Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: पुल पर कार में लगी भीषण आग, कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

    Punjab News: पुल पर कार में लगी भीषण आग, कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर में रोज गार्डन के नजदीक बने पुल पर अचानक चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। कुछ ही मिनटों में गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। कार में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार कार सवार लोग अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। जब वाहन रोज गार्डन के पास पुल पर पहुंचा तो अचानक इंजन वाले हिस्से से धुआं निकलना शुरू हो गया। शुरुआत में कार सवारों को लगा कि शायद कोई मामूली तकनीकी खराबी है, लेकिन देखते ही देखते वाहन से लपटें निकलने लगीं। आग तेजी से बढ़ती देख कार में बैठे लोगों ने तुरंत वाहन रोक दिया और बाहर निकल आए।
    कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। पुल पर चल रहे अन्य वाहन चालकों ने भी अपने वाहन रोक दिए, जिसके कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग के कारण वाहन का अधिकांश हिस्सा राख में बदल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि कार सवार कुछ देर और वाहन में रहते तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने कार सवारों की सतर्कता की सराहना की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में वाहन में तकनीकी खराबी या शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।      
  • Punjab News: ट्रक की कार से टक्कर के बाद High-Voltage Drama, बुजुर्ग दंपति ने चालक की छित्तर परेड की, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रक की कार से टक्कर के बाद High-Voltage Drama, बुजुर्ग दंपति ने चालक की छित्तर परेड की, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर की अनाज मंडी में उस समय भारी हंगामा हो गया जब एक ट्रक ड्राइवर कार को टक्कर मारने के बाद भागने लगा। घटना के बाद कार सवार बुजुर्ग दंपति ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और चालक को रोक लिया। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी और बहस का माहौल बना रहा।

    महिला ने बताया कि बठिंडा की अनाज मंडी से वह अपनी स्विफ्ट कार से गुजर रहे थे कि एक ट्रक चालक कार को टक्कर मारने के बाद बिना रुके भागने लगा जिसके बाद महिला व उसके पति ने उसका पीछा किया और अनाज मंडी क्षेत्र में उसे पकड़ लिया। गुस्से में बुजुर्ग महिला ट्रक के सामने खड़ी हो गई और चालक को नीचे उतरने के लिए कहा। इसी दौरान दोनों ने चालक को ट्रक से नीचे उतारकर जमकर खरी-खोटी सुनाई।

    घटना के दौरान गुस्साई महिला ने ट्रक पर ईंटें फेंकीं और ट्रक का शीशा तोड़ दिया। महिला का आरोप है कि ट्रक चालक उनकी कार को टक्कर मारकर भाग रहा था और अगर वे पीछा न करते तो वह फरार हो जाता। महिला ने कहा कि ट्रक चालक कथित तौर पर नशे की हालत में लग रहा था, जिस कारण उसने लापरवाही से वाहन चलाया और उनकी कार को नुकसान पहुंचाया। बुजुर्ग दंपति ने मांग की है कि उनकी कार को हुए नुकसान की भरपाई ट्रक चालक से करवाई जाए। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले को शांत करवाने की कोशिश की गई। उन्होंने नुक्सान की भरपाई करने की मांग की है।

    गौरतलब है कि बठिंडा शहर में सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध रहता है, ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि प्रतिबंध के बावजूद ट्रक शहर के अंदर कैसे पहुंचा।

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोली, व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोली, व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के गांव गुरुसर सेनेवाला में बुधवार सुबह फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में टीटू नामक व्यक्ति के पेट में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। वहीं हादसे को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा घायल टीटू को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा टीटू की हालत गंभीर देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अस्पताल में घायल के बेटे गोपी ने बताया कि उसके पिता अपनी बुआ को कोटकपूरा से लेकर आए हुए थे।

    उसने आरोप लगाया कि कोटकपूरा का रहने वाला राजा फरीदकोट पुलिस के साथ आज सुबह उनके घर आया और उनके पिता की बुआ को ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर राजा ने उसके पिता पर गोलियां चला दी। एक गोली उसके पिता के पेट में लगी। उसने बताया कि उन्होंने पुलिस को 112 नंबर पर फोन भी किया लेकिन पुलिस नहीं आई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

