Author: Encounter News Desk

  • व्यक्ति से पैसे छीनकर फरार हुए 3 लुटेरे 

    व्यक्ति से पैसे छीनकर फरार हुए 3 लुटेरे 

    अमृतसरः शहर में लूटपाट के वारदातें लगातार बढ़ रही है। वहीं आज अलसुबह लुटेरों द्वारा वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। यह मामला सुंदर नगर इलाके का है। जहां लुटेरो ने एक व्यक्ति को निशाना बनाया है। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि पीड़ित के पैसे छीनकर लुटेरे भाग रहे है।

    वहीं घटना की जानकारी देते हुए बटाला रोड रहने वाले विजय कुमार ने बताया कि आज सुबह 5 बजे लुटेरों ने सुंदर नगर स्थित रेलवे लाइनों के पास 3 लुटेरों ने उन पर हमला किया। पहले पीटा, फिर कपड़े फाड़कर जेब में रखे 6 हजार रुपए लूट कर ले गए। विजय कुमार ने बताया कि एक लुटेरा दूसरे को बार-बार पिस्टल निकालने के लिए कह रहा था। जेब से पैसे निकालते ही तीनों फरार हो गए।

  • जालंधर: मशहूर कॉमेडियन काके शाह के खिलाफ पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचा पीड़ित पक्ष, देखें वीडियो

    जालंधर: मशहूर कॉमेडियन काके शाह के खिलाफ पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचा पीड़ित पक्ष, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में मशहूर कॉमेडियन काके शाह पर कुछ समय पहले विदेश भेजने का नाम पर ठगी के आरोप लगे थे। इस संबंध में थाना 3 की पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर शिकायत दर्ज की थी। लेकिन अब पीड़ित का आरोप है कि काके शाह पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते वह आज काके शाह के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में मांग पत्र देने पहुंचे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि काके शाह पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते वह अब विदेश भाग गया है।

    घटना संबंधी नवनीत आनंद निवासी रस्ता मोहल्ला ने बताया कि कॉमेडियन काके शाह ने मुझे विदेश भेजने का वादा किया था। जिसके बाद उसने 10 लाख की मांग की थी। जिसमें से हमने उसे 6 लाख रुपए दे दिए थे। लेकिन बाकी 4 लाख वीजा आने के बाद का कहा था। लेकिन वह पैसे लेकर भी वीजा तक नहीं लगवा रहा था। आनंद का आरोप है कि पुलिस काके शाह पर इतनी मेहरबान रही कि मेरी शिकायत देने के बावजूद उस पर करीब 5 महीने बाद मामला तो दर्ज कर दिया था।

    लेकिन उसकी गिरफ्तारी कभी नहीं की गई। जिसके चलते अब वह विदेश चला गया है। उनका आरोप है कि काके शाह ने कई बार उन्हें यह धमकियां भी दी हैं कि मेरी पहुंच बहुत ऊपर तक है पुलिस भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इसी के चलते वह आज काके शाह की गिरफ्तार को लेकर पुलिस कमिश्नर के पास मांग पत्र देने पहुंचे है और न्याय की मांग की है। 

  • अरलू स्कूल में करवाई गई सड़क सुरक्षा पर पेंटिंग प्रतियोगिता 

    अरलू स्कूल में करवाई गई सड़क सुरक्षा पर पेंटिंग प्रतियोगिता 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरलू में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 4 हाउसों में से 25 बच्चों ने भाग लिया।  पेंटिंग प्रतियोगिता में वर्षा तथा दीपक और आंचल दिक्षा प्रथम स्थान पर, महक  तथा प्रियांशु द्वितीय स्थान पर और आदर्श द्रोण, श्वेता तृतीय स्थान पर रहे। जबकि नारा लेखन प्रतियोगिता में कार्तक और आदित्या प्रथम स्थान पर, महक और मुस्कन द्वितीय स्थान पर, आंचल, आदित्या और राजेश तृतीय स्थान पर रहे।

    इस मौके  पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अनिता कौंडल द्वारा विजेता बच्चों को प्रार्थना सभा में पुरस्कार दिए गए। प्रधानाचार्या ने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। प्रधानाचार्या ने कहा कि दुर्घटनाओं का कारण वाहनों में तकनीकी खराबी नहीं बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करना और गलत ढंग से वाहन चलाना है। शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार समय-समय पर विद्यालय में अनेक गतिविधियों द्वारा बच्चों को इस और जागरूक किया जाता है। जिसमें क्विज कंपटीशन, पेंटिंग कंपटीशन, स्लोगन राइटिंग और जागरूकता रैली भी निकाली जाती है। उन्होंने बच्चों से कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जिनका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है, उनका मोटरसाइकिल या गाड़ी चलाना गैरकानूनी है। दोपहिया वाहनों पर बैठते समय चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाले यात्री को भी हेलमेट पहनना चाहिए। बढती सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण यातायात नियमों का उल्लंघन, निर्धारित गति सीमा से तेज वाहन चलाना और नशा करके वाहन चलाना है। पिछले सप्ताह सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई थी। 

    इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्यों में एन एस एस प्रभारी पवन शर्मा, प्रवक्ता देवराज सौंखला,  यशपाल, सुरेश कुमार नीलम कुमारी,बनिता देवी, अंकेश राणा सहित स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे ।
     

  • राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें, SGPC ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

    राम रहीम की बढ़ी मुश्किलें, SGPC ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने प्रस्ताव पास कर इसके सदस्य बीएस सियालका के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा डेरा मुखी राम रहीम को पैरोल देने के लिए जारी 20 जनवरी 2023 के आदेश को रद्द करने की मांग की है। याचिका हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल की गई है और इस पर जल्द सुनवाई होगी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 40 दिन की पैरोल देते हुए नियमों का सीधे-सीधे उल्लंघन किया है।

    डेरा प्रमुख दुष्कर्म व हत्या जैसे मामलों में सजा काट रहा है। पंजाब में भी उसके खिलाफ कई मामले में दर्ज हैं। उसके अनुयायियों द्वारा कथित तौर पर गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान किया गया। जिस पर सिखों व उसके अनुयायियों में कई बार विवाद हुआ। इसके चलते पंजाब में कई बार विरोध मार्च, पंजाब बंद, पंजाब में सड़कों और रेलवे लाइनों की नाकाबंदी की गई थी। डेरा प्रमुख को पैरोल देने से सिखों की भावनाएं आहत हुई हैं व पंजाब में शांति को खतरा पैदा हो गया है।

    याचिका में कोर्ट से मांग की गई कि इस याचिका के विचाराधीन रहने तक डेरा प्रमुख की पैरोल रद्द कर उसे जेल में वापस भेजा जाए। याचिका में हरियाणा के मुख्य सचिव, गृह सचिव, रोहतक के आयुक्त, पुलिस महानिदेशक, पंजाब के गृह विभाग के प्रधान सचिव, केंद्रीय गृह सचिव, सुनारिया जेल अधीक्षक, डीसी रोहतक व डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को प्रतिवादी बनाया गया था।

  • चाइना डोर से सॉफ्टबॉल खिलाड़ी का कटा जबड़ा, लगे 39 टांके

    चाइना डोर से सॉफ्टबॉल खिलाड़ी का कटा जबड़ा, लगे 39 टांके

    लुधियानाः पंजाब सरकार और डीजीपी की सख्ती के बावजूद चाइना डोर का कहर जारी है। चाइना डोर के कई लोगों सहित पक्षी घायल हो चुके है। वहीं इस घातक डोर से अब सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी लवप्रीत कौर चाइना डोर की चपेट में आ गई। चाइना डोर की चपेट में आने से लवप्रीत का जबड़ा और जीभ कट गई। जिसे उपचार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी देते हुए लवप्रीत के पिता ने बताया कि यह घटना 1 फरवरी की है, जब वह अपना 10 दिन का टूर खत्म कर घर आ रही थी।

    इसी बीच जब वह बस से उतरी और बस स्टैंड पर उसका भाई मनप्रीत उसे स्कूटी पर लेने आया। भाई के साथ स्कूटी पर जा ही रही थी कि रास्ते में शरीफ पुरा वाले पुल के के पास चाइना डोर लवप्रीत के चेहरे से टकरा गाई, जो जीभ और उसके जबड़े को काट गई। डॉक्टरों ने उसकी जीभ पर 35 और जबड़े पर 4 टांगे लगाए है। 

  • बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की डेढ़ माह की बेटी का अपहरण, मचा हड़कंप

    बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की डेढ़ माह की बेटी का अपहरण, मचा हड़कंप

    घेराबंदी देख बच्ची को रास्ते में छोड़कर भागे बदमाश

    नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की बेटी का अपहरण करने का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में इलाके में नाकाबंदी कर दी। इसके चलते बदमाश बच्ची को रास्ते में छोड़कर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना देशबंधु रोड के रानी झांसी रोड ईदगाह के पास की है। बीजेपी दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष बासु रूखड की पत्नी अपनी डेढ़ महीने की बच्ची को लेकर जा रही थीं।

