डेली संवाद, मानसा। Punjab Nagar Nigam Election: पंजाब (Punjab) में आज 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग जो शाम 5 बजे तक चलेगी। राज्यभर में कुल 36.73 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
वहीं मानसा में नगर कौंसिल चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 19 के एक पोलिंग बूथ पर आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई। इस घटना से मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को हटाना पड़ा और माहौल शांत कराया गया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
यह घटना वार्ड नंबर 19 में उस समय हुई जब AAP विधायक डॉ. विजय सिंगला पोलिंग बूथ पर पहुंचे और वहीं भाजपा का जिला नेतृत्व भी मौजूद था। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया, जिससे स्थिति बिगड़ गई।
