Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Vijay Thalapathy: विजय के मुख्यमंत्री बनने पर भावुक हुईं तृषा, थलापति की मां को लगाया गले; देखें वीडियो, कई सितारें दे रहे बधाई
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Vijay Thalapathy: विजय के मुख्यमंत्री बनने पर भावुक हुईं तृषा, थलापति की मां को लगाया गले; देखें वीडियो, कई सितारें दे रहे बधाई

Mahabir
Last updated: May 11, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Vijay Thalapathy: अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने रविवार को तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर राजनीति में नया अध्याय शुरू कर दिया। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में राजनीति, फिल्म और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

Contents
  • R. Madhavan ने दी बधाई
  • यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
  • तृषा की मौजूदगी ने भी सभी का ध्यान खींचा
  • तृषा और विजय की जोड़ी सबसे लोकप्रिय

इस खास मौके पर कांग्रेस नेता Rahul Gandhi समेत तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे मौजूद रहे। विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद सोशल मीडिया पर भी उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Vijay Thalapathy become CM of Tamil Nadu
Vijay Thalapathy become CM of Tamil Nadu

R. Madhavan ने दी बधाई

समारोह के दौरान अभिनेता Kamal Haasan ने विजय को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। उन्होंने विजय को अपना भाई बताते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वहीं अभिनेता Prakash Raj ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर विजय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि राज्य विजय के नेतृत्व में और अधिक प्रगति करेगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अभिनेता R. Madhavan ने भी इंस्टाग्राम पर विजय की तस्वीर साझा कर उन्हें बधाई दी। माधवन ने लिखा कि उन्हें विजय पर गर्व है और भगवान उन्हें जनता के लिए अच्छा काम करने की शक्ति दे। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

❤️ @trishtrashers getting emotional during CM Joseph Vijay sir’s speech was truly a heart-touching moment ❤️ #trishakrishnan #Trisha #vijay #cmvijay #thalapathy #trishaforever #southqueentrisha #ladysuperstartrisha #wonderingwomen pic.twitter.com/3Ofr1zDl4P

— Trisha Sushma (@Trishkrish_583) May 10, 2026

तृषा की मौजूदगी ने भी सभी का ध्यान खींचा

शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेत्री Trisha Krishnan की मौजूदगी ने भी सभी का ध्यान खींचा। समारोह के दौरान तृषा काफी खुश नजर आईं, लेकिन विजय के भाषण के समय वह भावुक हो गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा गया कि विजय के संबोधन के दौरान तृषा की आंखों में आंसू आ गए। हालांकि उनके चेहरे पर मुस्कान बनी रही। यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

समारोह में तृषा ने विजय की मां से मुलाकात की और उन्हें गले लगाते हुए नजर आईं। मीडिया से बातचीत में तृषा ने इस दिन को तमिलनाडु के लिए बड़ा दिन बताया। उन्होंने कहा कि वह इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। इस दौरान उनकी मां उमा कृष्णन भी उनके साथ मौजूद थीं।

@trishtrashers & @umakris31119674 sharing a beautiful moment with Shoba Chandrasekhar ❤️#tvk #vijay #Thalapathy #vijayThalapathy #trishakrishnan #Trisha #trishaforever #southqueentrisha #ladysuperstartrisha #wonderingwomen pic.twitter.com/Uf4CeH9bhZ

— Trisha Sushma (@Trishkrish_583) May 10, 2026

तृषा और विजय की जोड़ी सबसे लोकप्रिय

तृषा और विजय की जोड़ी तमिल सिनेमा की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’, ‘आथी’ और ‘कुरुवी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। लंबे समय बाद दोनों Leo में एक साथ नजर आए थे, जिसमें उन्होंने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा तृषा ने विजय की फिल्म ‘द GOAT’ में भी स्पेशल अपीयरेंस दी थी।

हाल के महीनों में विजय और तृषा अपने कथित रिश्ते को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। हालांकि दोनों ने इन खबरों पर कभी खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बावजूद शपथ ग्रहण समारोह में दोनों की मौजूदगी और तृषा का भावुक होना सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Actor Vijay: 130 करोड़ में बनी विजय की वह फिल्म हुई थी सुपरफ्लॉप, श्रीदेवी भी नहीं बचा पाईं थी डूबती नैया
Next Article PM Narendra Modi: स्कूल ऑनलाइन हों, कंपनियां वर्क फ्रॉम होम दें, पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल घटाएं, सोने की खरीद न करें- PM मोदी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.