Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: 2 वाहनों की जबरदस्त टक्कर, Divider पार कर दूसरी ओर गिरी कार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 वाहनों की जबरदस्त टक्कर, Divider पार कर दूसरी ओर गिरी कार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी हाल ही में शहर से 2 हादसे होने का मामला सामने आया है जिसमें एक भुच्चो रोड तो वहीं दूसरा पप्पू ढाबे के सामने हुआ है। दोनों हादसों में जान माल का ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ है। मौके पर नौजवान वैल्फेयर सोसायटी और पुलिस की टीन ने पहुंचकर राहत कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    जानकारी मुताबिक, बठिंडा के भुच्चो रोड पर चेतक पार्क के समीप रात 12:15 बजे बठिंडा की तरफ से आ रही एक कार के पीछे से दूसरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार डिवाइडर पार करती हुई दूसरी और चली गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी बठिंडा के वालंटियर एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। और राहत कार्य चलाया। हादसे में किसी को भी जानी नुकसान नही हुआ लेकिन घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

    इसी तरह पप्पू ढांबे के समीप एक कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। नौजवान वेलफेयर संस्था ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां, उसका इलाज चल रहा है।

  • Punjab News: घनैया चौक पर अनियंत्रित कार पलटी, देखें वीडियो

    Punjab News: घनैया चौक पर अनियंत्रित कार पलटी, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ज्यादातर मामलों में चालकों की लापरवाही से हादसे होते हैं। कई बार तो ये लापरवाही किसी की जान भी ले लेती है। ताजा मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां, एक कार सड़क पर हादसाग्रस्त हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पीसीआर और सहारा की टीम ने राहत कार्य चलाया।

    जानकारी मुताबिक, बठिंडा के घनैया चौक पर शनिवार देर एक कार तेज रफ्तार तरीके से जा रही थी। इस दौरान चालक से कार का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। लोगों ने हादसे के बाद पुलिस को सूचित किया। मौके पर सहारा की टीम और पीसीआर पहुंची और राहत कार्य चलाया।

    सहारा एनजीओ के वर्कर संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें घनैया चौक पर गाड़ी पलटने की सूचना मिली थी जिस पर मौके पर पहुंचकर कार चालक को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि हादसे में गाड़ी चालक सुरक्षित है और जान माल का नुक्सान नहीं हुआ है। कार चालक को उपचार के लिए बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • Punjab News: कड़ी सुरक्षा में केंद्रीय जेल से Gangster को लाई पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: कड़ी सुरक्षा में केंद्रीय जेल से Gangster को लाई पुलिस, देखें वीडियो

    बठिंडाः केंद्रिय जेल से गैंगस्टरों को एक अन्य केस के सिलसिले में कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस लेकर आई है। मिली जानकारी के अनुसार 2021 में गैंगस्टर हरविलास पर जिले में मामला दर्ज हुआ था, जिसके चलते आज उसे पटियाला की केंद्रिय जेल से थाना कैंट की पुलिस लेकर आई है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना कैंट के प्रभारी आरोपी खतरनाक गैंगस्टर है और 2021 के मामले में उसे आज जेल से कड़ी सुरक्षा में ला गया है, जिसका आज सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने केस के बारे में नहीं बताया कि वह किस मामले में पटियाला से लेकर आई है।

  • Punjab News: 2 गुटों के हुई झड़प में जमकर चले पत्थर और डंडे, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गुटों के हुई झड़प में जमकर चले पत्थर और डंडे, 3 घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः अर्जुन नगर टीपीसी कलोनी 2 गुटों में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि घटना में जमकर पत्थर और डंडे चले। हादसे में लड़की सहित 3 लोग घायल हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात अर्जुन नगर टीपीसी कलोनी में किसी बात को लेकर एक परिवार का पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दूसरे गुट के 50 लोगों ने एकत्र होकर गए और उन्होंने ईंटों, डंडो से घर में घुस कर हमला कर दिया।

    घटना में लड़की समेत 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना कैनाल की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हालांकि पुलिस ने घटना को लेकर कैमरे के आगे कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। पुलिस ने यह कह कर अपना पला झाड़ दिया कि मामले की जांच की जा रही है।

    वहीं दूसरी और घायल हुए सतीश कुमार ने बताया कि घर की लाईट बंद होने को हुई लड़ाई में पड़ोसियों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि घर में घुसकर पडोसियों ने अन्य लोगों को बुलाकर हमला किया है। घटना में उसकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

  • Punjab News: जंजीरे बांधकर पूर्व MC का America के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: जंजीरे बांधकर पूर्व MC का America के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बठिंडाः भारतीयों को डिपोर्ट करने के विरोध में पूर्व एमसी ने अमरीका के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। पूर्व एमसी ने खुद को जंजीरों से बांधा और अमरीका का इस ढंग से नौजवानों को भारत वापस भेजने की निंदा की। उन्होंने कहा कि हमारे पंजाबी लोगों को अमरीका जंजीरों से बांधकर अमृतसर एयरपोर्ट पर डिपोर्ट किया जा रहा है, जो कि निंदनीय है।

    आज खुद को जंजीरों में बांधाकर उनके प्रदर्शन करने का एक ही मकसद है ताकि लोगों को अमरीका के इस कारनामे के बारे में जागरूक करना था। ताकि लोग एकजुट होकर आवाज उठा सके। एमसी विजे कुमार ने बठिंडा के परसराम नगर चौंक में यह प्रदर्शन किया है। उन्होंने पंजाब और केंद्र सरकार से मांग की है कि जो लोग अमरीका से वापस आ रहे है उनके लिए रोजगार का इंतजाम किया जाए और ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज करके बनती कार्रवाई की जाए।

  • Punjab News: M/s Bright Brains Immigration का लाइसेंस रद्द

    Punjab News: M/s Bright Brains Immigration का लाइसेंस रद्द

    बठिंडा: ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी गई है। इसी के तहत जिला मजिस्ट्रेट शौकत अहमद परे ने पंजाब सरकार द्वारा जारी पंजाब मानव तस्करी रोकथाम अधिनियम 2012 के तहत जारी पंजाब मानव तस्करी नियम 2013 (सोधिया नाम ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन) के तहत एमएस ब्राइट ब्रेन इमिग्रेशन का लाइसेंस रद्द कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार कंसल्टेंसी लाइसेंस नंबर 217/MA2/MC6 दिनांक 06-10-2022 दिलबाग सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी 22080 स्ट्रीट नंबर 11/5 पावर हाउस रोड, बठिंडा को जारी किया गया था। जिसकी अवधि 05-10-2027 तक है। आदेश के मुताबिक जिस स्थान पर उक्त व्यक्ति को इमीग्रेशन सेंटर चलाना था, उसका स्वामित्व पर्ल कंपनी के पास था और उसने उक्त स्थान पर अपना स्वामित्व दिखाकर लाइसेंस प्राप्त कर लिया था। इस संबंध में उक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

    नोटिस के जवाब में उक्त व्यक्ति ने कहा कि वह जगह नगर निगम, बठिंडा द्वारा तोड़ दी गई है और उसने यह भी कहा कि उसे ग्राउंड फ्लोर, एमसीबीजी-2-04242, लाली स्वीट्स के पास, 100 फुट रोड, बठिंडा में एक केंद्र खोलने के लिए समय दिया जाना चाहिए। आदेश के अनुसार उक्त व्यक्ति को केन्द्र का स्थान परिवर्तन करने हेतु एक माह का समय दिया गया तथा दस्तावेज प्रस्तुत करने पर अनुमोदन प्रदान किया गया, लेकिन लाईसेंसधारी द्वारा कार्यालय में मूल लाईसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया है।

    इस प्रकार, आवेदक द्वारा he Punjab Preventions of Human Smuggling Act 2012 के किए उल्लंघन के कारण, The Punjab Preventions of Human Smuggling Act, 2012 (name amended as Travel Professionals Regulation Act, vide Govt Notificaiton No. GSR. 49/P.A.2/2013/s.18/Amd. (1)/2014 dated 16-09-2014) धारा 6 में निहित प्रावधानों के आलोक में लाइसेंस संख्या 217/MA2/MC6 दिनांक 28-06-2024 M/s Bright Brains Immigration के लाइसेंस को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

    दिनांक 30-07-2024 को आवेदक की ओर से एक आवेदन प्राप्त हुआ कि वह बाहर जाने के कारण यह दस्तावेज कार्यालय में समय पर जमा नहीं कर सका और उसके द्वारा एक अन्य आवेदन एमसीबीबीजेड-2-10543, 100 फुट रोड, बैकसाइड पम्मी बेकरी बठिंडा में परिसर के हस्तांतरण के लिए प्रस्तुत किया गया है। पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन की धारा 6 (1) (जी) के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति लगातार 3 महीने तक ट्रैवल एजेंट के पेशे का अभ्यास करने में विफल रहता है, तो उसका लाइसेंस रद्द माना जाएगा। इसलिए, अधिनियम में किए गए उपरोक्त प्रावधानों के अधीन, पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन की धारा 6 (1) (8) के तहत एमएस ब्राइट ब्रेन इमिग्रेशन कंसल्टेंसी का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। इसके अलावा अगर इस फर्म या दिलबाग सिंह के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो इसके लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे।

  • Punjab News: Petrol-Diesel की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Petrol-Diesel की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस ने पेट्रोल-डीजल तस्करी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दोनों आरोपियों से भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ-1 के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से पिकअप गाड़ी सहित 4 ड्रम 880 डीजल और 6 ड्रम 1140 लीटर पेट्रोल बरामद किए है। बरामद किए गए पेट्रोल-डीजल की कुल कीमत 1 लाख 84 हजार 860 रुपये आंकी गई है।

    आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों पेट्रोल-डीजल चोरी करके राजस्थान और हरियाणा में बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार निवासी जिला हनुमानगढ़, राजस्थान और मंगत राम निवासी जिला सिरसा, हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों से बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

  • Punjab News: फायरिंग मामले में दुकानदारों ने पत्रकार के खिलाफ SSP से की शिकायत, देखें वीडियो

    Punjab News: फायरिंग मामले में दुकानदारों ने पत्रकार के खिलाफ SSP से की शिकायत, देखें वीडियो

    बठिंडाः भगता भाईका में पत्रकार राजीव कुमार पर गोली चलने के मामले में नया मोड़ आ गया। दरअसल, इस मामले में पत्रकार के खिलाफ दुकादारों ने एसएसपी को शिकायत दे दी है। दुकानदार ने आरोप लगाते हुए कहा कि पत्रकार पर किसी ने गोली नहीं चलाई बल्कि राजीव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद की जांघ में गोली मारी है और इसका आरोप उसने बाजार के 4 लोगों पर लगा दिया जो कि गलत है।

    दुकानदारों ने कहा कि हम एसएसपी से मांग करते हैं कि पुलिस को गुमराह कर झूठी कहानी गढ़ने वाले पत्रकार पर मामला दर्ज किया जाए और चार व्यक्तियों पर दर्ज एफआईआर को रद्द किया जाए। दरअसल, गोली लगने से घायल राजीव ने आरोप लगाए तथे कि पुरानी रंजिश के चलते हुए हमले में व्यक्ति ने उस पर गोली चलाई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।दात

    बता दें कि बीते दिन राजीव ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि वह एक दोस्त से मिलने के लिए अपनी कार से उतरे। इस दौरान कुछ नगर पंचायत कर्मचारियों ने उनसे कूड़े के डंप को लेकर बात की। जब वह संबंधित अधिकारियों को फोन कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले उनकी राइफल छीनी और फिर उसी से उन पर गोली चला दी। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने राजीव के बयान दर्ज कर चार लोगों को खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

     

  • Punjab News: इस जिले में हुआ Blast, जानें मामला, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले में हुआ Blast, जानें मामला, देखें वीडियो

    बठिंडा: शहर के धोबिया आना बस्ती मे धमाका होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह धमाका सिलेंडर रिपेयर की दुकान मे आग लगने से हुआ है। धमाके के बाद इलाके मे भगदड मच गई। वही दुकान के मालिक के बेटे ने बताया कि उसकी साथ ही नाई की दुकान है। जब यह हादसा हुआ वह अपनी दुकान पर था। उसके पिता सिलेंडर रिपेयर का छोटा- मोटा काम करते है।

    दुकान पर पड़े छोटे सिलेंडर आग की चपेट मे आ गए, जिस कारण ब्लास्ट हो गया। मौके पर पहुंचे फॉयर ब्रिगेड के अधिकारियो ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस्ती इलाके मे एक दुकान मे आग लगी है। इस घटना मे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग ने कुछ ही समय मे आग को बुझा दिया था।

  • Punjab News: Stadium के पास सड़क हादसे में चालक घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: Stadium के पास सड़क हादसे में चालक घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के पीरखाने के पास स्थित स्टेडियम के पास सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कार चालक से गाड़ी मोड़ने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना में कार पहले स्टेडियम के पास रेलिंग से टकराई और उसके बाद ईंटों से टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में कार चालक घायल हो गया। घायल की पहचान 25 वर्षीय सुभाष कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी गोनियाना मंडी के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करवाया। सोसायटी के सदस्य ने बताया कि रात 12:15 के स्टेडियम के मुख्य गेट के समीप एक कार अचानक ईंटों के ढेर तथा रैलिंग से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।