डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब हर सप्ताह गुरुवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों में बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच, उपचार और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि समय पर बीमारियों की पहचान और इलाज सुनिश्चित हो सके।
जल्द ही किया जाएगा लॉन्च
इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं आयुष मंत्री Aarti Singh Rao ने बताया कि इन स्वास्थ्य शिविरों के डेटा की सटीक मॉनिटरिंग और प्रबंधन के लिए ‘वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य’ नाम का एक पोर्टल विकसित किया गया है, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मंत्री ने कहा कि इस पहल से राज्य में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनेंगी।सरकार का उद्देश्य बुजुर्गों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार हो सके।
