Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: BJP नेता के क्लिनिक पर पेट्रोल बम हमले से एक्टिवा में लगी आग

    Punjab News: BJP नेता के क्लिनिक पर पेट्रोल बम हमले से एक्टिवा में लगी आग

    बठिंडाः भाजपा नेता और चिकित्सक डॉ. तरसेम गर्ग के विशाल नगर स्थित क्लीनिक पर देर रात अज्ञात लोगों द्वारा पेट्रोल बम से हमला किया गया। इस घटना में एक्टिवा को आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। गर्ग निगम चुनाव के दौरान आप पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि हमलावारों द्वारा उनकी क्लीनिक में आग लगाने की कोशिश की गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक, तरसेम गर्ग के हैनमैन क्लिनिक में दो नकाबपोश हमलावर पहुंचे। एक व्यक्ति गेट के बाहर खड़ा होकर बोतल में आग लगा रहा था, जबकि दूसरा घटना का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान हमलावर ने क्लिनिक के गेट के अंदर पेट्रोल बम फेंक दिया। क्लिनिक के अंदर मौजूद व्यक्ति ने शोर मचाया, जिसके बाद लोग इकट्ठा हो गए। इस पर हमलावर मौके से फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ. गर्ग से पूछताछ करने और घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। डॉ. गर्ग ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही उन्हें कभी कोई धमकी मिली है। पुलिस अधीक्षक (SP) नरेन्द्र सिंह ने बताया कि दो लोगों ने डॉक्टर के क्लिनिक के अंदर पेट्रोल बम फेंका है। पुलिस की सभी टीमें जांच में जुट गई हैं और दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

  • Punjab News: शराब फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: शराब फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    बठिंडाः डबवाली मेन रोड पर स्थित शराब बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार बठिंडा केमिकल लिमिटेड के इथेनॉल प्लांट में ज़बरदस्त धमाके के बाद आग लगी। धमाका इतना ज़ोरदार था कि इसकी आवाज़ आस-पास के गांवों में भी सुनाई दी। धमाके की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग की लपटें इतनी भयंकर हैं कि आसमान में दूर तक काले धुएं का गुबार देखा जा सकता है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस अचानक हुए हादसे से पूरे इलाके में भारी अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया है। प्लांट के अंदर हुआ यह धमाका इतना जबरदस्त और डरावना था कि इसकी गूंज फैक्ट्री के आस-पास स्थित कई गांवों तक स्पष्ट रूप से सुनाई दी। तेज धमाके की आवाज सुनते ही ग्रामीण बुरी तरह घबरा गए और दहशत के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। दूर से ही आसमान में उठती आग की लपटों को देखकर इलाके के लोग खौफ में हैं। फिलहाल, इस भीषण धमाके और एथेनॉल प्लांट में आग लगने के असल कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग में हड़कंप मच गया। बचाव टीमें स्थिति को नियंत्रित करने और आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। यह जांच का विषय बना हुआ है कि यह हादसा किसी तकनीकी खामी की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई और लापरवाही है। प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।
  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में SHO की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में SHO की मौत

    बठिंडाः मौर मंडी और मैसरखाना के बीच आज सुबह भयानक सड़क हादसे में महिला SHO की मौत हो गई। मृतिका की पहचान बेअंत कौर के रूप में हुई है। मृतिका के परिवार में 2 बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं और उनके पति किसान हैं। परिवार माइसरखाना का रहने वाला है। बेअंत कौर महिला थाना मानसा में एसएचओ के पद पर तैनात थी। आज सुबह नाके पर चैकिंग के लिए वह गांव माइसरखाना से मानसा जा रही थी।

    इस दौरान गुरुद्वारा साहिब तितरसर के पास तूड़ी की भरी ट्रैक्टर ट्राली को क्रॉस करने के दौरान सामने से आ रही अन्य गाड़ी से कार की टक्कर हो गई। घटना के बाद कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एसएचओ की मौत हो गई और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना स्थल से पुलिस द्वारा सबूत जुटाए जा रहे है।

  • Punjab News: पूर्व CM रजिंदर कौर भट्ठल की बढ़ी मुश्किलें, इस दिन होगी कोर्ट में सुनवाई

    Punjab News: पूर्व CM रजिंदर कौर भट्ठल की बढ़ी मुश्किलें, इस दिन होगी कोर्ट में सुनवाई

    बठिंडाः पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री बीबी रजिंदर कौर भट्ठल द्वारा हाल के दिनों में दिए गए बयान के बाद उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी के चलते अब बठिंडा में समाजसेवी और मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मोहन लाल झुम्बा ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान के आधार पर मामला दर्ज कराने के लिए माननीय अदालत का रुख किया है। हालांकि पहले मोहन लाल झुम्बा ने पुलिस के पास भी पूर्व मुख्यमंत्री के बयान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में अदालत ने 18 जुलाई 2026 को सुनवाई होगी।

