डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब (Punjab) में नीले ड्रम का एक मामल सामने आया है जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि एक नीले ड्रम से एक युवती का शव बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला पटियाला (Patiala) के डी.एम.डब्ल्यू. पुल के नीचे कूड़े के ढेर के पास एक नीले ड्रम से एक युवती का शव बरामद हुआ है जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। युवती की उम्र लगभग 15 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
ढक्कन लगा बंद किया ड्रम
बताया जा रहा है कि शव को ड्रम में डालने के बाद उसे ढक्कन लगा कर बंद किया गया था। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। मृतक युवती का कद लगभग 5 फीट बताया गया है और उसका रंग सांवला है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
युवती ने नीले रंग का टॉप तथा नीचे फूलों वाली शर्ट और काले रंग का लोअर पहन रखा था। उसके बाएं हाथ पर ‘नेहा’ नाम का टैटू बना हुआ है, जबकि दाहिने हाथ पर दिल के निशान के अंदर ‘एन.ए.’ का टैटू बना हुआ है।
पुलिस द्वारा उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवकी की हत्या कहीं और की गई है और बाद में शव को यहां फैंका गया है। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. खंगाले डा रहे हैं ताकि आरोपियों को लेकर सुराग मिल सके।
