
Next Article Vijay Thalapathy: अभिनेता से मुख्यमंत्री बने विजय, CM बनते ही जनता को दी बड़ी सौगात; शपथ के दौरान राज्यपाल ने की टोकाटाकी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.