Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: पंजाब में चुनाव के दौरान हिंसक झड़प, कांग्रेस उम्मीदवार के हाथ-पैर तोड़े, जमकर बवाल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: पंजाब में चुनाव के दौरान हिंसक झड़प, कांग्रेस उम्मीदवार के हाथ-पैर तोड़े, जमकर बवाल

Mahabir
Last updated: May 26, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना। Punjab Local Body Elections: पंजाब में आज 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। राज्यभर में कुल 36.73 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जबकि चुनाव मैदान में 7,555 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और करीब 35 हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

Contents
  • लुधियाना में हिंसक झड़प
  • बरनाला में मतदान
  • फिल्लौर में हालत शांति
  • AAP के सबसे ज्यादा प्रत्याशी

मतदान के चलते पूरे पंजाब (Punjab) में सरकारी अवकाश (Holiday) घोषित किया गया है, वहीं शराब बिक्री पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इन चुनावों में बठिंडा, अबोहर, बटाला, बरनाला, कपूरथला, मोगा, पठानकोट और मोहाली नगर निगमों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके अलावा नगर कौंसिल और नगर पंचायतों के चुनाव भी एक साथ हो रहे हैं। इस बार मतदान ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से कराया जा रहा है, जिसके चलते मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और सतर्कता और अधिक बढ़ा दी गई है।

कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

लुधियाना में हिंसक झड़प

वोटिंग के बीच लुधियाना के रायकोट में राजनीतिक हिंसा की घटना सामने आई है। नगर कौंसिल चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर AAP विधायक हाकम ठेकेदार के समर्थकों ने जानलेवा हमला किया। हमले में जगदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि हमलावरों ने उनके हाथ-पैर तक तोड़ दिए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना के बाद रायकोट में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव में हार की आशंका के चलते विरोधियों को डराने और दबाव बनाने के लिए हमला करवाया गया। पार्टी नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि रायकोट को पहले गुंडागर्दी की राजनीति से बाहर निकालकर विकास के रास्ते पर लाया गया था, लेकिन अब फिर से भय और हिंसा का माहौल बनाया जा रहा है। कांग्रेस ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जनता वोट के जरिए ऐसी राजनीति का जवाब दे।

बरनाला में मतदान

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने चुनावों में बड़ी जीत का दावा किया है। बरनाला के एसडी कॉलेज स्थित पोलिंग बूथ नंबर-49 पर संगरूर से AAP सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपनी पत्नी डॉ. गुरवीन कौर के साथ मतदान किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बरनाला में पहली बार नगर निगम चुनाव हो रहे हैं और आम आदमी पार्टी यहां अपना पहला मेयर बनाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल रही है और युवाओं को रोजगार के नाम पर धोखा दिया गया है। मीत हेयर ने यह भी कहा कि पिछले दो वर्षों में लोकतंत्र कमजोर हुआ है।

बरनाला के SD कॉलेज के पोलिंग बूथ नंबर 49 पर AAP के संगरूर से MP गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपनी पत्नी डॉ. गुरवीन कौर के साथ वोट डाला
बरनाला के SD कॉलेज के पोलिंग बूथ नंबर 49 पर AAP के संगरूर से MP गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपनी पत्नी डॉ. गुरवीन कौर के साथ वोट डाला

फिल्लौर में हालत शांति

जालंधर के फिल्लौर में भी नगर कौंसिल चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुए। फिल्लौर के 15 वार्डों में मतदान जारी है। DSP भरत मसीह ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ उम्मीदवार बूथों के अंदर पाए गए, जिन्हें DSP ने तुरंत बाहर जाने के निर्देश दिए।

उधर अमृतसर के मजीठा में मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए उचित इंतजाम किए जाएं ताकि सभी लोग आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

AAP के सबसे ज्यादा प्रत्याशी

राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस चुनाव में सबसे ज्यादा उम्मीदवार आम आदमी पार्टी के हैं। AAP के 1801 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस के 1550, भाजपा के 1316, शिरोमणि अकाली दल के 1251, बसपा के 96 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 1528 निर्दलीय और 13 अन्य उम्मीदवार भी चुनावी मुकाबले में शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों के अंदर 9 चीजों को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। पंजाब के चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि इस बार मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। यहां तक कि स्विच ऑफ मोबाइल भी पोलिंग बूथ के अंदर नहीं ले जाया जा सकेगा। इसके अलावा पानी की बोतल, स्याही, चाकू, पेचकस, हथियार, कैमरा, माचिस और लाइटर ले जाने पर भी रोक लगाई गई है। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मोबाइल घर पर छोड़कर मतदान केंद्र पहुंचें ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की बाधा न आए।

कुल मिलाकर पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान जहां एक ओर लोकतंत्र का उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर रायकोट जैसी हिंसक घटनाओं ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। अब सभी की नजरें मतदान प्रतिशत और चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पॉश इलाके में भीषण अग्निकांड, विशाल गोदाम में अचानक लगी आग; इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
Next Article Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.