Punjab News: थानों में खड़े 106 वाहनों की हुई नीलामी, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः जिले की पुलिस द्वारा 95 निरस्त किए गए मामलों में 106 वाहनों की खुली बोली लगाकर वाहन नीलाम किए गए। पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न मामलों में थानों में खड़े वाहनों की पुलिस लाइन में यह नीलामी लगाई है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी हेडक्वार्टर के जगदीश कुमार बिश्नोई ने कहा कि थानों में विभिन्न मामलों में काफी संख्या में वाहन खड़े हैं। इन वाहनों से संबंधित मामलों का फैसला हो चुका है, लेकिन किसी व्यक्ति द्वारा इन वाहनों का दावा नहीं किया गया है।

इन वाहनों की वजह से थानों में काफी जगह घिरी हुई है। उन्होंने बताया कि वाहनों का निपटान कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए जिला पुलिस थाने सदर, कोतफत्ता, नैहियांवाला,कौतवाली, थर्मल, कैनाल कॉलोनी, बालियांवाली में खड़े कुल 95 निरस्त किए गए मामले एन.डी.पी.एस एक्ट, आईपीसी और अन्य मामलों में बरामद किए गए 106 वाहनों (बिना कागजात और दोबारा ना इस्तेमाल योग्य/स्क्रैप की नीलामी) करवाई गई। इनमें 76 दोपहिया वाहन और 30 चारपहिया वाहन हैं।

जिनकी रिजर्व कीमत ₹16,01,900/- रुपये निर्धारित की गई थी। इन वाहनों की लॉटरी ₹25,49,000/- रुपये सहित (जीएसटी) में लगाई गई है। इस लॉटरी में 106 वाहनों की नीलामी की गई। नीलामी की कुल रकम ₹25,49,000/- रुपये सहित (जीएसटी) सरकारी खजाने में जमा कराई गई है। एसपी ने कहा कि बची हुई वाहनों का भी रिकार्ड तैयार कराया जा रहा है और यह वाहनों भी जल्दी नीलाम किए जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *