Author: Encounter News Desk
-

हम ऊना के विकास के लिए काम करेंगे: सतपाल रायजादा
ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा क्षेत्र सदर ऊना से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र के विभिन्न भागों में प्रचार किया। क्षेत्र में उन्हें जन समर्थन भी मिल रहा है उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा इस भरम में ना रहे की जनता आंखें मूंदकर मतदान करेगी जनता समझदार है और जनता के आशीर्वाद से सत्ता परिवर्तन होगा। सतपाल रायजादा ने कहा कि जनता की पुकार अबकी बार कांग्रेस की सरकार है कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने नुक्कड़ जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के उद्योग में हिमाचल को रोजगार देना अनिवार्य किया जाएगा उन्होंने कांग्रेस के स्टार प्रचारक व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री से आग्रह किया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद उद्योगों में हिमाचलीयों को शत प्रतिशत रोजगार मिले इसका नियम बनाया जाए उन्होंने कहा कि जो लोग इस नियम का पालन ना करें उस उद्योग को उद्योग चलाने की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल के जवानों के साथ धक्का व शोषण नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि रोजगार मिले और पक्का रोजगार मिले। उद्योग ठेकेदारी प्रथा को बंद करें इसके लिए कांग्रेस की सरकार में काम किया जाएगा। रायजादा ने कहा कि हम ऊना के विकास के लिए काम करेंगे।उन्होंने कहा कि हम ऊना के विकास के लिए वचनबद्ध है और हितों की लड़ाई के लिए वचनबद्ध है हमारा जनता ने सहयोग किया है और जनता के सेवक होने के नाते विकास को आगे बढ़ाएंगे।भारतीय जनता पार्टी ने जो अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है उसमें भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को यह पता नहीं लग रहा है कि क्या जारी किया है उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा ने हवा में तीर चलाने का काम किया है एक भी घोषणा भाजपा के नेताओं को समझ नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि ओपीएस लागू किया जाएगा और 15 सौ रुपए महीना हर महिला को देंगे व 300 यूनिट बिजली फ्री देने का जो वादा किया है सरकार बनते ही उस पर अमल किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देने की अपील भी की। -

पंजाब : सैंट्रल जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की हुई मौत
लुधियाना : जिले की सैंट्रल जेल के कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जगदीश के रूप में हुई है। मृतक जगदीश जेल में मर्डर केस बंद था। बताया जा रहा है कि देर रात जगदीश की अचानक तबीयत खराब हुई। जेल मैडीकल अधिकारी ने ईलाज के लिए जगदीश को सिविल अस्पताल रैफर कर दिया। जहां ईलाज दौरान डाक्टरों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया।
आज ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डाक्टरों के एक पैनल द्वारा मृतक कैदी का पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल जगदीश के पोस्टमार्टम की मेडीकल रिपोर्ट अभी आई नहीं है। मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों के बारे में पता चल सकेगा। कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से जेल में हड़कंप सा मच गया।
-

जालंधरः हेरोइन और एक लाख से अधिक की ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार
जालंधर/हर्ष कुमारः थाना मकसूदा की पुलिस ने एक व्यक्ति को हेरोइन और लाखों की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ सोनू पुत्र तिलकराज निवासी रेलवे रोड मखू, फिरोजपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया उनकी टीम के एएसआई रजिंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान भूत कॉलोनी सड़क पर मौजूद थे।
उसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति जो पुलिस को देख कर घबराकर अपना बैग सड़क किनारे फेक कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे रोककर जब उसके फेके हुए बैग को चेक किया, तो उसमें से 100 ग्राम हेरोइन और 110000 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-

जालंधरः हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार
जालंधर/हर्ष कुमारः एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस को 150 ग्राम हेरोइन बरामद कोई है। आरोपी की पहचान राजविंदर सिंह उर्फ राजा पुत्र होशियार सिंह वासी गांव भिडर, अमृतसर के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी एसआई राजकुमार अपनी टीम सहित गश्त के दौरान मकसूदां चौक के पास मौजूद थी, उसी दौरान में एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया।
जो पुलिस को देखकर घबरा कर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे शक के आधार पर पुलिस ने रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से डेढ़ सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में बड़े उत्साह से मनाया श्री गुरु नानक देव जी प्रकाश-पर्व
जालंधर: आज इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड) में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश-पर्व बड़ी श्रद्धा-भावना व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इनोकिड्स प्री-प्राइमरी स्कूल में कक्षा लर्नर्स,एक्सप्लॉरर्स, डिस्कवरर्स तथा स्कॉलर्स के नन्हे-मुन्नों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर श्री गुरु नानक जी के जीवन और उनके द्वारा दिए गए संदेशों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आरंभ में बच्चों ने मूलमंत्र का उच्चारण किया, तत्पश्चात शबद-गायन प्रस्तुत किया।


इस अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों को बताया गया कि हमें श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलकर मानवता की भलाई के लिए काम करना चाहिए । उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु साहिब जी की शिक्षाओं ‘नाम जपो’, ‘किरत करो’ और ‘वंड छको’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए कहा। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने वाहेगुरु- वाहेगुरु नाम का जाप किया।
-

एयरपोर्ट पर 18 करोड़ के ड्रग्स सहित विदेशी नागरिक गिरफ्तार
मुंबईः एयरपोर्ट से सोमवार को सीबीआई ने एक विदेशी नागरिक को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6 किलो हेरोइन बरामद हुई है। जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बजार में 18 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने इनपुट के आधार पर छत्रपति शिवाजी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक पोलिश नागरिक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान जसिंकी आंद्रेज विस्लॉ के रूप में हुई है।
आरोपी पोलिश नागरिक जिम्बाब्वे से इथोपिया होते हुए मुंबई पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक, इंटरपोल को इथोपिया से जिम्बाब्वे के रास्ते भारत में ड्रग्स की तस्करी के बारे में इनपुट मिले थे। इंटरपोल ने सीबीआई को इनपुट दिया था और इस पर कार्रवाई करते हुए जैसिंकी आंद्रेजेज विस्लॉ को गिरफ्तार किया गया। उसके सामान की तलाशी लेने पर छह किलो हेरोइन बरामद हुई। सीबीआई ने विस्ला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
बता दें कि 3 नवबंर को दिल्ली में स्पेशल सेल की एक टीम ने कोकीन और हेरोइन की सप्लाई करने वाले इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट के तीन प्रमुख तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से कुल 241 ग्राम कोकीन और दो किलो हेरोइन बरामद की गई। इसकी कीमत 17 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह ड्रग्स लैटिन अमेरिका से अफ्रीका और वहां से भारत हवाई रास्ते से पहुंचाई जा रही थी।
-

पंजाबः बच्चों को लेने जा रही स्कूल वैन में लगी आग
बरनालाः चंडीगढ़-बठिंडा नेशनल हाईवे नंबर 7 हंडिआया ब्रिज पर आज दोपहर बच्चों को लेने जा रही एक निजी स्कूल वैन में आग लग गई। जिसमें ड्राइवर व कंडक्टर बाल-बाल बच गए। हादसे के कारणों का अभी पता चल नहीं पाया है। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की टीम पहुंच गई और दमकल विभाग के कर्मियों आग पर काबू पा लिया। आग लगने से स्कूल वैन जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि आग लगने दौरान वैन में कोई बच्चा मौजूद नहीं था। नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी।
-

कांग्रेस का हाथ भ्रटाचार के साथ: योगी
भाजपा लोगों के विकास को ध्यान में रख कर करती है कार्य
बददी/सचिन बैंसल: यूपी के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने कहा कांग्रेस एक परिवार का विकास करती है जबकि केंद्र की मोदी सरकार 135 करोड़ लोगों के विकास क ो ध्यान में रख कर कार्य करती है। जबकि कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। वह बददी में भाजपा के प्रत्याशी परमजीत सिंह की चुनावी रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत का स्वरूप बदल रहा है। देश को जो प्रतिष्ठा मिली है उससे दूसरे देश भारत को एक आशा भरी निगाहों से देखते है। अब भारत एक पिछलगू राष्ट्र नहीं रहा है। देश की सीमाएं मजबूत हुई है। केंद्र मजबूत होने से देश के 135 करोड़ लोगों को सम्मान मिला है।
देश में आजादी के 75 वर्ष होने पर जिस उत्साह से लोगों ने आजादी का पर्व मनाया शायद यह स्वतंत्रता मिलने के बाद भी ऐसा नहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी को मुफ्त वैक्सीन, उपचार और टेस्ट की सुविधा मिली। यह केवल भाजपा के समय में ही संभव हो सकता है। अगर कांग्रेस की सरकार होती तो कोई भी मुफ्त मिलने की गुंजाईश नहीं रहती। न ही भाई बहन कोरोना काल में किसी भारतीय को हित में काम करते है। उन्हें तो देश में मुसीबत आने पर नानी याद आ जाती है। अपने 20 मिनट के भाषण में यह भी बताने का प्रयास किया कि किस तरह से अटल वाजपेयी और धूमल सरकारों ने बद्दी में औद्योगिक पैके ज दिया। जिससे यहां पर ट्रांसपोर्टो को भी फायदा हुआ। उन्होंने यूपी में गुंडागर्दी को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। आज यूपी की बहु बेटियां सडक़ों पर घूम सकती है। आंतकवाद को पूरी तरह से समाप्त कर दिया। कांग्रेस ने यूपी एक उपद्रवी को भेजा था जिसे उनकी सरकार ने आते ही घसीट लिया। जब कांग्रेस अपने हित के लिए कार्य करती है और एक परिवार का विकास करती है तो उन्हें वोट लेने का भी कोई हक नहीं है. इसलिए जनता डबल ईंजन की सरकार को अपना समर्थन दे। और दून के परमजीत सिंह पम्मी को दोबारा विधान सभा में भेजे।
-

कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं: सतपाल सिंह सत्ती
ऊना/सुशील पंडित: ऊना सदर से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती ने नुक्कड़ जनसभाओं को संबोधित करते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों के लिए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई प्रत्याशी यदि चुनाव हार जाता है तो वह अपने विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं होने देता। इस विधानसभा क्षेत्र में भी जनता पूर्व कांग्रेस सरकार के पांच सालों में कांग्रेस का ये चेहरा देख चुकी है। सती ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी कांग्रेस के विधायक ने पूरे 5 साल विकास कार्यों में अड़ंगा डालने का ही काम किया। ना तो वह कांग्रेस सरकार के समय विकास के नाम पर एक ईंट लगवा पाए और ना ही विधायक रहते हुए वह विधानसभा क्षेत्र में कोई काम करवा पाए। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में विधानसभा क्षेत्र में जिस तेजी से विकास कार्य पूर्ण करते हुए जनता को समर्पित किए हैं, वह अपने आप में अभूतपूर्व है। भाजपा केवल मात्र विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है, लेकिन कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं बचा है।मेहतपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की अपील की इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनीष द्विवेदी व अन्य 60 के करीब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजापा ज्वाइन की जिनको सतपाल सत्ती ने पटका पहनाकर विधिवत भाजपा में शामिल करवाया। -

डूबती भाजपा को बचाने के लिए आ रहे केंद्रीय मंत्री- पायलट
राम कुमार के रैली देख गदगद हुए सचिन पायलट
केंडीडेट के स्थान पर फूल पर मोहर लगाने की कर रहे आग्रह
बददी/सचिन बैंसल: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की हालत को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व में पूरा जोर लगा लिया है लेकिन अब इस सरकार के विदा होने के दिन आ गए है। प्रधानमंत्री ने स्वयं इस बात का माना है। वह हर जगह जाकर यह कह रहे है कि केंडीडेट को देख कर केवल फूल पर बटन दबांए। ऐसा तभी कर रहे है कि प्रदेश का नेतृत्व काफी कमजोर रहा जिससे प्रदेश का विकास काफी पीछे चला गया। वह सोमवार को बद्दी में कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी राम कुमार की चुनावी जन सभा में बोल रहे थे।
उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई है कि मंहगाई ने आज आम लोगों को जीना दुभर कर दिया लेकिन कोई भी बड़ा नेता इसके लिए कोई योजना बनाने और बोलने को तैयार नहीं है। पिछले पांच साल की रिपोर्ट कोई देना नहीं चाहता है। केवल अगले पांच साल की बात करते है। मंहगाई की जब बात करते है तो भाजपा नेता हिंदु मुसलिम विवाद बताते और जब बेरोजगारी की बात करते है तो मंदिर मस्जिद की बात करते है। जनता विकास चाहती है। इसलिए इस बार हिमाचल में बदलाव की मूड़ में है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा टकराव की राजनीति करती है वहीं कांग्रेस आपसी भाईचारा और सभी को साथ लेकर चलने की बात करते है। टकराव के चलते देश में संपर्क टूट रहा है। कांग्रेस एकजुटता को बनाए रखना चाहती ैह। लोग जुमले और झूठे वादों से तंग आ चुकी है और कांग्रेस की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो भी अपने घोषणा पत्र में वायदे किये है उस पर शत प्रतिशत अमल करेगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार की ओर से महिला को पंद्रह सौ रुपये प्रति माह देने, तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली देने, बेरोजगारी कम करने के लिए एक लाख लोगों को रोजगार देने की घोषणाएं की है वह पूरी करेगी।