Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: मिट्टी का तेल गिरने से लगी आग में गंभीर रूप से झुलझा युवक, देखें वीडियो

    Punjab News: मिट्टी का तेल गिरने से लगी आग में गंभीर रूप से झुलझा युवक, देखें वीडियो

    बठिंडा। मिट्टी के तेल गिरने से लगी आग से एक युवक गम्भीर रूप से जल गया। बताया जा रहा है कि प्रताप नगर गली नंबर 3/डी में एक युवक घर की अलमारी की सफाई कर रहा था। इसी दौरान अलमारी के ऊपर पड़े मिट्टी तेल की बोतल युवक पर पलट गई।

    इस बादे नीचे जल रही मोमबत्ती से युवक को आग ने अपने चपेट में ले लिया। चंद ही सैकेंड में युवक ऊपर से नीचे तक आग की लपटों की चपेट में आ गया। युवक की पहचान सिकन्दर सिंह 27 वर्ष के तौर पर हुई।

    वहीं, घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद गंभीर हालत में पड़े युवक को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां, इलाज कराया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक 90 प्रतिशत तक जल चुका है तथा उसकी हालत गंभीर बनी है।

  • Punjab News: अमरीक सिंह रोड के पास से साधु का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: अमरीक सिंह रोड के पास से साधु का शव बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडा। शहर के अमरीक सिंह रोड के पास से एक साधु का शव बरामद हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची समाजसेवी संस्था सहारा के एक कार्यकर्ता ने शव को उठाकर बठिंडा के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

    एनजीओ कार्यकर्ता ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बठिंडा में अमरीक सिंह रोड के पास शराब की दुकान के पास एक साधु का शव पड़ा है। जब मौके पर पहुंचे और देखा, तो मृतक की पहचान नहीं हो पाई। उसकी उम्र 55 से 60 साल लग रही है और उसने भगवा वस्त्र पहने हुए थे। शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए बठिंडा के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

  • Punjab News: इस नगर परिषद में पानी और सीवरेज के फर्जी बिलों का पर्दाफाश, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: इस नगर परिषद में पानी और सीवरेज के फर्जी बिलों का पर्दाफाश, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    परिषद के अधिकारी बोले – निष्पक्ष जांच के बाद आरोपी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

    बठिंडाः शहर के रामपुरा फूल नगर परिषद में पानी और सीवरेज बिलों की वसूली में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। शहरवासियों से वसूले गए पैसे को परिषद के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया और कथित तौर पर उन्हें फर्जी रसीदें जारी कर दी गईं। मामला सामने आने पर परिषद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि 2021 से ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को फर्जी रसीदें दी जा रही थीं या उनके ऑनलाइन भुगतान अस्वीकार किए जा रहे थे।

    इस घोटाले से नगर परिषद को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, जबकि आम लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कई शहरवासियों का कहना है कि उन्होंने समय पर सभी बकाया राशि जमा कर दी थी, लेकिन अब वे भुगतान रिकॉर्ड में गायब दिखाए जा रहे हैं। यह मामला तब सामने आया जब कुछ लोग एनओसी और अन्य कार्यों के लिए परिषद कार्यालय पहुंचे और उन्हें पता चला कि उन्होंने जो बिल भरे थे, वे परिषद के रिकॉर्ड में मौजूद ही नहीं हैं। इसके बाद यह मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया।

    भुगतानकर्ता अमनदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने परिषद में 15,000 रुपए का पानी और सीवरेज बिल जमा किया था। उन्होंने कहा, “जैसे ही वह अंदर गया, कर्मचारी ने बैठते ही उसे जूस पिलाया और उसकी सेवा देखकर वह हैरान तो हुआ, लेकिन उसे शक भी हुआ कि कुछ गड़बड़ है। किसे पता था कि मेरे पैसे खजाने में जाने के बजाय उसकी जेब में चले जाएंगे।”

    परिषद के कार्यकारी अधिकारी रजनीश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच चल रही है और अब तक एक कर्मचारी से परिषद के खाते में 5 लाख 45 हजार जमा हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद, सैकड़ों निवासी अपनी रसीदें लेकर परिषद के चक्कर लगा रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि अब वे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता आर. एस. जेठी ने कहा कि यह जनता के पैसे का गंभीर दुरुपयोग है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

  • Punjab News: थानों में खड़े 106 वाहनों की हुई नीलामी, देखें वीडियो

    Punjab News: थानों में खड़े 106 वाहनों की हुई नीलामी, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले की पुलिस द्वारा 95 निरस्त किए गए मामलों में 106 वाहनों की खुली बोली लगाकर वाहन नीलाम किए गए। पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न मामलों में थानों में खड़े वाहनों की पुलिस लाइन में यह नीलामी लगाई है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी हेडक्वार्टर के जगदीश कुमार बिश्नोई ने कहा कि थानों में विभिन्न मामलों में काफी संख्या में वाहन खड़े हैं। इन वाहनों से संबंधित मामलों का फैसला हो चुका है, लेकिन किसी व्यक्ति द्वारा इन वाहनों का दावा नहीं किया गया है।

    इन वाहनों की वजह से थानों में काफी जगह घिरी हुई है। उन्होंने बताया कि वाहनों का निपटान कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए जिला पुलिस थाने सदर, कोतफत्ता, नैहियांवाला,कौतवाली, थर्मल, कैनाल कॉलोनी, बालियांवाली में खड़े कुल 95 निरस्त किए गए मामले एन.डी.पी.एस एक्ट, आईपीसी और अन्य मामलों में बरामद किए गए 106 वाहनों (बिना कागजात और दोबारा ना इस्तेमाल योग्य/स्क्रैप की नीलामी) करवाई गई। इनमें 76 दोपहिया वाहन और 30 चारपहिया वाहन हैं।

    जिनकी रिजर्व कीमत ₹16,01,900/- रुपये निर्धारित की गई थी। इन वाहनों की लॉटरी ₹25,49,000/- रुपये सहित (जीएसटी) में लगाई गई है। इस लॉटरी में 106 वाहनों की नीलामी की गई। नीलामी की कुल रकम ₹25,49,000/- रुपये सहित (जीएसटी) सरकारी खजाने में जमा कराई गई है। एसपी ने कहा कि बची हुई वाहनों का भी रिकार्ड तैयार कराया जा रहा है और यह वाहनों भी जल्दी नीलाम किए जाएंगे।

  • Punjab News: बढ़ते सब्जी के दामों को लेकर आढ़ती व पूर्व पार्षद हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: बढ़ते सब्जी के दामों को लेकर आढ़ती व पूर्व पार्षद हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

    बठिंडा। पूर्व पार्षद विजय कुमार शर्मा ने बढ़ती सब्जियों की कीमतों के खिलाफ आज सब्जी मंडी में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मंडी में तनाव की स्थिति बन गई और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

    बढ़ती सब्जी कीमतों के खिलाफ किया प्रदर्शन
    विजय कुमार शर्मा अपने साथियों के साथ सब्जी मंडी पहुंचे थे। जहां, सब्जियों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ लोगों और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना था। इससे पहले भी उन्होंने सब्जियों की महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया था, जिसके बाद मंडी को फिर से खोलने की घोषणा हुई थी।

    आढ़तियों से हुई बहस-बाजी
    प्रदर्शन के दौरान विजय कुमार शर्मा और सब्जी बेचने वाले आढ़तियों के बीच बहस हो गई। दोनों पक्षों में तीखी बातचीत के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

    पुलिस ने दोनों पक्षों को कराया शांत
    स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने और समझाने की कोशिश की, लेकिन तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हो पाया। इस मामले में मार्केट कमेटी के अधिकारी भी अपने कर्तव्यों से दूरी बनाते नजर आए।

    पूर्व पार्षद ने लगाया आरोप, किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा
    विजय कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण आम और गरीब लोग महंगाई से परेशान हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा। उन्होंने याद दिलाया कि कोरोना के समय सब्जियों के दाम तय किए गए थे, लेकिन अब प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।

    व्यापारी संघ ने आरोपों का किया खंडन
    दूसरी ओर, सब्जी व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र पाल ने पूर्व पार्षद के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी केवल कुछ कमीशन पर काम करते हैं और इसमें किसी तरह की लूट का सवाल ही नहीं उठता।

  • Punjab News: International Kabaddi Player का हुआ निधन

    Punjab News: International Kabaddi Player का हुआ निधन

    बठिंडाः खेल जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां अंतरराष्ट्रीय मशहूर कबड्डी खिलाड़ी जीत कोटली का आज निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और पिछले कई दिनों से बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

    मृतक के परिवार में उनकी पत्नी, एक 8 साल की बेटी और एक 5 साल का बेटा है। जीत कोटली का अंतिम संस्कार बठिंडा के कोटली खुर्द गांव के पास मौर मंडी में किया जा रहा है।

  • Punjab News: Mobile Towers से सामान चोरी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Mobile Towers से सामान चोरी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोबाइल टावर्स से सामान चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। काबू किए गए चोरों के साथ एक कूड़ा बीनने वाला भी शामिल था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कूड़ा बीनने वाला चोरी का सामान खरीदता था और उसे आगे बेच देता था। पुलिस ने बताया कि उक्त गिरोह द्वारा तलवंडी साबो और मोड़ मंडी में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के दौरान यह कार्रवाई की गई।

    इन घटनाओं का पता लगाने के लिए एसएसपी अमनीत कौंडल के निर्देशानुसार अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। सीआईए स्टाफ-1 और थाना मोड़ की टीमों ने इन आरोपियों ट्रेस स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बचितर सिंह, गुरपरभ सिंह, बलकार सिंह और मोहीन मलिक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 7 टावर प्लेट्स/कार्ड और कट्टर मशीन बरामद की गई हैं।

    दोषियों ने पूछताछ के दौरान माना है कि उन्होंने करीब 17-18 जगहों पर अन्य टावर्स पर भी चोरी की है। दोषियों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जिनसे गहराई से पूछताछ की जाएगी, जिसके संभावित खुलासे हो सकते हैं।

  • Punjab News: इंग्लैंड में रहने वाली महिलाओं ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री, देखें वीडियो

    Punjab News: इंग्लैंड में रहने वाली महिलाओं ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री, देखें वीडियो

    बठिंडा। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए तमाम समाजसेवी संस्थाएं पीड़ित लोगों के मदद के लिये आगे आई हैं। इसी कड़ी में इंग्लैंड में रहने वाली महिलाओं ने जिले की समाज सेवी संस्था को पीड़ितों के लिए मेडिकल किट भेजी जा रही हैं।

    संस्था के वर्करों ने बताया कि सुखमणी साहिब पाठ सेवा ग्रुप ने इंग्लैंड में रहने वाली पंजाबी महिलाओं की ओर से पैसे इकट्ठे कर हमें भेजे हैं और उन पैसों से हमने लगभग 200 मेडिकल किट तैयार की हैं, जिनमें से लगभग 20 प्लास्टिक के डिब्बों में दवाइयां हैं जिन्हें हम अब फाजिल्का में पीड़ितों को देने जा रहे हैं। ये दवाइयां बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए उपयोगी होंगी।

    एसएसपी फाजिल्का के साथ मिलकर हम यह सारी मेडिकल किटें पीड़ितों तक पहुंचाएंगे जहां एसएसपी फाजिल्का हमें निर्देश देंगे। आगे भी हम इसी तरह से अपनी ओर से पीड़ितों की मदद करते रहेंगे।

  • Punjab News: PRTC बस ड्राइवर ने की गुंडागर्दी, वीडियो वायरल

    Punjab News: PRTC बस ड्राइवर ने की गुंडागर्दी, वीडियो वायरल

    बठिंडा। शहर से एक पीआरटीसी बस ड्राइवर द्वारा गुंडागर्दी करने का वीडियो सामने आया है। वायरल हो रही वीडियो में देखा जा रहा है कि पीआरटीसी ड्राइवर बस से उतरता है और अपने हाथ में पकड़े नुकीले लोहे के टुकड़े से युवकों पर हमला करता है। वहां मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे मामले की वीडियो बना ली और वह वायरल हो गई। मौके पर चश्मदीद ने बताया कि पीआरटीसी बस बठिंडा बस स्टैंड से आ रही थी। जब वह लाल बत्ती पर थी, तो बस उसने चला दी। युवकों ने बस ड्राइवर से कहा कि तुमने तो लाल बत्ती में बस चला दी और अचानक तेज हॉर्न बजा दिया। जिसके बाद पीआरटीसी बस ड्राइवर गुस्से में आकर लोहे के नुकीले टुकड़े से युवकों को मारने लगा।
  • Punjab News: अवैध पिस्तौल सहित वांछित अपराधी रणजीत गिरफ्तार

    Punjab News: अवैध पिस्तौल सहित वांछित अपराधी रणजीत गिरफ्तार

    बठिंडा। राज्य भर में डीजीपी द्वारा शरारती तत्वों के खिलाफ अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने शनिवार को बठिंडा पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में, बठिंडा के बंगी निहाल सिंह गांव निवासी रणजीत सिंह उर्फ सप्प को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक अवैध .32 बोर पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किये।

    पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी गैंगस्टर रम्मी मचाना का करीबी सहयोगी है और दो आपराधिक मामलों में वांछित था। उन्होंने कहा कि एक पिछले मामले में, पुलिस ने उसके घर से 130 ग्राम हेरोइन, एक नौ मिमी देसी पिस्तौल, छह कारतूस और एक देसी 12 बोर पिस्तौल बरामद की थी। उस समय उसकी मां परमजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि आरोपी भागने में सफल रहा था।