Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: व्यापारी से लूट की साजिश नाकाम, हथियारों सहित 2 गिरफ्तार

    Punjab News: व्यापारी से लूट की साजिश नाकाम, हथियारों सहित 2 गिरफ्तार

    बठिंडाः नशे और क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार एक संयुक्त अभियान के दौरान, एजीटीएफ और पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके हथियार बरामद किए है। आरोपियों की पहचान जैकी कुमार निवासी पारसराम नगर, बठिंडा और विकास अरोड़ा निवासी विशाल नगर, बठिंडा के रूप में हुई है।

    आरोपियों के कब्जे से 2 देसी .32 बोर पिस्तौल और 4 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों बठिंडा के एक व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे थे और उन्होंने हथियार दिल्ली से लिए थे। जीटी रोड के पास चेकपॉइंट से भागने की कोशिश करते समय पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ कोतवाली पुलिस स्टेशन, बठिंडा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

     

  • Punjab News: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, हैंड ग्रेनेड सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    बठिंडा: जिले में खुफिया टीम ने बड़े आतंकी घटना का नाकाम करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए है। मिली जानकारी के अनुसार, काउंटर इंटेलिजेंस, बठिंडा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद किए गए ग्रेनेड एक अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा हैं, जिनका संबंध सीमा पार बैठे तत्वों से जुड़ा हुआ है।

    इनका मकसद पंजाब में शांति और जन सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना था। इस संबंध में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुटी हुई है, ताकि इस नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े लोगों की पहचान की जा सके। पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह राज्य में आतंकी गतिविधियों और संगठित अपराध को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

     

  • Punjab News: Police की वर्दी में Dance Performance को लेकर Animal Welfare के सदस्य ने उठाए सवाल, Video Viral

    Punjab News: Police की वर्दी में Dance Performance को लेकर Animal Welfare के सदस्य ने उठाए सवाल, Video Viral

    भंगड़ा ग्रुप ने दी ये सफाई

    बठिंडाः शहर के एक भंगड़ा ग्रुप का पुलिस की वर्दी में भंगड़ा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिस पर उनकी परफोर्मेंस को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस पर एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के सदस्य गुरविंदर ने आपति जताई है। गुरविंदर ने वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर पुलिस से पुलिस यूनिफॉर्म के मिसयूज पर रोक लगाने की मांग की है। गुरविंदर ने कहा कि सैकड़ों लोगों की भीड़ में भंगड़े और एक्ट की आड़ में पुलिस की वर्दी के सम्मान को कम किया जा रहा है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    गुरविंदर ने कुछ फोटो टैग कर सवाल पूछा कि क्या यह पंजाब पुलिस की वर्दी का अपमान नहीं है? आमतौर पर, अगर कोई छोटा बच्चा नकली हथियार के साथ या कोई युवक एयर गन के साथ रील बनाता है, तो पंजाब पुलिस केस दर्ज कर देती है। क्या यह सरेआम लोगों की भीड़ के सामने हथियारों का प्रदर्शन नहीं है? पुलिस की वर्दी, लोगो और बैच आदि लगाकर पूरी वर्दी में स्टेज पर नाचना, क्या यह वर्दी और पुलिस के सम्मान को कम नहीं कर रहा है? बठिंडा का ब्लैक पैंथर डांस ग्रुप शादियों से लेकर अलग-अलग तरह के कार्यक्रम बुक करता है। इन कार्यक्रमों की रील्स को भी ग्रुप अपने फेसबुक, इंस्टा और यूट्यूब पर शेयर करता है। ग्रुप की कई रील्स पर एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के सदस्य गुरविंदर ने आपत्ति जताई है। खासकर वर्दी वाली रीलों पर। गुरविंदर का कहना है कि उन्होंने बठिंडा पुलिस अधाकिरियों को भी ये रील्स टैग की हैं। डांस से उनको प्रॉब्लम नहीं है। लेकिन सिक्योरिटी फोर्सेज की वर्दी का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। इस संबंध में भंगड़ा ग्रुप के मालिक विपन से बात की गई तो उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे फिल्मी गीतों पर एक्ट करते हैं। ये जो वर्दी वाली रील है ये दिलजीत दोसांझ की जट्ट एंड जूलियट का एक्ट है। हमने वर्दी नकली डाल रखी है। विपन ने कहा कि दिलजीत ने भी तो फिल्म में वर्दी डाल रखी है। अकेले दिलजीत ही नहीं सभी फिल्मी एक्टर वर्दी डालते हैं। गन का भी इस्तेमाल करते हैं। हमने जो गन इस्तेमाल की हैं वो लाइटर गन हैं। एक्ट के लिए ये करना पड़ता है। इसका उद्देश्य किसी को डराना या हथियार कल्चर को बढ़ावा देना नहीं है।    
  • Punjab News: सड़क पर बिखरे नोट, जीप में सवार नौजवानों ने दूल्हा-दुल्हन पर की बरसात, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क पर बिखरे नोट, जीप में सवार नौजवानों ने दूल्हा-दुल्हन पर की बरसात, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में पंजाब नंबर जीप में अचानक सड़कों पर नोटों की बरसात होने लगी। दरअसल, दूल्हा-दुल्हन हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो में सवार थे। दूल्हा-दुल्हन की स्कॉर्पियो का नंबर HR26DR-8787 गुरुग्राम ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का है। वहीं ओपन जीप पर विंटेज नंबर PCV-2436 है, जिसकी रजिस्ट्रेशन का ऑनलाइन डेटा तो नहीं है लेकिन यह पंजाब नंबर माना जा रहा है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि ओपन जीप सड़क पर आगे चल रही है और स्कॉर्पियो जीप पीछे है, इस दौरान ओपन जीप में सवार युवक द्वारा दुल्हा-दुल्हन की गाड़ी स्कॉर्पियो पर नोटों की बरसात की जा रही है।

    सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। नोट उड़ाने के दौरान जीप पर बैठे युवक हुल्लड़बाजी भी करते देखे गए। दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर बरसाए नोट वहीं उड़कर सड़क पर गिरते रहे और बारातियों की गाड़ियां बढ़ती रहीं। 51 सेकेंड के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन सफेद रंग की स्कॉर्पियो में बैठे हैं। उसके आगे एक ओपन जीप जा रही है। जिसमें 5-6 युवक नाच रहे हैं। गोनियाना मंडी के पास वह जेब से 10-10 रुपए के नोटों की गडि्डयां निकालते हैं। फिर नाचते हुए ठीक उनके पीछे चल रही दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी के ऊपर उड़ाने लगते हैं।

    इस दौरान दोनों गाड़ियां स्पीड से जा रही हैं। ऐसे में नोट उड़ाने वालों को हादसे का भी खतरा बना हुआ दिख रहा है। इसी दौरान पीछे से गाड़ी में चल रहे एक अन्य व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया। उसने वीडियो में कहा- देखो, नोटों की बरसात हो रही है। दूल्हा-दुल्हन पर नोटों की बारिश का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले तरनतारन के पट्‌टी में एनआरआई दूल्हे की शादी में भी इसी तरह नोट उड़ाए गए थे। फ्लोर पर डांस करते हुए मेहमानों ने दूल्हा-दुल्हन पर नोट उड़ाए। जिसमें डॉलर भी शामिल थे। इस दौरान दूल्हा भी बैग भरकर नोट लाया और दुल्हन पर उड़ाने लगा था।

  • Punjab News: यात्रियों से लूटपाट करने वाले दपंति सहित 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: यात्रियों से लूटपाट करने वाले दपंति सहित 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में पुलिस ने रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के इलाकों में सक्रिय एक हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग खासकर रात के समय अकेले यात्रियों को अपनी निशाना बनाता था और उन्हें फंसाकर पैसे लूटता था। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. ज्योति यादव के दिशा-निर्देशों में चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन के तहत की गई है। पुलिस के मुताबिक यह गैंग खास तौर पर रात के समय रेलवे स्टेशन से लेकर गोल डिंगी और आसपास के सुनसान इलाकों में सक्रिय रहता था।

