Punjab News: कूड़े वाली Tractor-Trolley से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 निगम कर्मी घायल, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बठिंडा के कैंट रोड से सामने आया है जहां, कूड़े वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में टक्कर हो गई। घटना में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और 2 लोगों घायल भी हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सहारा जनसेवा की टीम और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया और घायलों को सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए सहारा जनसेवा के कार्यकर्ता संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें फोन आया था कि बठिंडा के कैंट रोड, पटेल नगर नजदीक साईं मंदिर के पास सड़क हादसा हुआ है तो वह अपनी टीम के साथ वहां मौके पर पहुंचे थे। वहां जाकर पता चला कि एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर काम कर रहे नगर निगम के कर्मचारियों को टक्कर मार दी थी और बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ जा भिड़ी थी। उन्होंने बताया कि घटना में 2 कर्मचारी घायल हुए हैं जिन्हें बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *