Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Coal Mine Blast: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत और कई लापता
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Coal Mine Blast: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत और कई लापता

Mahabir
Last updated: May 23, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चीन। Coal Mine Blast: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कोयला खदान में भयानक ब्लास्ट हो गया है जिसमें 90 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है और कई लापता बताए जा रहे है।

Contents
  • कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट
  • असली कारण की जांच
  • मरने वालों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी

मिली जानकारी के मुताबिक चीन (China) के शांक्सी प्रांत स्थित ‘लियुशेनयु’ कोयला खदान में भीषण ब्लास्ट हो गया है। इस हादसे में 90 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। यह हादसा चीन में पिछले एक दशक का सबसे बड़ा कोयला खदान हादसा माना जा रहा है।

Coal Mine Blast
Coal Mine Blast

कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट

ये विस्फोट शुक्रवार को शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी में हुआ। यह इलाका बीजिंग से करीब 520 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। हादसे से पहले खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट जारी किया गया था। इसके कुछ समय बाद जोरदार विस्फोट हुआ।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान खदान के भीतर 247 मजदूर काम कर रहे थे। अभी यह साफ नहीं है कि कितने लोग अब भी अंदर फंसे हुए हैं। राहत और बचाव अभियान जारी है। वहीं चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग ने बचाव कार्य में पूरी ताकत झोंकने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

Coal Mine Blast
Coal Mine Blast

असली कारण की जांच

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, खदान के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया था। माना जा रहा है कि इसी वजह से विस्फोट हुआ। फिलहाल हादसे के असली कारण की जांच की जा रही है।

मरने वालों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, खदान के लिए जिम्मेदार कंपनी के अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया है। इससे पहले, शिन्हुआ ने केवल आठ लोगों के मारे जाने की खबर दी थी, और बताया था कि 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित रूप से जमीन के ऊपर निकाल लिया गया था। उसने मरने वालों की संख्या में अचानक हुई इस बढ़ोतरी का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Land Fraud CLU Case: पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, बिल्डर अजय सहगल को किया गिरफ्तार, कई रडार पर
Next Article Haryana News: मंत्री श्रुति चौधरी ने आंगनवाड़ी और बाल देखभाल केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.