डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग ने आज पंजाब और चंडीगढ़ के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। 28 मई से मौसम में बदलाव की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 28 मई से मौसम में बदलाव की संभावना है। बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। पंजाब में अधिकतम तापमान एक बार फिर 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो राज्य भर में जल्द ही कुछ राहत मिलने की संभावना का संकेत देता है। विभाग के अनुसार, राज्य में गुरुवार, 28 मई को मौसम के मिजाज में बदलाव की उम्मीद है। इस दिन कुछ क्षेत्रों के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मौसम विभाग ने 27 मई को फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मोगा, बरनाला, लुधियाना, संगरूर, मानसा और पटियाला में भीषण गर्मी की लहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