    गैंग की महिलाएं अकेले यात्रियों से बातचीत कर उन्हें अपने जाल में फंसाती थीं और कुछ समय बाद गैंग के अन्य पुरुष सदस्य वहां पहुंचकर उस व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उससे पैसे वसूूल कर लेते थे। पुलिस ने इस गैंग के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज कर 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से अधिकतर महिलाएं थीं और उस वक्त एक ई-रिक्शा भी बरामद किया गया था।

    अब पुलिस ने एक ओर मामला दर्ज करके 7 और सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से एक ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में से कुछ आपस में रिश्तेदार भी हैं, जिनमें एक पति-पत्नी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उन्हें बहुत शिकायतें मिल रही थीं और पुलिस टीमों ने इनको गिरफ्तार किया है। अब इनसे विस्तार से पूछताछ की जाएगी और इस गैंग से जुड़ी अधिक घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

  • Punjab News: नेशनल हाईवे पर पराली के डंप में लगी भीषण आग

    Punjab News: नेशनल हाईवे पर पराली के डंप में लगी भीषण आग

    बठिंडाः जिले के बंठिडा-डबवाली नेशनल हाईवे पर स्थित पराली के डंप में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव गुरुसर सैने वाला में आज अचानक पराली के गांठों के बड़े डंप में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस घटना में भारी मात्रा में पराली जलकर राख हो गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार आग लगने से 75 लाख का नुकसान हो गया। दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि उन्हें पराली के डंप में आग लगने की सूचना मिली थी। इस दौरान जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि आग ज्यादा है, जिसके बाद अन्य गाड़ियों को मौके बुलाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन डंप में पड़ी पराली की भारी मात्रा में गांठे जलकर राख हो गई।

  • Punjab News: फौजी बेटे ने मां-बाप पर चलाई गोलियां, घायल

    Punjab News: फौजी बेटे ने मां-बाप पर चलाई गोलियां, घायल

    बठिंडाः जिले के योगी नगर में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां बेटे ने माता-पिता पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार छुट्टी पर आए मानसिक रूप से परेशान फौजी ने गोली मारकर माता-पिता को घायल कर दिया। पिता दलजीत सिंह को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    बताया जा रहा है कि फौजी हरप्रीत सिंह का अपने पिता दलजीत सिंह और मां परमजीत कौर से झगड़ा हो गया। जैसे ही झगड़ा बढ़ा, हरप्रीत ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से दोनों पर गोली चला दी। उसने अपने पिता दलजीत सिंह की भी पीटाई की। घायल दलजीत सिंह को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

    शुरुआती जांच से पता चला है कि फौजी हरप्रीत सिंह का अपने माता-पिता से झगड़ा हुआ था। पुलिस गोलीबारी की घटना की गहराई से जांच कर रही है। माता-पिता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: किसानों ने 4 Toll Plaza को करवाया Free

    Punjab News: किसानों ने 4 Toll Plaza को करवाया Free

    बठिंडा: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर समाना में चल रहे मोर्चे के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपूर) ने आज जिला बठिंडा के 4 अहम टोल प्लाजों को दोपहर 12 बजे से अनिश्चित समय के लिए फ्री कर दिया। किसान नेताओं ने घोषणा की कि जब तक प्रशासन द्वारा बेअदबी मामलों पर सख्त कदम लेकर कड़े कानून नहीं बनाए जाते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। यूनियन ने लहरा बेगा टोल, तलवंडी शेखपुर टोल प्लाजा, डब्बवाली रोड पर जस्सी बाग वाला टोल और बठिंडा-श्री अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग पर जीदा टोल प्लाजा को फ्री कर दिया गया है।

