डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi ISI Agents Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकवादी संगठित अपराध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही नौ आंतकियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली (Delhi) में सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान (Pakistan) की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 9 आतंकियों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एक बड़ी आतंकी साजिश
जांच से पता चला है कि यह नेटवर्क भारत में एक बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े तत्वों और पाकिस्तान-दुबई स्थित ऑपरेटरों के साथ मिलकर काम कर रहा था।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पुलिस ने आरोपियों से विस्फोटक, ग्रेनेड और आधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए हैं। सूत्रों के अनुसार, इस नेटवर्क के संबंध पाकिस्तान और दुबई से हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और पंजाब में की गई है।
जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपियों को देश भर में महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था। शुरूआती जांच में सामने आया हैं कि बरामद विस्फोटक सामग्री को सीमा पार से भारत में पहुंचाया गया था।
कनेक्शन की गहन जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी पूरे नेटवर्क की फंडिंग, हथियारों की आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहन जांच कर रहे हैं। एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि नेटवर्क के अन्य सदस्य देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय तो नहीं हैं।
