Author: Encounter News Desk

  • कार और पिकअप टाटा 407 की भीषण टक्कर में कई घायल

    कार और पिकअप टाटा 407 की भीषण टक्कर में कई घायल

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी कपूरथला मार्ग पर दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट डिजायर और पिकअप टाटा 407 के बीच भीषण टक्कर हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार इस हादसे में 12 लोग घायल हुए है। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं घायलों के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक टाटा 407 सुल्तानपुर लोधी से कपूरथला जा रही थी और उसमें 15 से 20 लोग सवार थे। उक्त गाड़ी में सवार सभी मखु वाली साइड से किसी के अंतिम संस्कार करने के दौरान वापस आ रहे थे। जब यह डडविंडी गांव के पास पहुंचे तो कपूरथला से आज रही स्विफ्ट डिजायर PB08DF7787 से भीषण टक्कर हो गई।

    वहीं बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर चालक सुल्तानपुर लोधी में कुछ स्पेयर पार्ट्स देने आया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और घायलों को पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी लाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने घायलों को कपूरथला के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

  • G20 मीटिंग के दौरान बम की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप

    G20 मीटिंग के दौरान बम की सूचना से पुलिस में मचा हड़कंप

    चंडीगढ़ः G20 की मीटिंग के दौरान मनीमाजरा के होटल ललित से कुछ दूरी पर सेक्टर-26 में बम की कॉल आई है। बता दें कि होटल ललित में कई देशों के डेलिगेट्स 2 दिवसीय मीटिंग में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए हैं। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री भी चंडीगढ़ में मौजूद हैं। सेक्टर-26 के एएसओडी क्लब के मैनेजर को यह एक्सप्लोसिव (बम) होने की सूचना आई थी। मौके पर तुरंत बम स्क्वायड, फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस पहुंच गई। आसपास की जगह को तुरंत खाली करवा कर सर्च शुरू की गई। हालांकि यहां कुछ नहीं मिला। वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने कहा है कि एक्सप्लोसिव को लेकर फर्जी कॉल करने पर एफआईआर दर्ज की गई है।

  • लोक इंसाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता की आप नेता को धमकी, देखें वीडियो

    लोक इंसाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता की आप नेता को धमकी, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोक इंसाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता सरबजीत सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सरबजीत अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पम्मा सेखों के सेखा गांव गए और स्पीकर को सरेआम कार में स्पीकर के जरिए धमकी दे रहा है। इस वीडियो को लेकर कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पायल में सरबजीत कार में साउंड सिस्टम रखकर आम आदमी पार्टी के नेता को बंदर कहकर अनाउंसमेंट कर रहा है। सरबजीत की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में आप देख सकते है कि उक्त व्यक्ति अनाउंसमेंट करता हुआ पूरे गांव में कार घुमाता है।

    इस दौरान सरबजीत सिंह आम आदमी पार्टी के पम्मा सेखों को कह रहा है कि अगर हिम्मत है तो बाहर आ जाओ। आप देख सकते है कि कार में बैठे व्यक्ति ने वीडियो में नेता का घर भी दिखाया और बाहर खड़े होकर ललकारें मारे। कार में बैठे व्यक्ति का आरोप है कि आप नेता उसके दोस्त को फेसबुक पर गालियां देता है। इसलिए वे आज उससे निपटने के लिए आए हैं, लेकिन वह बाहर नहीं निकल रहा है।

    व्यक्ति कहता है कि पम्मा नाम का बंदर लापता हो गया है। जो उसे ढूंढकर लाएगा उसे पुरस्कार दिया जाएगा। इस मामले को लेकर पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं गई है। बताया जा रहा है कि अनाउंसमेंट करने वाला व्यक्ति पायल के मौजूदा विधायक का करीबी है। डीएसपी पायल हरसिमरत सिंह ने कहा कि अभी इस मामले में किसी की शिकायत नहीं आई है। शिकायतकर्ता जब शिकायत दे जाएगा तो तुरंत कार्रवाई कर दी जाएगी।

  • सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट

    सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट

    नई दिल्लीः अगर आप सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, बजट से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी के रेट्स में कमी दर्ज की गई है। दस ग्राम सोना सस्ता होकर 56,880 रुपये का हो गया है। एक किलो चांदी के रेट भी कम हो गए हैं और अब यह 68,795 रुपये में बिक रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

    दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 80 रुपये की गिरावट के साथ 56,880 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 180 रुपये की गिरावट के साथ 68,795 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 68,975 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

  • आईजी के घर के बाहर लावारिस बैग में बम की सूचना से मचा हड़कंप

    आईजी के घर के बाहर लावारिस बैग में बम की सूचना से मचा हड़कंप

    बठिंडाः जिले में आई के घर से बाहर से लावारिस बैग से बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। बम की सूचना मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। वहीं बम की सूचना मिलने पर इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बता दें कि बठिंडा में आईजी के घर के बाहर लोगों ने एक लावारिस बैग देखा गया। पता चला है कि इस बैग में बम है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता भी वहां पहुंच गया है। फिलहाल इस लावारिस बैग की जांच की जा रही है।

    बम निरोधक दस्ते की मदद से जब बैग की तलाशी ली गई तो एक मजदूर के कपड़े व चप्पल बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। उक्त बैग के अंदर से बिहार के रहने वाले हरि राउत नाम के व्यक्ति का आधार कार्ड बरामद हुआ है। पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन इलाके में आई के घर के बाहर एक लाल रंग का बैग लावारिस पड़ा हुआ था। काफी देर तक जब बैग लेने कोई नहीं आया तो वहां मौजूद लोगों को शक हुआ कि इस बैग में बम हो सकता है।

    इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर इस संबंध में जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर एसपीडी अजय गांधी व डीएसपी सिटी 2 गुरप्रीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया। वहीं मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने बैग की तलाशी ली तो उसमें से कपड़े और चप्पल बरामद हुए। मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी अजय गांधी ने बताया कि बैग से बिहार निवासी हरि राउत नाम के व्यक्ति का आधार कार्ड बरामद हुआ है।

  • नवमीं कक्षा के लिए पाश्र्व परीक्षा 11 फरवरी को जेएवी पेखुबेला में

    नवमीं कक्षा के लिए पाश्र्व परीक्षा 11 फरवरी को जेएवी पेखुबेला में

    ऊना/ सुशील पंडित : जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में कक्षा नवमीं के लिए पाश्र्व परीक्षा 11 फरवरी को जेएनवी पेखुबेला में आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जेएनवी प्रधानाचार्य अनूपा ठाकुर ने बताया कि पाशर्व परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट www-navodaya-gov-in  पर उपलब्ध हैं। आवेदक अपने पंजीकरण संख्या एवं जन्म तिथि प्रविष्ट कर अपना हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया यदि किसी आवेदक को अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करने मे कठिनाई हो तो जेएनवी पेखुबेला, ऊना से प्राप्त  कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-277002 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • संसदीय सचिव ने किया बददी के प्रवेश द्वार का निरीक्षण

    संसदीय सचिव ने किया बददी के प्रवेश द्वार का निरीक्षण

    प्रवेश द्वार को आकर्षित बनाने के दिये निर्देश

    चार करोड़ की लागत से बनेगा बददी का प्रवेश द्वार

    बददी/सचिन बैंसल :  मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी ने सोमवार को बद्दी के प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया। सीपीएस इस प्रवेश द्वार को और आकर्षक और प्रदूषण मुक्त बनाना चाहते है। जिसके लिए उन्होंने यहां पर बीबीएनडीए के अधिकारियों के साथ साईट को देखा और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। यहां पर एक ग्रीन पार्क बनाया जाएगा। प्रवेश द्वार से सनसिटी मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। यह बद्दी का पहला फोरलेन मार्ग होगा।

    सीपीएस राम कुमार चौधरी ने बताया कि ग्रीन बद्दी के नाम से बन रहे इस प्रवेश द्वार का अगले माह सीएम के दौर के दौरान इसका नींव का पत्थर रखा जाएगा। करीब चार करोड़ रुपये इस पर खर्च होने का अनुमान है। जिसके तहत फोरलेन, ग्रीन पार्क के साथ साथ यहां एक सभी सुविधा से लैस एक आवासीय कालोनी तैयार की जाएगी। कुछ उद्योग पतियों का कहना है कि उन्हें यहां पर रहने के लिए पर्याप्त आवासीय कालोनी न होने से उन्हें चंडीगढ जाना पड़ता है। जिसे देखते हुए उद्योग पतियों की मांग पर यहां पर माडर्न कालोनी डेवेलेप करने का फैसला लिया है। जो पीपीपी मोड पर बनेगी। इसे हिमुडा की ओर से तैयार किया जाएगा।  जिससे सरकार  पर बोझ न पड़े और यहां पर प्रवेश द्वार अच्छा होगा तो बाहर से आने वाले निवेशक यहां पर आकर्षित होंगे।

    वह चाहते है कि यहां पर अच्छे निवेशक आए और उन्हें सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। जिससे यहां पर आय के साधन बढ़े और सरकार के राजस्व में बढौतरी हो। इस मौके पर उनके साथ बीबीएनडीए की सीईओ रिचा वर्मा, हिमुडा के अधिशासी अभियंता गिरीश कुमार, टीसीपी गणेश लाल, बद्दी के तहसीलदार राजेश कुमार जरियाल, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अच्छर पाल कौशल, बीबीएन ईंटक के अध्यक्ष संजीव कुंडलस, कांग्रेस सेवा दल से सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

  • कांग्रेस पार्षद निम्मा सहित कई पार्टियों के नेता आप में हुए शामिल

    कांग्रेस पार्षद निम्मा सहित कई पार्टियों के नेता आप में हुए शामिल

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में नगर निगम चुनाव से पहले आप पार्टी ने कमर कसनी शुरू कर दी है। आज सर्किट हाउस में आप पार्टी के निकाय मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर की मौजूदगी में विधायक रमन अरोड़ा, विधायक शीतल अंगुराल और आप नेता दिनेश ढल्ल ने अलग-अलग पार्टियों के नेताओं को आप पार्टी में शामिल करवाया। निकाय मंत्री की मौजूदगी में कांग्रेस के सीनियर नेता सुषमा गौतम, त्रिलोक सिंह सरीन,पूर्व पार्षद निर्मल सिंह निम्मा, अकाली नेता पूर्व पार्षद हंसराज राणा व अन्य कई वर्कर पार्टी में शामिल हुए।

  • बड़ी राहतः इस दिन लोगों को मिलेगा सस्ता आटा! केंद्र ने दी मंजूरी

    बड़ी राहतः इस दिन लोगों को मिलेगा सस्ता आटा! केंद्र ने दी मंजूरी

    चंडीगढ़: देश में गेहूं की किल्लत को देखते केंद्र सरकार ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) को ओपन मार्केट सेल स्कीम (OMSC) को मंजूरी दे दी है। भारतीय खाद्य निगम ने 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं बिक्री का प्रावधान रखा है। वही केंद्र सरकार खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने OMSC को स्वीकृति देते हुए 1 फरवरी से गेहूं की बिक्री शुरू करने का आदेश दिया है। 1 फरवरी से गेहूं की बिक्री शुरू होने के बाद गेहूं और आटे की कीमतें कम होने के आसार हैं।

    केंद्र ने जारी किया यह आदेश

    केंद्र की ओर से एफसीआई को टेंडर जारी करने के आदेश दिए गए है। जिसके बाद एफसीआई ने भी क्षेत्रीय कार्यालयों को गेहूं की बिक्री शुरू करने का टेंडर जारी किया है। जब आटे की बढ़ती कीमतें बढ़ने लगती है तो उसे नियंत्रित करने के लिए देश के सभी राज्यों से गेहूं बिक्री की पेशकश की जाती है। अब केंद्र ने एफसीआई को 30 लाख मीट्रिक टन आटा उपलब्ध करवाने की पेशकश की है। जिसके लिए पहले चरण में 25 एलएमटी गेहूं बिक्री का प्रावधान रखा गया है। केंद्र के आदेश के बाद 24 घंटे के अंदर शेयरों की ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    आटा मिलों को नहीं मिल पा रहा था गेहूं