    टोल प्लाजों पर बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए और वाहनों को बिना फीस दिए आगे बढ़ने दिया गया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा, हालांकि माहौल शांतिपूर्ण बना रहा। किसान नेताओं का कहना है कि सिख समुदाय के धार्मिक ग्रंथ का अनादर करने के मामलों ने समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। उनका कहना है कि बेअदबी जैसे अपराधों को रोकने के लिए सख्त और विशेष कानून की आवश्यकता है, ताकि अपराधियों को कड़ी सजा मिल सके और भविष्य में कोई ऐसा घिनौना काम करने का हौसला न कर सके।

    इस मामले को लेकर समाना में गुरदीप सिंह पिछले लंबे समय से टावर पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि वे गुरदीप सिंह के संघर्ष के पूरे समर्थन में हैं और उनकी मांगों को जायज मानते हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि समस्या का तुरंत समाधान निकाला जाए ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। टोल प्लाजा पर मौजूद नेताओं ने कहा कि यह संघर्ष किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि धार्मिक मूल्यों और भावनाओं की रक्षा के लिए लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में और भी तेज कार्यक्रम किए जाएंगे। दूसरी ओर, टोल फ्री हो जाने से राहगीरों और ड्राइवरों को राहत मिली, पर कुछ स्थानों पर वाहनों की लंबी कतार भी देखी गई। प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है।

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, डिवाइडर पार कर दूसरी सड़क में पहुंची गाड़ी, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, डिवाइडर पार कर दूसरी सड़क में पहुंची गाड़ी, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के गोनियाना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां बेकाबू कार डिवाइडर पार करते हुए दूसरी सड़क में पहुंच गई। घटना में चालक को मामूली चोटे आई है। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गोनियाना हाईवे के भोखड़े से बठिंडा की ओर कार अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइड पार करते हुए दूसरी सड़क पर पहुंच गई।

    जिसके बाद कार दीवार से टकरा गई। हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि किसी ओर वाहन के साथ स्विफ्ट कार की टक्कर नहीं हुई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और घटना के दौरान दूसरी सड़क से कई वाहन गुजर रहे थे, लेकिन किसी वाहन के साथ कार की टक्कर नहीं हुई है।

  • Punjab News: Civil Hospital में OPD सेवाएं प्रभावित, SMO के खिलाफ कर्मियों ने किया प्रदर्शन

    Punjab News: Civil Hospital में OPD सेवाएं प्रभावित, SMO के खिलाफ कर्मियों ने किया प्रदर्शन

    बठिंडाः सिविल अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों और पैरामेडिकल स्टाफ ने सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) डॉ. सोनिया गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी करते रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का कारण आउटसोर्स कर्मचारी जगमीत सिंह की कथित तौर पर की गई बदली बताया गया। कर्मचारियों का कहना है कि इससे पहले भी कई आउटसोर्स कर्मियों की बदली बिना पारदर्शी प्रक्रिया अपनाए की गई है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक दबाव बनाकर कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल परिसर में एकत्र होकर एसएमओ के खिलाफ नारेबाजी की और बदली आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग उठाई।

    इस दौरान अस्पताल की ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं। सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण पंजीकरण, जांच और दवाइयों के वितरण की प्रक्रिया धीमी पड़ गई। कई मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। बुजुर्ग मरीजों और महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ मरीजों ने बताया कि उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा और कई को बिना जांच के ही वापिस लौटना पड़ा। ग्रामीण इलाकों से आए मरीजों ने भी असुविधा जताई और कहा कि उन्हें दोबारा आना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की हानि होगी।

    अस्पताल प्रशासन ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों की एकजुटता के कारण कुछ समय तक कामकाज बाधित रहा। मामले को बढ़ता देख आउटसोर्स और पैरामेडिकल कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सिविल सर्जन बठिंडा से मिला और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। कर्मचारियों ने मांग की है कि जगमीत सिंह की बदली तुरंत रद्द की जाए और भविष्य में ऐसी कार्रवाई करने से पहले उचित प्रक्रिया अपनाई जाए। सिविल सर्जन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बदली आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आश्वासन दिया। साथ ही एसएमओ द्वारा कंपनी को की गई शिकायत को भी वापिस करवाया गया। इस फैसले के बाद कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।