Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: Gift center में घुसे लुटेरे, Pistol तान की लूट की कोशिश, देखें वीडियो

    Punjab News: Gift center में घुसे लुटेरे, Pistol तान की लूट की कोशिश, देखें वीडियो

    बठिंडाः सिरकी बाजार में एक गिफ्ट सेंटर की दुकान पर पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। फिलहाल कोशिश नाकाम रही। वहीं लुटेरे भी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद बाजार में सनसनी जैसा माहौल बन गया। अरोड़ा जनरल स्टोर के दुकानदार ने बताया कि रात को वह दुकानबंद कर रहे थे। तभी अचानक 2 लुटेरों दुकान में घुसे और पिस्तौल तान दी।

    जिसके बाद वह किसी तरह दुकान से बाहर आए और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद लुटेरे वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि कुल तीन लुटेरे थे एक दुकान से कुछ दूरी पर खड़ा था, जो बाइक से फरार हो गए। जिसके बाद तुरंत उन्होंने पुलिस को सूचित किया। दुकानदार ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते कहा कि कोई भी सेफ नहीं है। सरेआम छीनझपटी और लूट की वारदातें हो रही है। दुकानदार ने कहा कि घटना स्थल पर पुलिस भी देर से पहुंची। इस घटना को लेकर आसपास के दुकानदारों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले को लेकर जांच की जा रही है, जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: किसानों ने फूंका प्रशासन का पुतला, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों ने फूंका प्रशासन का पुतला, देखें वीडियो

    बठिंडाः किसानों के घरों पर रेड कर किसानों को गिरफ्तार करने का मामला बढ़ता जा रहा है। जिसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने आज पूरे पंजाब भर में प्रशासन और पंजाब सरकार का विरोध करते प्रदर्शन किया। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक नारेबाजी की गई।

    बठिंडा के गांव झुंबा में किसानों ने नारेबाजी करते मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता ने बताया कि चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा धरना देना था, लेकिन पंजाब सरकार ने किसानों के घरों पर रेड की और किसानों को गिरफ्तार किया। किसानों की मांगों को लेकर हम चंडीगढ़ की ओर कूच करने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने किसानों की आवाज दबाने के लिए उनके घरों पर रेड करवा उन्हें उठवा लिया, जो निंदनीय है।

  • Punjab News: चौकीदार पर हमला कर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    Punjab News: चौकीदार पर हमला कर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    बठिंडाः मलोट रोड के पास एक चौकीदार पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। थर्मल थाना के एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मलोट रोड के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसके सिर पर चोटों के निशान थे।

    जांच में सामने आया है कि किसी ने सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारा है। व्यक्ति की पहचान कृष्ण कुमार उम्र लगभग 60 के करीब बताई जा रही है। वह चौकीदारी का काम करता था। मूल रूप से व्यक्ति यूपी का रहने वाला है फिलहाल इस समय वह बठिंडा के गुरु नानकपुरा में रह रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab News: अकाली दल ने विधायक बलकार सिद्धू के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग से की शिकायत, देखें वीडियो

    Punjab News: अकाली दल ने विधायक बलकार सिद्धू के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग से की शिकायत, देखें वीडियो

    बठिंडाः रामपुरफूल से विधायक व पंजाबी गायक बलकार सिंह सिद्धू की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दस्तार के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर सिद्धू की एक ऑडियो वायरल हो रही है। हालांकि इस वायरल ऑडियो को लेकर 2 दिन पहले एसजीपीसी के सदस्य ने भी सवाल खड़े किए थे और सिद्धू को माफी मांगने के लिए कहा था। वहीं अब महिला अकाली दल विंग की ओर से महिलाओं को अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर विधायक बलकार सिंह सिद्धू के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन से शिकायत दर्ज करवाई गई है।

    दरअसल, प्रेस वार्ता के जरिए हरगोबिंद कौर ने इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने रामपुरा से आम आदमी पार्टी के विधायक बलकार सिद्धू को विधानसभा से निष्कासित करने की अपील की है। क्योंकि लाखों महिलाओं द्वारा चुने गए प्रतिनिधि से ऐसी भाषा उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर पंजाब भर में विधायक बलकार सिद्धू के पुतले फूंके जाएंगे।

  • Punjab News: इस इलाके में तस्कर के घर पर चला बुलडोजर

    Punjab News: इस इलाके में तस्कर के घर पर चला बुलडोजर

    बठिंडाः पंजाब सरकार के नशा तस्करों के घरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं अब बठिंडा के बीर तालाब में नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की गई। दरअसल, नशीले पदार्थों के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध के तहत पुलिस ने कुख्यात बीर तालाब झुग्गी बस्ती में नशा तस्कर के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

    पुलिस ने कहा कि ड्रग्स बेचकर बनाई गई उनकी कथित संपत्ति को नष्ट किया जा रहा है। जिले की एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि उक्त मकान नशा तस्कर सूरज कुमार का था जिसके खिलाफ एनडीपीएस के 5 और एक्साइज एक्ट के 3 मामले दर्ज हैं। आरोपी सूरज कुमार मौजूदा समय में जेल में बंद है।

    वह अपनी पत्नी की मदद से यह घर बना रहा था। इस घर में नशा बेचकर की कमाई लगाई जा रही थी। रेवेन्यू विभाग से रिकॉर्ड लेने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। एसएसपी ने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा तथा सभी नशा तस्कर उक्त कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।

