Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Prateek Yadav: पूर्व सीएम अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का अचानक निधन, शोक की लहर
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Prateek Yadav: पूर्व सीएम अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का अचानक निधन, शोक की लहर

Mahabir
Last updated: May 13, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लखनऊ। Prateek Yadav: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। उनकी अचानक मौत की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह करीब 6 बजे उनकी पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Contents
  • अपर्णा यादव असम में थीं
  • अखिलेश यादव हुए भावुक

सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के अनुसार, अस्पताल पहुंचने तक प्रतीक यादव (Prateek Yadav) की पल्स पूरी तरह डाउन हो चुकी थी और उनका हार्ट भी काम करना बंद कर चुका था। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में कराया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को उनके आवास ले जाया जाएगा।

Aparna Yadav
Aparna Yadav

अपर्णा यादव असम में थीं

घटना के समय अपर्णा यादव असम में थीं, जहां वह हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गई थीं। सूचना मिलते ही वह लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। प्रतीक यादव की तबीयत मंगलवार रात करीब 11 बजे अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन कुछ देर बाद तबीयत में सुधार होने पर वह घर लौट गए थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इससे पहले 30 अप्रैल को भी उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, वह फेफड़ों की गंभीर बीमारी पल्मोनरी एम्बोलिज्म से पीड़ित थे। इस बीमारी में खून का थक्का फेफड़ों की नसों में फंस जाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो जाता है।

akhilesh-yadav
akhilesh-yadav

अखिलेश यादव हुए भावुक

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और छोटे भाई के शव को देखकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुखद है कि वह आज हमारे बीच नहीं हैं। कानून और परिवार जो निर्णय करेगा, हम उसी का पालन करेंगे।”

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। बाद में मुलायम सिंह यादव ने सार्वजनिक रूप से उन्हें अपने बेटे का दर्जा दिया था।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में मची अफरा-तफरी
Next Article Punjab News: सीएम भगवंत मान और सुनील जाखड़ को मिली जान से मारने की धमकी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.