    पंजाब और हरियाणा में गेहूं की कमी की वजह से कई आटे मिलें ठप्प हो गई थी। स्टॉक में रखा गेहूं खत्म होने के बाद भी आटा मिलों को गेहूं नहीं मिल पा रहा था। जिसकी वजह से आटा चक्की मालिक खुद महंगे दामों बाजार से गेहूं खरीद रहे थे। गेहूं की कमी से आटे की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। वही गेहूं का स्टॉक खरीदने के इच्छुक खरीदार एफसीआई की ई-नीलामी सेवा के माध्यम से https://www.valuejunction.in/fci/ पर स्टॉक के लिए बोली लगा सकता हैं। नाम दर्ज करवाने के 72 घंटे के अंदर पैनल की प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है।

    बता दें कि एफसीआई गेहूं के भंडारण के लिए लगभग 2,000 डिपो का संचालन करता है। वही  पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना ये ऐसे राज्य है जो घरेलू बाजार में एफसीआई से खरीद और बिक्री दोनों करते हैं।

  • जीएसटी विभाग की इन कारोबारियों पर Raid, 4 व्यक्ति काबू

    जीएसटी विभाग की इन कारोबारियों पर Raid, 4 व्यक्ति काबू

    जालंधर/वरुण: महानगर में जीएसटी विभाग ने रेड कर 48 करोड़ की जीएसटी धोखाधड़ी मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली निष्क्रिय फर्मों के एक गठजोड़ के माध्यम से काम कर रहे थे, जहां माल की आपूर्ति के बिना आईटीसी का दावा किया जा रहा था। जीएसटी विभाग के एडिशन कमिश्नर स्टेट टैक्स वन इनवेस्टीगेशन विराज एस टीडके (आईएएस) के नेतृत्व में चलाए गए इस आप्रेशन को लेकर ज्वाइंट डायरेक्टर इन्वेस्टीगेशन पवनजीत सिंह ने बताया कि उक्त चारों आरोपी व्यक्ति बोगस फर्म बनाकर बोगस बिलिंग करके विभाग को बड़े स्तर पर चूना लगा रहे थे।

    जिसकी सूचना मिलने पर जीएसटी विभाग ने आज सुबह एक आपरेशन को अंजाम देते हुए इन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा काबू किए व्यक्ति पकंज कुमार उर्फ पकंज आनंद पुत्र परवेश आनंद निवासी कालिया कालोनी मैसर्ज पीके ट्रेडिंग कम्पनी, रविंदर सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी कोर्ट रामदास नगर मैसर्ज गुरुहरहाय ट्रेडिंग कम्पनी, गुरविंदर सिंह निवासी काला सिंघा रोड ईश्वर नगर जालंधर शिव शक्ति इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म, ढिलवां कालोनी रामा मंडी से अमृतपाल सिंह पुत्र कुलविंद्र सिंह जोकि मैसर्ज नोर्थ वोगे के नाम से फर्म चला रहे थे। 

    जीएसटी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ने मैसर्ज पीवी इंटीरियर डेकोर, जालंधर के बारे में प्राथमिक जांच की गई थी, जिससे जांच को आगे बढ़ाते हुए मैसर्ज दसमेश ट्रेडिंग कंपनी, जालंधर, मैसर्ज गुर हरराय ट्रेडिंग कंपनी, जालंधर, कृश ट्रेडिंग कंपनी, जालंधर, मैसर्ज शिव शक्ति एंटरप्राईज़, जालंधर, मैसर्ज बालाजी ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्ज पंकज स्क्रैप कंपनी, जालंधर, गगन ट्रेडिंग कंपनी और मैसर्ज नॉर्थ वौग कंपनी की भी जांच की गई। सभी फर्में नकली ग़ैर-कार्यशील हैं। इन्होंने धोखाधड़ी से आईटीसी का लाभ उठाया है। यह सभी कागजों में फर्में बनाकर जालसाजी कर रहे थे।