    थाना पुलिस को घटना का पता ही नहीं चला। दूसरी ओर एसपी डी जसमीत सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। वहीं फरीदकोट पुलिस के इंस्पेक्टर चमकाैर सिंह का कहना था कि वो पुलिस पार्टी के साथ उक्त गांव में आए थे, लेकिन वहां पर गोली किसने कैसे चलाई, इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि जिस गांव में गोली चली वहां से पुलिस 100 मीटर दूरी पर मौजूद थी। एसपी ने बताया कि लेडी की किडनैपिंग की एक थाने में शिकायत दर्ज है, उसी मामले को लेकर गोली चली है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों से बात करने पर पता चला कि मरीज की हालत स्थिर है।

  • Kangana Ranaut मानहानि केस में फिर टली सुनवाई, बचाव पक्ष ने मांगी अगली तारीख, देखें वीडियो

    Kangana Ranaut मानहानि केस में फिर टली सुनवाई, बचाव पक्ष ने मांगी अगली तारीख, देखें वीडियो

    बठिंडा: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में मंगलवार को बठिंडा अदालत में पेश हुई है। यह मामला किसान आंदोलन के दौरान पंजाब के किसान महिलाओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। सुनवाई के दौरान मानहानि केस के मुख्य गवाह किसान सुरजीत सिंह फूल से बचाव पक्ष की पेश की जानी थी परंतु स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह अदालत में पेश नहीं हो सके। इसके चलते कंगना रनौत के वकील ने अदालत से अगली तारीख देने की मांग की।

    ये है पूरा मामला

    मामला किसान आंदोलन से जुड़ा है। दिल्ली में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया निवासी बेबे महिंदर कौर ने याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महिंदर कौर के खिलाफ एक पोस्ट डाली थी।

    100-100 रुपये लेकर धरने पर बैठती हैं

    इस पोस्ट में उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि ऐसी महिलाएं धरने पर 100-100 रुपये लेकर आती है। इसके बाद से महिंदर कौर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। कुछ समय पहले कंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट में इस केस को खत्म करने की अपील की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस खारिज करते हुए उन्हें बठिंडा कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था। वादी पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता रघबीर सिंह बहणीवाल ने बताया कि इस मामले में अब तक कई गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं और बचाव पक्ष को उन गवाहों से जिरह करनी है। उन्होंने कहा कि मुख्य गवाह की गैरमौजूदगी के कारण आज की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी।        
  • Punjab News: भगवंत सिंह उर्फ ‘प्रधानमंत्री’ बाजेके की बढ़ी मुश्किलें, दी जान से मारने की धमकी!

    Punjab News: भगवंत सिंह उर्फ ‘प्रधानमंत्री’ बाजेके की बढ़ी मुश्किलें, दी जान से मारने की धमकी!

    बठिंडाः जेल में बंद भगवंत सिंह उर्फ ‘प्रधानमंत्री’ बाजेके की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, जेल प्रशासन ने कैंट पुलिस स्टेशन को लिखित पत्र भेजकर भगवंत सिंह उर्फ ‘प्रधानमंत्री’ बाजेके के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। मंत्री बाजेके काफी समय से बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद है। सूत्रों के अनुसार, पत्र में कहा गया है कि कैदी भगवंत सिंह ने जेल सुपरिंटेंडेंट और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी हैं। कैंट पुलिस स्टेशन के एसएचओ रघुवीर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जेल प्रशासन के सूत्रों ने खुलासा किया कि भगवंत सिंह उर्फ ‘प्रधानमंत्री’ बाजेके की एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

