Punjab News: 4 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

Written by

in

बठिंडाः पंजाब में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों और स्कूलों को धमकियां मिल रही है। वहीं आज शहर के 4 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल के जरिए मिली। जिसके बाद स्कूल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां स्कूलों में जांच के लिए पहुंची और स्कूल खाली करवाए गए और हजारों बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पब्लिक स्कूल, लॉर्ड रामा स्कूल, पुलिस पब्लिक स्कूल और मिलेनियम स्कूल को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई।

Read in English: Fresh Bomb Threat Emails Trigger Panic Across Chandigarh Schools

धमकी भरी ईमेल की जांच अब साइबर सेल के हवाले कर दी गई है। पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है। डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि ईमेल मिलते ही सभी स्कूलों को खाली करवाकर जांच की गई है। स्कूलों के आसपास भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की। ईमेल में स्कूलों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ: ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਮੁੜ ਬੰਬ ਧਮਕੀਆਂ, ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ‘ਚ ਹੜਕੰਪ

जैसे ही स्कूल प्रबंधन ने मेल देखी, तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चारों स्कूलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। बम स्क्वॉड और सुरक्षा टीमों ने स्कूल परिसरों की गहन जांच की। हालांकि देर शाम तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन प्रशासन कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिखा। अचानक स्कूलों में छुट्टी होने से अभिभावकों में भारी चिंता और घबराहट देखने को मिली। कई माता-पिता जल्दबाजी में स्कूल पहुंचे और बच्चों को घर लेकर गए। शहर के कई इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *