Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग करना पड़ा महंगा, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी समारोह में फायरिंग करना पड़ा महंगा, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में शादी के प्रोग्राम के दौरान डीजे पर हवा में फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। जहां गाने पर नाचते हुए 2 नौजवानों ने हथियार के साथ हवाई फायरिंग की थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नौजवानों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हरमिंदर सिंह ने बताया कि शादी के कार्यक्रम में 2 नौजवानों ने हवाई फायरिंग करके उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। जिसके चलते हथियारों पर बैन किए हुए डिप्टी कमिश्नर के आदेशों का उल्लंघन किया गया।

    इस मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए दोनों नौजवानों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि यदि आगे से कोई भी व्यक्ति अपने लाइसेंसी हथियार से फायर करता है और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देता है, तो उसके खिलाफ भी इसी तरह से सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसका लाइसेंस भी कैंसिल कर दिया जाएगा।

  • Punjab News: तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    Punjab News: तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    बठिंडा: गाँव महीता के पास स्थित एक तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी अनुसार संगत सहारा की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल प्राप्त हुई कि तालाब में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही संगत सहारा के कार्यकर्ता सिकंदर मछाणा मौके पर पहुंचे।

    संगत थाना पुलिस की मौजूदगी में शव को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को बठिंडा के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव की पहचान करवाई जा रही है और मृतक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लग पाएगा।

  • Punjab News: दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेश से जुड़े तार, देखें वीडियो

    Punjab News: दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेश से जुड़े तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस के संयुक्त अभियान के दौरान दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी डी जसप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने जिले के 2 अलग-अलग जगहों की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਖਾਲਿਸਤਾਨੀ ਨਾਅਰੇ ਲਿਖਣ ਵਾਲੇ 3 ਜਣੇ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਪੰਨੂ ਨਾਲ ਸਿੱਧਾ ਸੰਬੰਧ

    आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि विदेश बैठे मास्टर माइंड के कहने पर उन्होंने दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे थे। इसके बदले में उन्हें पैसे दिए गए थे। दिनांक 26 और 27 अक्टूबर की मध्य रात्रि को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा केन्द्रीय विद्यालय 3 एयरफोर्स स्टेशन भिसियाना स्कूल की दीवार पर अंग्रेजी में खालिस्तानी नारे लिखे थे, जिसे पुलिस ने ट्रेस कर लिया है।

    सीआईए स्टाफ-1 और चौकी किल्ली पुलिस ने मामला दर्ज करके 29 अक्टूबर को दोषी नवजोत सिंह निवासी कालीएवाला, जिला फिरोजपुर और राजप्रीत सिंह निवासी फिरोजपुर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 4 फोन, एक डोंगल बरामद की गई। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पवनप्रीत सिंह उर्फ दीप चहल के कहने पर दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे थे और वह इस समय विदेश में रहता है।

  • Punjab News: पार्षद ने सब्जी के बढ़ते दामों को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: पार्षद ने सब्जी के बढ़ते दामों को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में पार्षद विजय कुमार द्वारा सब्जी के बढ़ते दामों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्षद ने गले में सब्जी का हार पहना हुआ है और कानों में भिंडी के झूमके बनाकर डाले हुए है। वहीं शगुन की थाली में सब्जी रखी हुई है और सब्जी की रेहड़ी भी लगाई हुई है। पार्षद का कहना है कि सब्जी के दाम बढ़ने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सब्जी मंडी का घेराव करके धरना लगाया जाएगा।

    पार्षद ने कहा कि जिले में दिन प्रति दिन सब्जी के बढ़ रहे दामों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में अगर सब्जी के दामों की कीमतें कम हो सकती है तो अब भी डिप्टी कमिश्नर के आदेशों पर सब्जी के रेट तय किए जा सकते है। उन्होंने कहा कि जिले में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग सब्जी के रेट है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

  • Punjab News: राजिंद्रा कॉलेज की स्टूडेंट ने किया Suicide, देखें वीडियो

    Punjab News: राजिंद्रा कॉलेज की स्टूडेंट ने किया Suicide, देखें वीडियो

    बठिंडा: सरकारी राजिंद्रा कॉलेज में पढ़ने वाली एक बीएससी की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। छात्रा ने झील नंबर एक में कूदकर अपनी जान दे दी है। उसकी पहचान पभजोत कौर के तौर पर हुई है। छात्रा फरीदकोट के गांव दल सिंहवाला की रहने वाली थी।

    सहारा एनजीओ के कार्यकर्ता ने छात्रा का शव झील से निकाला। कार्यकर्ता ने शव को बठिंडा के सरकारी अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया है। इस मामले की पुलिस अभी जांच कर रही है। कार्यकर्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हमें फोन आया था कि झील नंबर 1 में एक लड़की ने कूदकर जान दे दी है। लड़की की उम्र 18 साल के करीब है। इसके बाद हम शव को अस्पताल में लेकर आए हैं। पुलिस के द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है।

  • Punjab News: पराली को आग लगाने के मामले में लोगों से मिले DC और SSP, देखें वीडियो

    Punjab News: पराली को आग लगाने के मामले में लोगों से मिले DC और SSP, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में दिवाली के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी हवा में सुधार नहीं आया है। सोमवार को पराली जलाने के मामले में पंजाब में एक नया रिकॉर्ड बना। पंजाब प्रदूषण बोर्ड के द्वारा जारी आकंड़ों के अनुसार राज्‍य में एक दिन में सोमवार यानी 27 अक्‍टूबर को पराली जलाने की 147 नई घटनाएं दर्ज की गईं। यह इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है जब एक दिन में इतनी पराली जलाई गई है।

    वहीं अब लोगों को प्रशासन द्वारा दोबारा से जागरूक किया जा रहा है। इसी को लेकर गांव कोटफत्ता में डिप्टी कमिश्नर रजेश धीमान और एसएसपी पहुंचे। जहां उनके द्वारा लोगों से मीटिंग करके पराली ना जलाने को लेकर जागरूक किया गया। वहीं लोगों ने बताया कि इस गांव में अब पराली नहीं जलाई जाती। गांव में पिछले 2 सालों से पराली की गांठे बनाकर उसका इस्तेमाल किया जाता है।

    वहीं डीसी ने कहा कि पराली जलाने से जहां लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पशुओं को भी इससे काफी नुकसान हो रहा है। मामले की जानकारी देते हुए डीसी ने बताया कि गांव में लोगों द्वारा पराली की गांठे बनाकर डंप तैयार किया गया है। उन्होंने पिछले 2 से 3 सालों से गांठे बनाकर डंप बनाने का काम शुरू किया है। इससे उनकी आय में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं डीसी ने अन्य लोगों से भी इसी तरह पराली की गांठे बनाकर डंप तैयार करने की अपील की है।

  • Punjab News: महिला नशा तस्कर के अवैध कब्जे पर चली डिच, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला नशा तस्कर के अवैध कब्जे पर चली डिच, देखें वीडियो

    बठिंडा: पंजाब सरकार के मिशन नशे के खिलाफ युद्ध के तहत बठिंडा पुलिस और सिविल प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाया। जानकारी के अनुसार सब-डिवीजन सिटी-2 बठिंडा के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में मनजीत कौर उर्फ हरबंस कौर उर्फ बंसो पत्नी कालू सिंह निवासी गली नंबर 1, ठेके वाला चौक, धोबियाणा बस्ती, बठिंडा द्वारा गैरकानूनी ढंग से इमारत बनाई गई थी।

    इस संबंध में सक्षम अधिकारी डिप्टी कमिश्नर-कम-मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त निर्माण को ढहाने के आदेश जारी किए गए थे। आदेशों की पालना करते हुए सिविल प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा के बीच कार्रवाई कर अवैध इमारत को ढहा दिया।अधिकारियों ने बताया कि मनजीत कौर को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन बार-बार चेतावनी के बावजूद कब्जेदारों ने स्थान खाली नहीं किया, जिसके चलते प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे और अन्य संगीन अपराधों से संबंधित मामलों में मनजीत कौर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

    पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत जिले में नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। बठिंडा पुलिस ने 1 मार्च 2025 से अब तक 1311 मामले दर्ज कर 1973 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 68 बड़े सुनियोजित तस्कर भी शामिल हैं। इसके साथ ही वर्ष 2023 से अब तक नशा तस्करों की लगभग 14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर फ्रीज की जा चुकी है।

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस ने चलाया कास्को ऑपरेशन, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस ने चलाया कास्को ऑपरेशन, देखें वीडियो

    बठिंडा: पुलिस के द्वारा रेलवे स्टेशन पर कास्को ऑपरेशन के अंतर्गत चेकिंग की गई। त्योहारों के सीजन और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए एसपी सिटी के नेतृत्व में आज बठिंडा रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।

    इस अभियान में इंस्पेक्टर, डीएपसी, एसपी और लगभग 100 पुलिसकर्मी शामिल थे। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी ने बताया कि त्योहारों के सीजन में रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ रहती है। ऐसे में शरारती तत्व फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।

    इसको ध्यान में रखते हुए आज हमने कॉस्को ऑपरेशन के अंतर्गत बठिंडा में चेकिंग अभियान चलाकर रेलवे गाड़ियों और यात्रियों के सामान की तलाशी ली।

  • Punjab News: कोर्ट में माफी मांगने के बाद सासंद कंगना रनौत का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट में माफी मांगने के बाद सासंद कंगना रनौत का आया बयान, देखें वीडियो

    बठिंडाः हिमाचल की मंडी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत ने आज मानहानि मामले में कोर्ट से माफी मांग ली है। बठिंडा कोर्ट ने कंगना रनौत को आज पेश होने का आदेश दिया था। गुलाबी साड़ी और काला चश्मा पहने कंगना रनौत भारी सुरक्षा के बीच सुबह करीब 2:02 बजे कोर्ट पहुंचीं। अदालती कार्यवाही पूरी करने के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने आज खेद व्यक्त किया है। कंगना ने कहा कि उस समय उन्होंने जो कुछ भी कहा, अनजाने में कहा। कंगना रनौत ने यह भी कहा कि उस समय जो कुछ भी हुआ, वह बहुत बुरा था और ऐसा नहीं होना चाहिए था।

    अब अदालत के फैसले का इंतज़ार है। सांसद ने कहा कि मैं अपने सपने में भी नहीं सोच सकती हूं, जैसा दिखाया है। मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की हो, मेरे लिए सम्मानजनक है। सभी मुझे प्यार करते हैं। दरअसल, माता महिंदर कौर बीमारी के कारण अदालत में पेश नहीं हुईं। जिसके कारण अदालत ने मामले की सुनवाई 24 नवंबर, 2025 तक पुनर्निर्धारित की है। कंगना ने कहा अगर केस को देखें तो इसका मेरे से कोई लेना देना नहीं था। ये एक मीम था, जिसे री-ट्वीट किया गया था। मैंने मां महिंदर जी के पति से भी इस बारे में बात की थी।

    मेरा उससे कोई लेना देना भी नहीं था। देश में कई आंदोलन चल रहे थे। मैंने उस बारे में एक जनरल ट्वीट किया था। जो मिस अंडरस्टेंडिंग हुई है, उसके लिए खेद है। बता दें कंगना जिस मामले में पेश हुई, वह साल 2021 का है, जब किसान आंदोलन चल रहा था। उस दौरान कंगना ने बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली 87 वर्षीय बुजुर्ग किसान महिंदर कौर को 100-100 रुपए लेकर धरने में शामिल होने वाली महिला बताते हुए ट्वीट किया था। इसके खिलाफ महिंदर कौर ने कोर्ट में केस दर्ज करवाया था। कंगना का कहना था कि उन्होंने केवल एक वकील की पोस्ट को रि-पोस्ट किया था।

  • Punjab News: कोर्ट में सासंद कंगना रनौत की पेशी, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट में सासंद कंगना रनौत की पेशी, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें वीडियो

    बठिंडाः बहादरगढ़ झंडियां की एक बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के खिलाफ गलत टिप्पणियां करने के मामले में मानहानि केस का सामना कर रहीं संसद सदस्य और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत आज अदालत में पेश होने के लिए पहुंची। जिसके मद्देनज़र बठिंडा पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए हैं। अदालत परिसर के नजदीकी चौरास्ते पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਕੰਗਨਾ ਰਣੌਤ ਦੀ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਕੋਰਟ ’ਚ ਪੇਸ਼ੀ

    उल्लेखनीय है कि अदालत ने मानहानि मामले में पहले कंगना को कई बार समन जारी किए थे और उन्होंने अपने वकील के जरिए पहले केस को खारिज करने और फिर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश होने की उच्च अदालत तक अर्जी दी थी, पर अदालत ने अर्जियों को खारिज कर कंगना को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते कंगना ने बाद में दोपहर 2 बजे के बाद अदालत में पेश होने की अनुमति मांगी थी।