    क्लिप में, बाजेके ने जेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए। बताया जा रहा है कि ऑडियो में उसे जेल के अंदर से अपनी मां से बात करते हुए ये आरोप लगाते सुना जा सकता है। जिसमें वह अपनी मां को बात रिकॉर्ड करने और इसे मीडिया को जारी करने के निर्देश भी दे रहा है। ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के तुरंत बाद जेल प्रशासन हरकत में आ गया। जेल प्रशासन ने कैंट पुलिस स्टेशन को एक पत्र भेजा।

    इस पत्र में, प्रशासन ने कहा कि कैदी भगवंत सिंह ने जेल सुपरिंटेंडेंट और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी हैं। पत्र में आगे कहा गया है कि ऐसी धमकियां देना एक गंभीर अपराध है और अनुरोध किया गया है कि भगवंत सिंह के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। कैंट पुलिस स्टेशन के एसएचओ रघुवीर सिंह ने पुष्टि की कि उन्हें जेल प्रशासन से पत्र मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस समय जांच कर रही है, और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: कारोबारी ने की आत्महत्या, रीडर सहित पति गिरफ्तार, जांच के घेरे में DSP, देखें वीडियो

    Punjab News: कारोबारी ने की आत्महत्या, रीडर सहित पति गिरफ्तार, जांच के घेरे में DSP, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर के एक रेत-बजरी व सीमेंट कारोबारी की आत्महत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मृतक की पहचान नई बस्ती निवासी 33 वर्षीय संदीप कुमार उर्फ सोनू बंसल के रूप में हुई है, जो ‘डीएल एंड कंपनी’ के नाम से कारोबार करता था। उसने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या से पहले उसने करीब 10 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें कई लोगों पर मानसिक प्रताड़ना, धोखाधड़ी और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज महिला रीडर और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।

    इसी के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोनू बंसल ने निर्माणाधीन मकान के लिए आरोपी दंपती को सीमेंट और बजरी सप्लाई की थी। सोनू के परिजनों के अनुसार सोनू ने पूरा माल सप्लाई कर दिया था, इसके बावजूद उससे पैसे वापस करने का दबाव बनाया जा रहा था। वीडियो में सोनू ने बताया कि उसने बिना पक्की रसीद से सामान दिया था, जो उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। सोनू बंसल ने आरोप लगाया कि कोर्ट परिसर से जुड़े कर्मचारी, उनकी पत्नी और एक वकील ने उससे सीमेंट और बजरी ली, लेकिन बाद में उसे ही पैसे लौटाने के लिए धमकाया जाने लगा।

    संबंधित डीएसपी और पुलिस कर्मचारी भी उसे लगातार दबाव में रख रहे थे। उसे केस में फंसाने और यहां तक कि शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दी जा रही थीं। वीडियो में सोनू भावुक होते हुए कहता है कि उसे इस कदर परेशान किया गया कि अब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा। उसने कहा कि मुझे सांस लेने तक की मोहलत नहीं दी जा रही, मुझे मरने पर मजबूर कर दिया गया है।

    बता दें कि घटना के बाद सोनू के परिजनों, रिश्तेदारों और व्यापारियों में भारी रोष फैल गया था। देर रात बड़ी संख्या में लोग सिविल अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। लंबी बातचीत और आश्वासन के बाद ही धरना समाप्त हुआ। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने महिला रीडर रेनू बाला, उसके पति रमन जैन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरे आरोपी वकील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम उसके ठिकानों पर छापामरी कर रही है।

  • Punjab News: कारखाने में बने क्वार्टर से लड़की का शव बरामद

    Punjab News: कारखाने में बने क्वार्टर से लड़की का शव बरामद

    बठिंडाः जिले के जिदा गांव में एक कारखाने में बने क्वार्टर के एक कमरे में एक नाबालिग लड़की ने छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक लड़की की पहचान अमनदीप कौर पुत्री गुरमीत सिंह निवासी बिलासपुर मोगा के रूप में हुई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस ने मृतक लड़की के शव को बठिंडा के सिविल अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की की मां बलजीत कौर पिछले 3-4 सालों से बिहार निवासी संजय के साथ उक्त कारखाने में रह रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है। अभी आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा बयान दर्ज किए जा रहे है।

