Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: सड़क हादसों में 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क हादसों में 3 घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में सिल्की बाजार के माल गोदाम रोड़ पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जिसमें ई-रिक्शा से महिला गिर गई और घटना में घायल हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि गली का मोड़ मुड़ने के दौरान ई-रिक्शा से सवारी गिर गई।

    जिसके बाद बाइक सवार राहगीर ई-रिक्शा को सवारी उठाने के लिए कहा। वहीं एक अन्य मामले में 2 कावड़िये बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गए। घायलों की पहचान विजय कुमार और गंगा सागर के रूप में हुई है। तीनों घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

  • Punjab News: तेज रफ्तार BMW ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार BMW ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रतिदिन कोई न कोई मामला सामने आता ही रहता है। ताजा मामले में एक तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक गाड़ी के अंदर ही घुस गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए युवा एनजीओ के अध्यक्ष सोनू मेश्वारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बठिंडा के मलोट रोड पर गांव बल्लुआना के पास हादसा हो गया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जब हमने वहां जाकर जांच कि तो पता चला कि एक तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी थी।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह गाड़ी के अंदर ही घुस गई थी। इस दौरान कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने घायल युवक को तुरंत बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • Punjab News: रामामंडी में गैस टैंकर में आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति

    Punjab News: रामामंडी में गैस टैंकर में आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति

    बठिंडाः गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी के एसपीसीएल प्लांट फलोखारी गेट के बाहर प्राइवेट पार्किंग में खड़े एक गैस टैंकर के कैबिन में अचानक भीषण आग लग गई। घटना देर रात 11.30 बजे करीब हुआ है। हादसे के दौरान कैबिन में सो रहा चालक जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे थाना रामा मंडी के एसएचओ इंस्पेक्टर हरबंस सिंह और एएसआई गुरतेज सिंह पुलिस टीमों के साथ पहुंचे।

    वहीं रिफाइनरी की दमकल विभाग की टीम द्वारा फोम टेंडर के साथ आग पर काबू पाया गया, लेकिन चालक उस समय तक आग में जल चुका था। मृतक चालक की पहचान प्रभजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह हेल्पलाइन वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियरों ने उक्त पार्किंग में पहुंचकर लाश के पिंजरे को टैंकर से बाहर निकाला। पुलिस द्वारा सोसाइटी की एंबुलेंस के जरिए लाश को पोस्टमार्टम के लिए तलवंडी साबो के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

  • Punjab News: सुए के नजदीक Bag में मिला भ्रूण, देखें वीडियो

    Punjab News: सुए के नजदीक Bag में मिला भ्रूण, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के गुनीयाना मंड़ी रोड स्थित सुए के नज़दीक बैग में भ्रूण मिलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नवजात भ्रूण 8 से 9 महीने का लग रहा है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और सहारा एनजीओ की टीम को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सहारा एनजीओ के कार्यकर्ताओं मौके पर पहुंचे और भ्रूण कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिय गया।

    मामले की जानकारी देते हुए सहारा जन सेवा के कार्यकर्ता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुनीयाना रोड के पास सूई के नज़दीक एक भ्रूण पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर जाकर देखा तो वहां एक बैग के भीतर भ्रूण था और साथ में एक अस्पताल की पर्ची भी मिली। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आस-पास भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    दूसरी ओर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हर्ष गोयल ने बताया कि अस्पताल में सहारा कार्यकर्ता द्वारा एक भ्रूण लाया गया। जब भ्रूण की जांच की गई तो वह मृतक हालत में था। डॉक्टर के अनुसार भ्रूण लड़के का लग रहा है।

  • Punjab News: विद्यार्थियों के 2 गुटों में हुई खुनी झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: विद्यार्थियों के 2 गुटों में हुई खुनी झड़प, देखें वीडियो

    बठिंडाः बाबा फरीद इंस्टीट्यूट में एक कार्यक्रम के दौरान 2 विद्यार्थियों के गुट आमने-सामने हो गए। जिसके बाद माहौल गरमा गया और यह झड़प खुनी झड़प में बदल गई। जिसके बाद 2 विद्यार्थी बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया। दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया कि बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में प्रोग्राम था। इस दौरान विद्यार्थियों के गुट आमने-सामने हो गए। पूछताछ में एक जख्मी विद्यार्थी ने बताया कि लड़की को लेकर यह झगड़ा हुआ है। जिसमें 7 से 8 नौजवानों ने दूसरे विद्यार्थी पर हमला कर दिया। जिसमें 2 विद्यार्थी जख्मी हो गए है। जिनके सिर पर काफी चोटें लगी है। मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी तरह की फायरिंग का कोई मामला सामने नहीं आया है। जांच जारी है उसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: अवैध हथियार और कारतूसों सहित 2 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: अवैध हथियार और कारतूसों सहित 2 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    बठिंडा: CIA 1 की टीम ने अवैध हथियार और जिंदा कारतूसों के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह वासी अमृतसर और गुरप्रीत सिंह वासी तरनतारन के रूप मे हुई है।

