डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा (Canada) में पंजाबी युवकों के गिरफ्तार होने की खबर सामने आ रही है खबर है कि कनाडा की Peel Regional Police ने 17 पंजाबी युवकों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा (Canada) में दक्षिण एशियाई समुदाय- विशेष रूप से पंजाबी व्यवसायियों को निशाना बनाने वाले एक बड़े जबरन वसूली नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पील क्षेत्रीय पुलिस ने इस मामले के संबंध में 17 पंजाबी युवकों को गिरफ्तार किया है।

अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क से जुड़े
पुलिस के अनुसार, गिरोह ने ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में रेस्तरां मालिकों, ट्रक कंपनियों और अन्य व्यवसायों से धमकी देकर पैसे वसूले। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी कथित तौर पर “फोर ब्रदर्स” के नाम से जाने जाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क से जुड़े थे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
यह नेटवर्क ब्रैम्पटन, मिसिसॉगा, कैलेडन और ब्रिटिश कोलंबिया के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय था। पुलिस ने बताया कि गिरोह के संबंध संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया तक फैले हुए थे। पुलिस के अनुसार, जिन लोगों ने फिरौती की रकम देने से इनकार किया, उन पर हिंसक हमले किए गए।
MASSIVE organized crime network busted in Peel Region, Canada.
Peel Regional Police just charged 17 people with a combined 109 criminal offences: extortion, assaults, shootings and arsons targeting businesses and families.
Police confirmed: None of the accused are… pic.twitter.com/FypU7irCft
— Chris Ryan (@Watchdog_MP) May 25, 2026
जांच के दौरान पुलिस ने 6 हथियार, अवैध ड्रग्स, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और फर्जी पहचान दस्तावेज जब्त किए। इस मामले में कुल 106 आपराधिक आरोप लगाए गए हैं।कनाडाई अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों को आपराधिक मुकदमा पूरा होने के बाद कनाडा से निर्वासित भी किया जा सकता है।
