Punjab News: महिला नशा तस्कर के अवैध कब्जे पर चली डिच, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडा: पंजाब सरकार के मिशन नशे के खिलाफ युद्ध के तहत बठिंडा पुलिस और सिविल प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाया। जानकारी के अनुसार सब-डिवीजन सिटी-2 बठिंडा के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में मनजीत कौर उर्फ हरबंस कौर उर्फ बंसो पत्नी कालू सिंह निवासी गली नंबर 1, ठेके वाला चौक, धोबियाणा बस्ती, बठिंडा द्वारा गैरकानूनी ढंग से इमारत बनाई गई थी।

इस संबंध में सक्षम अधिकारी डिप्टी कमिश्नर-कम-मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त निर्माण को ढहाने के आदेश जारी किए गए थे। आदेशों की पालना करते हुए सिविल प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा के बीच कार्रवाई कर अवैध इमारत को ढहा दिया।अधिकारियों ने बताया कि मनजीत कौर को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन बार-बार चेतावनी के बावजूद कब्जेदारों ने स्थान खाली नहीं किया, जिसके चलते प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे और अन्य संगीन अपराधों से संबंधित मामलों में मनजीत कौर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत जिले में नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। बठिंडा पुलिस ने 1 मार्च 2025 से अब तक 1311 मामले दर्ज कर 1973 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 68 बड़े सुनियोजित तस्कर भी शामिल हैं। इसके साथ ही वर्ष 2023 से अब तक नशा तस्करों की लगभग 14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर फ्रीज की जा चुकी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *