कांग्रेस का हाथ भ्रटाचार के साथ: योगी

भाजपा लोगों के विकास को ध्यान में रख कर करती है कार्य

बददी/सचिन बैंसल: यूपी के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने कहा कांग्रेस एक परिवार का विकास करती है जबकि केंद्र की मोदी सरकार 135 करोड़ लोगों के विकास क ो ध्यान में  रख कर कार्य करती है। जबकि  कांग्रेस  केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। वह बददी में भाजपा के प्रत्याशी परमजीत सिंह की चुनावी रैली में बोल रहे थे।  उन्होंने कहा कि वर्तमान में  भारत का स्वरूप बदल रहा है। देश को जो प्रतिष्ठा मिली है उससे दूसरे देश भारत को एक आशा भरी निगाहों से देखते है। अब भारत एक पिछलगू राष्ट्र नहीं रहा है। देश की सीमाएं मजबूत हुई है।  केंद्र मजबूत होने से देश के 135 करोड़ लोगों को सम्मान मिला है।

देश में आजादी के 75 वर्ष होने पर जिस उत्साह से लोगों ने आजादी का पर्व मनाया शायद यह स्वतंत्रता मिलने के बाद भी ऐसा नहीं हुआ होगा।  उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी को मुफ्त वैक्सीन, उपचार और टेस्ट की सुविधा मिली। यह केवल भाजपा के समय में ही संभव हो सकता है। अगर कांग्रेस की सरकार होती तो कोई भी मुफ्त मिलने की गुंजाईश नहीं रहती। न ही भाई बहन कोरोना काल में किसी भारतीय को हित में काम करते है। उन्हें तो देश में मुसीबत आने पर नानी याद आ जाती है।  अपने 20 मिनट के भाषण में यह भी  बताने का प्रयास किया कि किस तरह से अटल वाजपेयी और धूमल सरकारों ने बद्दी में औद्योगिक पैके ज दिया। जिससे यहां पर ट्रांसपोर्टो को भी फायदा हुआ। उन्होंने यूपी में गुंडागर्दी को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। आज यूपी की  बहु बेटियां सडक़ों पर घूम सकती है। आंतकवाद को पूरी तरह से समाप्त कर दिया। कांग्रेस ने यूपी एक उपद्रवी को भेजा था जिसे उनकी सरकार ने आते ही घसीट लिया। जब कांग्रेस अपने हित के लिए कार्य करती है और एक परिवार का विकास करती है तो उन्हें वोट लेने का भी कोई हक नहीं है. इसलिए जनता डबल ईंजन की सरकार को अपना समर्थन दे। और दून के परमजीत सिंह पम्मी को दोबारा विधान सभा में भेजे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *