Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या, कई राउंड फायरिंग
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या, कई राउंड फायरिंग

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:10 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर के चर्चित राइट टू इन्फॉर्मेशन (RTI)  एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह पर शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियां चला दीं। यह घटना लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के लॉ गेट के पास हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

Contents
  • LPU गेट के पास घात लगाकर बैठे थे हमलावर
  • ज्यादा खून बहने से अचेत हो गए सिमरनजीत सिंह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने सिमरनजीत सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।गंभीर रूप से घायल सिमरनजीत सिंह को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

LPU Grabbed Government Land: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 6 कनाल पंचायती जमीन पर किया कब्जा, मंत्री के आदेश के बाद भी डीसी नहीं कर पा रहे हैं कार्रवाई

LPU गेट के पास घात लगाकर बैठे थे हमलावर

जानकारी के मुताबिक, जालंधर के RTI कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह किसी काम से फगवाड़ा गए हुए थे। वह LPU के लॉ गेट के पास मौजूद थे। तभी अचानक वहां कुछ अज्ञात युवक पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। उन युवकों ने सिमरनजीत सिंह को देखते ही उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

फायरिंग की इस अचानक हुई घटना से यूनिवर्सिटी गेट के आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता या सिमरनजीत सिंह को बचाने की कोशिश करता, हमलावर उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो चुके थे। गोली लगने के कारण सिमरनजीत सिंह जमीन पर गिर पड़े और अत्यधिक खून बहने की वजह से वहीं अचेत हो गए।

RTI activist Simranjit Singh has been shot

ज्यादा खून बहने से अचेत हो गए सिमरनजीत सिंह

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत हरकत में आए। सिमरनजीत सिंह को आननफानन एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई है, लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से यह साफ नहीं हो पाया है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर और पुलिस अधिकारी इस मामले में अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

सिमरनजीत सिंह को गोली लगने के बाद के कुछ फोटो सामने आए हैं, जिनमें सिमरनजीत सिंह जमीन पर पड़े हैं। उनके बाएं हाथ के पास में दो मोबाइल फोन पड़े हैं। वहीं, दाएं हाथ के पास एक पिस्टल पड़ी है। साथ ही एक ईयरपॉड पर भी पड़ा दिख रहा है। इन फोटो को देखकर ही आशंका जताई जा रही है कि सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: ऑनलाइन गेमिंग से हुई दोस्ती बनी मुसीबत, युवक ने मिलने के लिए बुलाया, युवती से छेड़छाड़ की; फोटो वायरल करने की दी धमकी
Next Article Delhi ISI Agents Arrested: बड़े आतंकवादी नेटवर्क का भंडाफोड़, हथियार-हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद, उड़ाने वाले थे एयरपोर्ट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.