    सीआईए स्टाफ-1 के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि उकत आरोपीयो को एक देसी 32 बोर पिस्टल और 6 जिंदा कारतूसों के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर माननीय अदालत से दो दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी इलाके मे किसी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक मे तो नहीं घूम रहे थे।

  • Punjab News : Gun Culture को Promote करने वाला सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News : Gun Culture को Promote करने वाला सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    बठिंडा: हाल ही मे सोशल मीडिया पर एक युवक का पिस्तौल हाथ में लेकर फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बलवंत सिंह उर्फ ​​बल्ली के रूप मे हुई है।

    इस मामले मे जानकरी देते हुए डीएसपी हरबंस सिंह धालीवाल ने बताया कि उक्त आरोपी बठिंडा के एक सरकारी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का काम करता है। आरोपी ने दोस्त की लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग कर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

    पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी का दोस्त जगमीत सिंह भी सरकारी अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर है। उसने भी लाइसेंसी पिस्तौल लेकर वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने जगमीत पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश मे छापेमारी शुरू कर दी है।

  • Punjab News: नहर से व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Punjab News: नहर से व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    बठिंडाः रामा मंडी के निकटवर्ती गांव बख्तू से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नहर से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस और समाजसेवी संस्था को दे दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था के सदस्य और पुलिस मौके पर पहुंच गई। समाजसेवी संस्था की मदद से शव को नहर से निकाला गया। मृतक की बाजू पर बने टैटू के आधार पर शव की पहचान की गई।

    मृतक की पहचान रशपाल सिंह पुत्र जंग सिंह निवासी बरनाला के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए तलवंडी साबो के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। रशपाल सिंह के मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: बेहोशी की हालत में झाड़ियों से मिला किन्नर, देखें वीडियो

    Punjab News: बेहोशी की हालत में झाड़ियों से मिला किन्नर, देखें वीडियो

    बठिंडाः सिविल थाने के अधीन आते धोबियाना की झाड़ियों में बेहोशी की हालत में एक किन्नर मिला। घटना की सूचना लोगों को द्वारा पुलिस को दे दी गई। इस दौरान भारी मात्रा में लोग इकट्ठे हो गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि झाड़ियों में किसी का शव पड़ा हुआ है, लेकिन जब घटना स्थल पर देखा कि एक किन्नर बेहोशी हालत में झाड़ियों में पड़ा हुआ था।

    पुलिस ने कहा कि किन्नर के होश में आने पर उसे घर पर छोड़ने के लिए एनजीओं को कह दिया है। वहीं होश में आने पर किन्नर लवली ने बताया कि मुझे नहीं पता मैं यहां पर कैसे पहुंचा। किन्नर ने बताया कि उसका घर कोटी रोड़ पर स्थित गली में है। मेरी पिता और भाई इस दुनियां में नहीं है। भाई की नशे के कारण मौत हो चुकी है। मैं अपनी मां का पालन कर रहा हूं।

  • Punjab News: कूड़े वाली Tractor-Trolley से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 निगम कर्मी घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: कूड़े वाली Tractor-Trolley से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 निगम कर्मी घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बठिंडा के कैंट रोड से सामने आया है जहां, कूड़े वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में टक्कर हो गई। घटना में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और 2 लोगों घायल भी हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सहारा जनसेवा की टीम और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया और घायलों को सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए सहारा जनसेवा के कार्यकर्ता संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि बठिंडा के कैंट रोड, पटेल नगर नजदीक साईं मंदिर के पास सड़क हादसा हुआ है तो वह अपनी टीम के साथ वहां मौके पर पहुंचे थे। वहां जाकर पता चला कि एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर काम कर रहे नगर निगम के कर्मचारियों को टक्कर मार दी थी और बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ जा भिड़ी थी। उन्होंने बताया कि घटना में 2 कर्मचारी घायल हुए हैं जिन्हें बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हुई है।