डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब (Punjab) में ईद की छुट्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में ईद की छुट्टी में बदलाव किया गया है जिससे लोगों की Confusion खत्म हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में मान सरकार ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) की सरकारी छुट्टी में बदलाव किया गया है और अब ये छुट्टी 28 मई को रहेगी। बता दे कि पहले ये छुट्टी (Holiday) 27 मई (बुधवार) को निर्धारित की गई थी।
संशोधन के बाद फैसला
पंजाब सरकार के मुताबिक भारत सरकार की तरफ से किए संशोधन के बाद यह फैसला लिया गया है। जिसके चलते अब 28 मई को सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन सभी सरकारी ऑफिस और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
जानकारी के अनुसार, चांद दिखने की तारीख में बदलाव और धार्मिक परंपराओं के अनुसार ईद-उल-अजहा की तारीख में संशोधन किया गया, जिसके चलते केंद्र सरकार ने भी 28 मई को अवकाश घोषित किया है।