  • Punjab News: रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़कंप

    Punjab News: रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़कंप

    बठिंडाः पंजाब में सरकारी इमारतों और स्कूल-कॉलेजों को लगातार धमकियां मिलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज फिर से ईमेल के जरिए रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसी ईमेल में चंडीगढ़ के एक कॉलेज को भी निशाना बनाने की बात कही गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के बाद बठिंडा रेलवे स्टेशन पर पुलिस तैनात कर दी गई है और यात्रियों की चेकिंग भी की जा रही है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि चेकिंग उस स्तर की नहीं है, जैसी गंभीर धमकी के बाद होनी चाहिए।

    इससे सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी बठिंडा के डाकघर और श्री मुक्तसर साहिब के डीसी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों के चलते प्रशासन की तैयारियों और कार्रवाई पर भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

  • Punjab News: CM Bhagwant Mann ने इस सब-तहसील को किया आधुनिक, देखें Live

    Punjab News: CM Bhagwant Mann ने इस सब-तहसील को किया आधुनिक, देखें Live

    बठिंडाः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज बठिंडा के तलवंडी साबो पहुंचे। यहां उन्होंने सब तहसील का आधुनिकरण किया गया है। इस दौरान उनके साथ विधायक प्रो. बलजीत कौर, डीसी राजेश धीमान व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि इस सब तहसील में कोर्ट रूम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारियों का आफिस बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह 40 साल पुरानी बिल्डिंग थी जिसका उद्घाटन 1986 में किया गया था।

    बिल्डिंग की हालत काफी खस्ता थी और बारिशों में स्टाफ को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इसे 3 बिल्डिंग मंजिल बना दिया गया है जिसमें करीब 6 करोड़ का खर्च आया है। इसमें लिफ्ट, हाई स्पीड इंटनेट और अन्य सुविधाें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे पहले भी जनता के लिए सरकार ने कई उद्घाटन किए हैं।

    इस दौरान उन्होंने अकाली दल के नेता सुखबीर बादल पर तंज कसते हुए कहा कि वह देख लें कि कितनी नई ईंटे विकास कार्यों में लगाई हैं। उन्होंने आम आदमी क्लीनिक का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक 5 करोड़ के करीब लोग क्लीनिकों में इलाज का फायदा उठा चुके हैं।

  • Punjab News: Kamal Kaur Murder Case में गिरफ्तार Amritpal Mehron को लेकर Baltej Pannu का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Kamal Kaur Murder Case में गिरफ्तार Amritpal Mehron को लेकर Baltej Pannu का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः बठिंडा में हुए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड मामले में वांटेड अमृतपाल मेहरो को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। मेहरो को दुबई की अथॉरिटी ने डिपोर्ट किया तो भारतीय जांच एजेंसी के अधिकारी उसे दुबई लेने चले गए थे। यह सूचना मिलते ही बठिंडा से डीएसपी सिटी 2 और एक पुलिस टीम दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गई थी। शुक्रवार सुबह जांच एजेंसी ने मेहरो को पंजाब पुलिस की टीम के हवाले कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर आप पार्टी के पंजाब जनरल सैकेटरी बलतेज पन्नू का बयान आया है। बलतेज पन्नू ने कहा कि पिछले साल जून महीने में इन्फ्लुएंसर कमल कौर का कत्ल कर दिया गया था।

    इस मामले में दुबई से मेहरो को वापिस पंजाब लाया गया। यह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की जीरो टालरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए मेहरो को दुबई से गिरफ्तार करके पंजाब लाया जा सका। पन्नू ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वाला कोई भी व्यक्ति अगर सोच रहा है कि वह घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे देश में जाकर छिपकर बच जाएगा तो वह गलतफहमी में है। दरअसल, बिल पॉवर के तहत मान सरकार की जीरो टालरेंस की पॉलिसी में कहा गया है कि कोई भी क्रिमिनल दुनियां के किसी भी कोने में छिपकर बैठ जाए, उसे वहां से वापिस लाकर कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी।