Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: पंजाब में नगर निगमों और नगर कौंसिल चुनाव के नतीजे आने शुरू, आजाद उम्मीदवार से जीत का खाता खुला
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: पंजाब में नगर निगमों और नगर कौंसिल चुनाव के नतीजे आने शुरू, आजाद उम्मीदवार से जीत का खाता खुला

Mahabir
Last updated: May 29, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Local Body Election Result 2026 Live: पंजाब में नगर निगमों, नगर कौंसिल के चुनाव के नतीजे आज दोपहर तक आ जाएंगे। इसके लिए मतगणना शुरू हो गई है। प्रदेश में आज सुबह 8 बजे से ही मतगणना शुरू हो गई। इस बार चुनाव आयोग ने लोगों को घर बैठे ऑनलाइन रिजल्ट देखने की सुविधा दी है। आयोग की वेबसाइट पर वार्ड और जिलेवार परिणाम अपडेट किए जा रहे हैं।

Contents
  • दोपहर तक रिजल्ट आ जाएंगे
  • आने लगे परिणाम
  • Punjab Municipal Election 2026 Results: घर बैठे ऑनलाइन भी देख सकेंगे रिजल्ट
  • आज रहेगा ड्राई-डे, स्कूलों में छुट्टी
  • 79 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए

पंजाब (Punjab) में 115 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी के साथ भारी पुलिस बल तैनात है। काउंटिंग सेंटरों के बाहर राजनीतिक दलों के समर्थकों और उम्मीदवारों की हलचल तेज है।

दोपहर तक रिजल्ट आ जाएंगे

चुनाव आयोग के अनुसार, एक राउंड में एक वार्ड के वोटों की गिनती पूरी की जाएगी। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने उम्मीद जताई है कि दोपहर 12 बजे तक नगर निगमों, नगर कौंसिल और नगर पंचायतों के अधिकतर नतीजे सामने आ जाएंगे। हर काउंटिंग सेंटर पर 10 से 14 टेबल लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आयोग का अनुमान है कि दोपहर तक अधिकांश निकायों की तस्वीर साफ हो जाएगी। 26 मई को हुए मतदान में इस बार वोटिंग प्रतिशत पिछले चुनावों के मुकाबले कम दर्ज किया गया था। वोटिंग के दौरान सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और कांग्रेसी उम्मीदवारों के बीच झड़पें भी हुईं।

आने लगे परिणाम

  • कपूरथला नगर निगम के वार्ड नंबर एक से कांग्रेस के दीपक सालवन जीते।
  • भवानीगढ़ के वार्ड नंबर छह से भी कांग्रेस उम्मीदवार जीते। यहां कुल 15 वार्ड हैं।
  • संगरूर के भवानीगढ़ नगर कौंसिल के वार्ड नंबर एक में कांग्रेस और दो में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार चुनाव जीते।
  • बठिंडा के कोटफत्ता के वार्ड नंबर 3 से आजाद उम्मीदवार सुखदीप कौर 288 वोट से जीत हासिल की।

Punjab Municipal Election 2026 Results: घर बैठे ऑनलाइन भी देख सकेंगे रिजल्ट

पंजाब के 104 शहरी निकायों के चुनावी नतीजे घर बैठे ऑनलाइन भी देख सकते हैं। राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट sec.punjab.gov.in पर रिजल्ट ऑफ म्युनिसिपल इलेक्शन 2026 टैब के तहत वार्डवार परिणाम लाइव अपडेट किए जाएंगे।

आज रहेगा ड्राई-डे, स्कूलों में छुट्टी

राज्य चुनाव आयुक्त पंजाब द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, पंजाब के जिन नगर निगमों, नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों में मतगणना होनी है, वहां ड्राई-डे रहेगा। इसके अलावा जिन स्कूलों में काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं, वहां पर भी छुट्‌टी रहेगी।

79 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए

निकाय चुनावों में इस बार कुल 1,896 वार्डों के लिए 7,555 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 8 नगर निगमों, 75 नगर काउंसिलों और 20 नगर पंचायतों के उम्मीदवार शामिल हैं। नगर निगमों की बात करें तो अबोहर, बटाला, बरनाला, बठिंडा, कपूरथला, मोहाली, मोगा और पठानकोट के 396 वार्डों में 1,613 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

वहीं, 75 नगर काउंसिलों के 1,282 वार्डों में सबसे अधिक 5,142 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा 20 नगर पंचायतों के 218 वार्डों में 800 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्यभर में 79 उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इसके बाद अब 7,555 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतगणना में होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab Weather News: पंजाब और चंडीगढ़ में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट जारी, इन शहरों में पड़ेंगे ओले, पढ़ें मौसम का हाल
Next Article Punjab News: पंजाब में दो नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में लापता, अपहरण की आशंका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.