    पूर्व चेयरमैन मोहन लाल झुम्बा ने कहा कि पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री बीबी रजिंदर कौर भट्ठल ने हाल में एक निजी चैनल पर दिए इंटरव्यू में बताया था कि जब वह पंजाब की मुख्यमंत्री थीं तो कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें यह सलाह दी थी कि पंजाब का माहौल खराब करके वहां दोबारा उनकी सरकार बनाई जा सकती है।

    इसे लेकर झुम्बा ने कहा कि इस बयान से जहां आम लोगों का राजनीतिक नेताओं पर से विश्वास उठ चुका है, वहीं वे अधिकारी कहीं भी किसी भी समय ऐसी कार्रवाई करके पंजाब का माहौल खराब कर सकते हैं। इसलिए इस बयान को देखते हुए उन्होंने बठिंडा पुलिस में शिकायत कराई थी कि पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए, पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, इसलिए उन्होंने अब माननीय अदालत से पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज कराने की अपील की है।

    मोहन् लाल झुम्बा के वकील संजीव गुप्ता ने बताया कि किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा ऐसा बयान देने से समाज में भय, आशंकाएं और अस्थिरता फैल सकती है; ऐसे बयान से राज्य की शांति प्रभावित हो सकती है। ऐसा करना बीएनएस की धाराएं 352 और 353 के तहत अपराध बनता है। अब माननीय अदालत में बीएनएस की धाराओं के तहत हमने उनके विरुद्ध एक आवेदन दिया है, जिसमें संबंधित पुलिस अधिकारियों से बीबी रजिंदर कौर भट्ठल के खिलाफ मामला दर्ज करने की अपील की गई है। इसकी सुनवाई 18 जुलाई 2026 को होगी।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार, दादी की हत्या कर दोषी हुआ फरार

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार, दादी की हत्या कर दोषी हुआ फरार

    बठिंडाः जिले के नंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जंगीराणा में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पोते पर 85 वर्षीय दादी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक छा गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

    पुलिस को दी शिकायत में गांव जंगीराणा निवासी सुखराज सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई महिकदीप सिंह अपनी दादी बसंत कौर के साथ मारपीट कर रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार जैसे ही उसे घटना की जानकारी मिली, वह तुरंत मौके पर पहुंचा। हालात गंभीर देखकर उसने चिकित्सक को बुलाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और बसंत कौर ने दम तोड़ दिया था। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

    थाना नंदगढ़ के सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर (पोते) आरोपी महिकदीप सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था और किस परिस्थिति में यह विवाद इतना बढ़ गया कि बुजुर्ग महिला की जान चली गई।

     

  • Punjab News: 4 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

    Punjab News: 4 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बठिंडाः पंजाब में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों और स्कूलों को धमकियां मिल रही है। वहीं आज शहर के 4 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल के जरिए मिली। जिसके बाद स्कूल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां स्कूलों में जांच के लिए पहुंची और स्कूल खाली करवाए गए और हजारों बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पब्लिक स्कूल, लॉर्ड रामा स्कूल, पुलिस पब्लिक स्कूल और मिलेनियम स्कूल को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई।

    Read in English: Fresh Bomb Threat Emails Trigger Panic Across Chandigarh Schools

    धमकी भरी ईमेल की जांच अब साइबर सेल के हवाले कर दी गई है। पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है। डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि ईमेल मिलते ही सभी स्कूलों को खाली करवाकर जांच की गई है। स्कूलों के आसपास भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की। ईमेल में स्कूलों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ: ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਮੁੜ ਬੰਬ ਧਮਕੀਆਂ, ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ‘ਚ ਹੜਕੰਪ

    जैसे ही स्कूल प्रबंधन ने मेल देखी, तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चारों स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। बम स्क्वॉड और सुरक्षा टीमों ने स्कूल परिसरों की गहन जांच की। हालांकि देर शाम तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन प्रशासन कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिखा। अचानक स्कूलों में छुट्टी होने से अभिभावकों में भारी चिंता और घबराहट देखने को मिली। कई माता-पिता जल्दबाजी में स्कूल पहुंचे और बच्चों को घर लेकर गए। शहर के कई इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

  • Punjab News: कांग्रेस को झटका, 3 बार पार्षद रहे जस्सा कार्यकर्ताओं सहित आप में शामिल

    Punjab News: कांग्रेस को झटका, 3 बार पार्षद रहे जस्सा कार्यकर्ताओं सहित आप में शामिल