    उसी दौरान रास्ते में बाइक सवारों ने बच्ची को गोद से छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट डीसीपी श्वेता चौहान पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। इस दौरान बदमाश बच्ची को रास्ते में छोड़कर  भाग गए। पुलिस ने आधे घंटे में बच्ची को ढूंढ़कर परिजनों के हवाले कर दिया। इस दौरान लोगों ने दिल्ली पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी। इस दौरान बदमाश बच्ची को रास्ते में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आधे घंटे में बच्ची को ढूंढ़कर परिजनों के हवाले कर दिया। इस दौरान लोगों ने दिल्ली पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए।

    इस घटना को लेकर डीसीपी श्वेता चौहान का कहना है कि सबसे बड़ी बात यह रही कि आधे घंटे में दिल्ली पुलिस ने बच्ची को ढूढ़कर परिवार के हवाले कर दिया। सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा। दिल्ली प्रदेश वाइस प्रेसिडेंट व पूर्व निगम पार्षद जयप्रकाश जेपी का कहना है जिस तरह से ऐसी वारदातें हो रहीं हैं, उनको लेकर हम दिल्ली पुलिस से मीटिंग करेंगे। बच्ची अपनी मां के साथ माता रानी झंडेवाली के दर्शन करने के लिए निकली थी। उसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने बच्ची को गोद से छीन लिया और फरार हो गए। बड़ी बात है कि दिल्ली पुलिस ने आधे घंटे में बच्ची को ढूंढ़ लिया। बच्ची के परिवार में खुशी है।

  • प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का सख्त एक्शन, दर्ज की FIR

    प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का सख्त एक्शन, दर्ज की FIR

    चंडीगढ़ः सिख कैदियों की रिहाई और गुरु ग्रंथ साहिब के बेअदबी के मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री का आवास घेरने निकले प्रदर्शनकारियों की बीते दिन सेक्टर-51/52 की सीमा पर पुलिस से हिंसक झड़प हो गई थी। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों सहित जवान घायल हुए थे। जिसके बाद डीजीपी प्रवीण रंजन घायल पुलिस कर्मियों और जवानों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। इसके बाद आज पुलिस ने सरकारी वाहनों और पुलिस कर्मियों को घायल करने वालें प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।

    चंडीगढ़ पुलिस ने 8 फरवरी को कौंमी इंसाफ मोर्चे के मैंबरों के साथ साथ हुई झड़प में जगतार सिंह हवारा के मुंह बोले पिता गुरचरण सिंह, बलविंदर सिंह और अमर सिंह चहल समेत 7 आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना 34 के एसएचओ दविंदर सिंह की शिकायत पर सेक्टर 36 थाने में यह मामला दर्ज किया गया है।

    इस एफआईआर में इराद-ए-कत्ल की धारा 307 आईपीसी समेत 17 धाराएं जोड़ी गई हैं। 15 पन्नों की एक एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को खालिस्तानी समर्थक करार दिया है। डीजीपी ने इस घटना का ठिकरा कौमी इंसाफ मोर्चा पर फोड़ा है। इशारो-इशारों में उन्होंने पंजाब पुलिस पर भी सवाल उठाए है।

  • आप विधायक की बढ़ी मुश्किलें: गैर जमानती वारंट के बाद भगोड़ा करार करने की कवायद शुरू

    आप विधायक की बढ़ी मुश्किलें: गैर जमानती वारंट के बाद भगोड़ा करार करने की कवायद शुरू

    रोपड़ः आनंदपुर साहिब कोर्ट ने रूपनगर के विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा को भगोड़ा करार देने की कार्रवाई की हिदायत स्थानीय पुलिस को दी है। विधायक चड्ढा 6 जुलाई 2020 को डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत दर्ज किए गए एक केस में आरोपियों में से एक हैं। उस समय चड्ढा रूपनगर-नंगल मार्ग पर गांव निक्कूवाल के निकट एक धरने की अगुवाई कर रहे थे।

    इस धरने की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया था। जिला प्रशासन ने कोविड 19 महामारी के कारण एकत्रीकरण पर पाबंदी लगा हुई थी। चड्ढा समेत आप के तत्कालीन जिला प्रधान मास्टर हरदयाल सिंह, हरमिंदर सिंह, जतिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह और पांच समेत पचास साठ लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 283, 269, 270 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। सब डिविजनल जुडीशियल मजिस्ट्रेट जग मिलाप सिंह खुशदिल ने आरोपी एडवोकेट दिनेश चड्ढा के गैर जमानती वारंट जारी किए।

    इस मामले में विधायक चड्ढा अदालत में पेश नहीं हुए। आरोपी चड्ढा को धारा 82 (4) सीआरपीसी के तहत स्थानीय पुलिस को हिदायत दी है कि चड्ढा को भगोड़ा करार देने की कार्रवाई शुरू की जाए। इस मामले की अगली सुनवाई तीन मार्च रखी गई है। इस संबंध में संपर्क करने पर विधायक चड्ढा ने कहा कि पिछले साल मार्च में विधायक बनने के बाद वह अपने हलके के लोगों को मिलने और उनकी शिकायतें सुनने में ही व्यस्त रहे। उन्होंने कहा कि वो जल्दी ही इस मामले में अदालत में पेश होंगे।

  • रामामंडी स्थित पैलेस में काम करने वाले व्यक्ति से किया कुकर्म 

    रामामंडी स्थित पैलेस में काम करने वाले व्यक्ति से किया कुकर्म 

    जालंधर/वरुणः महानगर में रामामंडी स्थित एक पैलेस से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां रामामंडी से जंडूसिंघा को जाने वाले मार्ग पर स्थित एक पैलेस में काम करने वालों युवकों ने वहीं के कर्मी से कुकर्म कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित हिमाचल का रहने वाला है। वह चंडीगढ़ के पास किसी रेस्टोरेंट में कुकिंग काम करता था। जालंधर के पैलेस में उसे ज्यादा पैसों का ऑफर मिलने पर वह यहां आ गया। पैलेस में अभी नौकरी करते हुए उसे 4 दिन ही हुए थे कि वहां काम करने वाले नशे में धुत 4 युवकों ने नशीली गोलियां खिलाकर उसके साथ कुकर्म कर दिया।

    इस मामले की शिकायत मिलने पर थाना रामामंडी की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 47 साल के पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह पैलेस में ही रह रहा था कि वहां के 4 युवक जो कि शराब के नशे में धुत थे। वह शादी का काम निपटाने के बाद पैलेस में सोया हुआ था कि इस दौरान वह चारों युवक आए और उसे चौथी मंजिल पर ले गए। जहां उन्होंने उसकी पहले पिटाई की और बाद में छत से नीचे फेंकने की धमकी देने लगे।

    पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने उसे नशीली गोली खिलाई जिससे वह बेहोश हो गया और उन्होंने उसके साथ कुकर्म किया। इस दौरान जब उसे होश आया तो नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस थाना रामामंडी के एएसआई सोमनाथ का कहना है कि थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दी है। उसकी शिकायत लिखकर मेडिकल करवाने के लिए उसे सिविल अस्पताल में भेज दिया था। पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। जो भी दोषी हैं उन्हें मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

  • दर्दनाक हादसाः झुग्गी में भीषण आग लगने से जिंदा जले बच्चे, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः झुग्गी में भीषण आग लगने से जिंदा जले बच्चे, देखें वीडियो

    ऊना/सुशील पांडेयः हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार की देर रात थाना अम्ब के बणे दी हट्टी में झुग्गी में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार बच्चे जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया है। दर्दनाक हादसे में दो भाई और एक बहन समेत चार बच्चों की मौत हुई है।

     

    जानकारी के अनुसार, ऊना जिले के पुलिस थाना अम्ब के बणे दी हट्टी में एक झुग्गी में बुधवार देर रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार प्रवासी बच्चे जिंदा जल गए। सभी बच्चे झुग्गी में टीवी देख रहे थे। अचानक भड़की आग की सूचना दमकल विभाग को मिली, तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका।

    दर्दनाक घटना में नीतू कुमारी (14) पुत्री रमेश दास भोलू कुमार (7) पुत्र रमेश दास, शिवम कुमार (6) पुत्र रमेश दास निवासी निवासी नंदापट्टी बेनीपुर डाकघर अंटार थाना बेहरा जिला दरभंगा बिहार और सोनू कुमार (17) पुत्र काली दास निवासी पौड़ी डाकराम जिला दरभंगा बिहार की मौके पर जलने से मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। डीएसपी अम्ब डॉ वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच की जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख व्यक्त किया है।