  • Punjab News: Car की टक्कर से Scooty चालक गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Car की टक्कर से Scooty चालक गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः बरनाला-बाईपास रोड पर ग्रीन सिटी चौक के समीप शुक्रवार रात बाइक और स्कूटरी के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटरी चालक 34 वर्षीय युवक गुरदीप सिंह निवासी शक्ति विहार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही नौजवान वेलफ़ेयर सोसायटी बठिंडा के वालंटियर विशाल चौहान और यादविंदर कंग एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। उनकी तरफ से घायल युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

  • Punjab News: नशे के लिए बदनाम गांव में छापेमारी, घरों में जांच, दो तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के लिए बदनाम गांव में छापेमारी, घरों में जांच, दो तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस ने वार अगेंस्ट ड्रग मुहिम की शुरुआत करते हुए बदनाम गांव बीड़ तालाब में तलाशी अभियान चलाया। शनिवार सुबह डीआइजी बठिंजा रेंज हरजीत सिंह और एसएसपी अमनीत कौंडल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस मुलाजिम गांव में पहुंचे। पुलिस की तरफ से नशा तस्करों के घरों में चेकिंग की गई। दो तस्करों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि सात से दस नशा तस्करों को राउंडअप भी किया गया। पुलिस की तरफ से उनसे पूछताछ की जाएगी, ताकि पता चल सके की कहां से और किससे नशा लेकर आते है।

    उधर, डीआइजी हरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस को अक्सर सूचना मिलती है कि बीड़ तालाब में बाहर से आकर नशा तस्कर रहते है। पुलिस की तरफ से जहां नशा तस्करों के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जा रही है। उनकी प्रापर्टी को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा नशे पीड़ित लोगों को ड्रग एडिक्शन सेंटर में भर्ती करवाकर उनकी मदद की की जा रही है। डीआईजी ने दावा किया कि एक महीने के अंदर जिले को नशा मुक्त बनाया जाएगा।

  • Punjab News: Energy Gym के Trainer ने किया Suicide, देखे वीडियो

    Punjab News: Energy Gym के Trainer ने किया Suicide, देखे वीडियो

    पत्नी ने किया चौकाने वाला खुलासा

    बठिंडा: शहर की गणपति कॉलोनी मे स्थित Energy Gym की चाट से कूद कर एक व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर है। जानकारी के मुताबिक मृतक जीम का ही ट्रेनर था। मृतक की पहचान नवीन कुमार मूल वासी गंगानगर जिला राजस्थान के रूप मे हुई है। इस मामले मे डीएसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मृतक एनर्जी जिम में पिछले दो साल से ट्रेनर के तौर पर काम करता था। वह पिछले चार साल से बठिंडा के शीश महल कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस को जांच के दौरान मृतक की पत्नी ने बताया कि उसकी शादी को 7 साल हो गए है और उन्हें कोई बच्चा नहीं हुआ था। जिस कारण नवीन मानसिक तौर पर परेशान रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉटम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।
  • Punjab News: Action में Congress, 6 पार्षदों को किया निष्कासित, देखें वीडियो

    Punjab News: Action में Congress, 6 पार्षदों को किया निष्कासित, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के चलते पार्टी ने नेताओं के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया। जिसके चलते बीते 5 फरवरी को नगर निगम के मेयर चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 19 से अधिक पार्षदों द्वारा आप पार्टी (आप) के मेयर पद के उम्मीदवार पदमजीत मेहता के पक्ष में वोट करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस कार्रवाई के तहत पार्टी ने कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने वाले 6 पार्षदों को 5 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें ज्यादातर महिला पार्षद शामिल हैं। अवतार हैनरी ने बताया कि विगत दिनों बठिंडा के डिप्टी मेयर अशोक कुमार सहित अन्य सीनियर नेताओं ने उन्हें शिकायत की थी कि बठिंडा शहर में मेयर के चुनाव के दौरान कुछ कांग्रेसी पार्षदों ने अपना वोट कांग्रेस की बजाय आप उम्मीदवार को दिया था, जिस वजह से अल्पमत में होने के बावजूद ‘आप’ का मेयर काबिज हो गया। शिकायत का कड़ा संज्ञान लेते हुए बठिंडा के 19 पार्षदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

    उन्होंने कहा कि 19 में से 13 पार्षदों ने अपना पक्ष रखते हुए लिखित तौर पर नोटिस का जवाब अनुशासन कमेटी को दे दिया था। परंतु बाकि 6 पार्षदों द्वारा किसी भी तरह का जवाब न मिलने पर उन्हें कांग्रेस के निष्कासित कर दिया गया है। हैनरी ने राज्य भर के कांग्रेस नेताओं को चेताया कि वह पार्टी में अनुशासन तोड़ने वालों की कोई जगह नहीं है। उन्होंने अनुशासन भंग करने वाला चाहे कितना भी बड़ा नेता हो अथवा कार्यकर्ता हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस कारण हरेक नेता को चाहिए कि वह पब्लिक डोमेन पर कुछ भी गलत बोलने से गुरेज करें और अगर कोई बात रखनी है तो उसे पार्टी प्लेटफार्म पर ही रखे।

     
  • Punjab News: हेरोइन सहित 17 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन सहित 17 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम में पुलिस ने 17 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 10 अलग अलग थानों में दर्ज मामलों में आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे 255 ग्राम हेरोइन बरामद की। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए गए नशा विरोधी अभियान के तहत कुल 10 अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में एफआईआर दर्ज की है।

    इस मामलों में 17 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कटवाली पुलिस स्टेशन, संगत मंडी पुलिस स्टेशन, नंदगढ़ पुलिस स्टेशन, नथाना पुलिस स्टेशन, कैनाल कॉलोनी पुलिस स्टेशन, नैया वाला पुलिस स्टेशन, कोटफत्ता पुलिस स्टेशन सहित10 पुलिस स्टेशनों पर एफआईआर दर्ज की गई है।