    बठिंडाः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति गलियारे में हलचल शुरू हो गई है। दरअसल, पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में नेताओं के जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के चलते शहरी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, 3 बार नगर पार्षद रहे जसवीर सिंह जस्सा समेत 50 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्थानीय विधायक जगरूप सिंह गिल ने औपचारिक रूप से ‘आप’ में शामिल कराया। पार्टी का मानना है कि यह कदम आने वाले नगर निगम चुनावों में लाभदायक सिद्ध होगा।

    इस मौके पर विधायक गिल ने कहा कि ये लोग पार्टी की विचारधारा से प्रेरित थे। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की विकास दृष्टि से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में शामिल होने का फैसला किया। इस दौरान तीन बार पार्षद रहे जसवीर सिंह जस्सा ने टिप्पणी की कि पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में कोई सम्मान नहीं मिलता। यही कारण था कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी।

    अब वह ‘आप’ के प्रगतिशील दृष्टिकोण के अनुसार काम करेंगे। विधायक जगरूप सिंह गिल ने भरोसा दिलाया कि इन नए सदस्यों को पार्टी के अंदर पूरा सम्मान और बराबरी का दर्जा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब में किए जा रहे विकास कार्यों को देखकर बड़ी संख्या में लोग ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं। गिल ने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘आप’ के सभी पार्षद उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे, और मेयर भी उनकी ही पार्टी से चुना जाएगा।

  • Punjab News: व्यक्ति ने झील में लगाई छलांग, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति ने झील में लगाई छलांग, मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः बठिंडा-गोनियाना रोड पर झील में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहन लाल निवासी कोठे अमरपुरा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने भागते हुए झील नंबर-2 में छलांग लगा दी। घटना के दौरान व्यक्ति की पत्नी भी भागती हुई पीछे आ रही थी, लेकिन व्यक्ति ने झील में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही समाज से भी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस टीम तथा लोगों ने तुरंत व्यक्ति को झील से बाहर निकाला।

    संस्था के एंबुलेंस टीम ने व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृतक घोषित कर दिया। इस घटना में पुलिस को सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जांच के दौरान सामने आया है कि व्यक्ति ने घरेलू क्लह से परेशान होकर यह कदम उठाया है। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: Activa से गिरे बाप-बेटी से गुजरा Road-Roller, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Activa से गिरे बाप-बेटी से गुजरा Road-Roller, एक की मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में गणेशा बस्ती गली नंबर 9 से दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां गली में नई सड़क बन रही थी। इस दौरान एक्टिवा से गुजर रहे बाप-बेटी की स्कूटी फिसल गई और दोनों रोड रोलर की चपेट में आ गए। घटना में व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घर के बाहर बने रैंप पर थोड़ी बजरी बिखरी होने के कारण स्कूटी अचानक स्लिप हो गई और बाप-बेटी दोनों सड़क के बीच गिर गए।

    मृतक की पहचान विशाल गुप्ता के रूप में हुई है, जबकि गंभीर घायल बेटी की पहचान 9 वर्षीय मन्नत के रूप में हुई है। घटना के दौरान गली में सड़क निर्माण कर रहा रोड रोलर पीछे की ओर चल रहा था और वह दोनों के ऊपर से गुजर गया। रोड रोलर की चपेट में आने से विशाल गुप्ता का सिर कुचल गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बेटी मन्नत भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के मौके पर पहुंचे। संस्था की टीम ने घायल बच्ची को पहले एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को एंजेल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक कार्यवाही के बाद संस्था की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना सिविल लाइन के एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली है और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है

     

  • Punjab News: तस्कर के घर Raid करने गई पुलिस पार्टी पर हुआ हमला, ASI सहित कर्मी घायल

    Punjab News: तस्कर के घर Raid करने गई पुलिस पार्टी पर हुआ हमला, ASI सहित कर्मी घायल

    बठिंडाः जिले के उपमंडल तलवंडी साबो के गांव चठेवाला में कथित नशा तस्कर के घर छापेमारी पर गई। इस छापेमारी के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला किया गया। हमले में एएसआई और एक पुलिस कर्मचारी घायल होने की खबर मिली है। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई जगसीर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी आज सुबह करीब 7:30 बजे गांव चठेवाला में कथित नशा तस्कर जीतू के घर छापेमारी करने गई थी।

    इस दौरान घरवालों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें एएसआई जगसीर सिंह और सिपाही नीरज कुमार घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल तलवंडी साबो में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि एएसआई जगसीर सिंह के सिर पर चोटें आईं हैं, इसलिए उन्हें आगे की जांच के लिए बठिंडा रेफर कर दिया गया है, जबकि पुलिस ने कथित हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।