Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: 24 घंटों में सुलझी Blind Murder की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 24 घंटों में सुलझी Blind Murder की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में कल देर सायं कुछ बदमाशों द्वारा ढाबे पर काम करने वाले व्यक्ति को मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया था और मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

    जानकारी मुताबिक, 11 फरवरी को जावेद अली (33) पुत्र मोहम्मद अली निवासी गंगाशहर लोहार कालोनी, नाईखा रोड, बीकानेर, राजस्थान जो दीपक ढाबा ग्रोथ सेंटर, बठिंडा पर काम करता था, की 3 अज्ञात व्यक्तियों ने ईंटों व पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी थी तथा मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद बठिंडा थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। वारदात की जांच करते हुए थाना प्रभारी सीआईए-1 बठिंडा और प्रभारी चौकी औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन सदर बठिंडा की पुलिस पार्टी ने 3 हत्यारों को गिरफ्तार किया।

    पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल से 3 वाहन जब्त किए गए थे जिसके आधार पर संदीप कुमार पुत्र नरिंदर ठाकुर, निवासी सिल्वर सिटी कॉलोनी, बठिंडा, विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्की पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी सिल्वर सिटी, बठिंडा तथा एक लड़का जो नाबालिग है, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी संदीप कुमार तथा विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्की को रेलवे लाइन के पास बॉर्डर ग्रोथ सेंटर, बठिंडा से पकड़कर गिरफ्तार किया गया है।

    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रेलवे लाइन के पास ग्रोथ सेंटर बठिंडा में आने वाले जावेद अली से उसकी कहासुनी हो गई थी और वह उसे मारने के लिए उसके पीछे दौड़ा था जिस पर दीपक ने ढाबे के पास जाकर उसके सिर पर पत्थर से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    एसपी सिटी बठिंडा नरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, जिससे गहनता से पूछताछ की जाएगी और घटना में अन्य खुलासे भी होने की संभावना है।

  • Punjab News: इस इलाके में पत्रकार पर हुई फायरिंग, घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पत्रकार पर हुई फायरिंग, घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं ताजा मामला पत्रकार पर गोली चलने का सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार भगता भाईका में पत्रकार पर हमलावारों द्वारा फायरिंग की गई। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचार राजीव कुमार के रूप में हुई है। राजीव की टांग में गोली लगने के चलते उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    राजीव ने कहा कि चौक में वह और उसका भाई साफ-सफाई करवा रहे थे। इस दौरान वहां पर नवजोत कुमार ब्जाज, जसबीर सिंह जयसूर्या, और अन्य साथी आए और कहने लगे कि वह हमारे खिलाफ शिकायते दे रहा है। आज तुझे हम सबक सिखाते है। इस दौरान मेरी 12 बोर की राइफल छीनकर उसकी टांग में गोली मार दी। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि 2 माह पहले मुझे धमकियां दी जा रही थी, इस मामले को लेकर एसएसपी दफ्तर में शिकायत दी गई।

    उस दौरान भी आरोपियों ने मेरी गाड़ी की पीछा किया था, लेकिन गाड़ी मेरे पास कोई ओर थी, जिसके चलते उस दिन मेरा बचाव हो गया। लेकिन आज हमलावारों द्वारा उस पर गोली चलाई गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी नरिंदर सिंह ने कहा कि गोली चलने से घायल राजीव के बारे में सूचना मिली है। उन्होेंने कहा कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए है, बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि राजीव की टांग में इंजरी हुई है।

  • Punjab News: गोपाल नगर से लूटपाट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: गोपाल नगर से लूटपाट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में लूटपाट और चोरी की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना कैनाल के प्रभारी ने बताया कि रेलवे लाइन गोपाल के नजदीक 6 फरवरी को अजय नामक व्यक्ति खाना खाने के लिए दोपहर को घर जा रहा था, इस दौरान 4 लुटेरों ने उसे घेरकर 2 फोन और नगदी छीन ली और फरार हो गए। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपियों को उनकी टीम ने गोपाल नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गौरव और राज कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने कहा कि अन्य 2 आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और आरोपियों से सामान भी बरामद कर लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपियों ने पहली बार घटना को अंजाम दिया था और आरोपी लेबर का काम करते है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

     

  • Punjab News: इस University के Professors ने किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: इस University के Professors ने किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बठिंडाः प्रोफेसरों ने महाराजा रणजीत सिंह टेक्नीकल यूनिवर्सिटी में रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से उनकी मांगे पूरी करने की मांग की। धरने पर बैठे एसोसिएट प्रोफेसर रिपु दमन ने बताया कि पिछले 6 महीने से हमारा प्रदर्शन चल रहा है। उन्होंने कहा कि नए पे स्केल के लिए नोटिफिकेशन आया था लेकिन नोटिफिकेशन के तहत नए पे स्केल अभी तक लागू नहीं किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्टूडेंट्स की पढ़ाई को कोई नुक्सान नहीं हो रहा है क्योंकि जो प्रोफेसर लेक्चर से फ्री हैं वहीं इस धरने पर बैठे हैं और सरकार से अपनी मांगे मानने का अनुरोध कर रहे हैं।

    इस दौरान महाराजा रणजीत सिंह टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि सरकार की तरफ से पे कमीशन लागू हो गया है और उसकी नोटिफिकेश भी लागू हो गई है लेकिन कुछ उलझाव में लाकर उनके नए पे स्केल लागू नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी अथॉरिटी भी उनके मामलों को हल करने के लिए ज्यादा सक्रिय नहीं है। वह हमें पे स्केल को लेकर कुछ भी क्लेयर नहीं कर रही है। उन्होंने मांग की कि नए पे स्केल लागू कर हमारी मांग को पूरा किया जाए, नहीं तो ये प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।

  • Punjab News: गांववासियों ने सरकारी प्राइमरी स्कूल में जड़ा ताला, देखें वीडियो

    Punjab News: गांववासियों ने सरकारी प्राइमरी स्कूल में जड़ा ताला, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूल मेन पथराला में गांववासियों ने स्कूल में ताला जड़ दिया। इस दौरान परिजनों ने बच्चों को साथ लेकर स्कूल के बाहर ही धरना लगाया। उन्होंने स्कूल के मुख्य अध्यापक सरबजीत सिंह का पठानकोट में तबादले होने का रोष जताया।

    स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन बोहड़ सिंह ने कहा कि सरबजीत सिंह बहुत ही मेहनती और ईमानदार अध्यापक हैं, लेकिन निजी झगड़े के चलते उनका तबादला कर दिया गया है। स्थानीय गुरजीत सिंह फौजी ने कहा कि सरबजीत सिंह हरियाणा के गांव चोरमार से संबंधित हैं। उनका गांव में किसी के साथ कोई विवाद चल रहा था।

    लोगों के मुताबिक, उस परिवार का एक व्यक्ति आम आदमी पार्टी की दिल्ली टीम में होने के चलते उसने अपनी पहचान के बल पर प्रिंसीपल का तबादला करवा दिया, जोकि बहुत ही गलत है। उन्होंने कहा कि इसको हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। गांव वासियों ने कहा कि जब तक प्रिंसीपल सरबजीत सिंह का तबादला रोका नहीं जाता तब कर स्कूल का ताला नहीं खोला जाएगा। भारतीय किसान यूनियन उगराहां के तारा सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र में सुधार करने का वादा करके हमारे स्कूल में शिक्षा से खिलबाड़ कर रही है जो हम किसी भी कीमत पर होने नहीं देंगे।

  • Punjab News: लोगों पर जानवरों ने किया हमला, दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: लोगों पर जानवरों ने किया हमला, दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के 2 गांवों में जानवरों का कहर लगातार जारी है, जिसके चलते जानवरों ने गांव के कई लोगों पर हमला किया गया, जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गांव महिमा भगवाना और भिसियाना जंगली जानवरों द्वारा लोगों पर हमला किया जा रहा है। जानवरों द्वारा किए जा रहे हमलों में लोगों के हाथों और माथे पर चोटे आई है। घटना की सूचना दोनों गांव के लोगों द्वारा जगंलात विभाग को दे दी गई है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जंगलात विभाग की टीम जांच में जुट गई है। बठिंडा रेंज जगंलात के अधिकारी अमरिंदर सिंह ने कहा कि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई कि जंगली जानवरों द्वारा लोगों पर हमला किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक जानवर है जो गांव में लोगों पर हमला कर रहा है लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि जंगली जानवर कौन-सा है लेकिन हमारी तरफ से जंगली जानवर को पकड़ने के लिए दो टीमें तैनात की गई हैं और जल्द ही जानवर को पकड़ लिया जाएगा।

    अधिकारी का कहना है कि गांव वाले भी जानवर के बारे में ठीक से नहीं बता रहे हैं, क्योंकि वह लगातार हो रहे हमले से घबराए हुए हैं, लेकिन हमें गांव में जानवरों के निशान मिले हैं और उसके आधार पर गांव में सर्च अभियान चलाया गया है ताकि जानवर को काबू किया जा सके। जंगलात विभाग ने लोगों से अपील कि अगर आपको घर से अपने खेतों में जाना है तो हाथ में टॉर्च लेकर जाएं, वहीं कहा गया है कि अगर जानवर दिखे तो वह घबराएं नहीं बल्कि विभाग को मामले की सूचना दें।

     

  • Punjab News: Central Jail में भूख हड़ताल पर बैठे 2 गैंगस्टर, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Central Jail में भूख हड़ताल पर बैठे 2 गैंगस्टर, DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में हाई सिक्योरिटी सेंट्रल जेल में 2 गैंगस्टरों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा और गुरप्रीत सिंह ने खाना लेने से इनकार कर दिया है। दोनों अपराधियों का आरोप है कि जेल प्रशासन द्वारा फोन कॉल के जरिए बात कराने का विरोध करते हुए यह कदम उठाया है। उनका आरोप है कि जेल प्रशासन उन्हें परिजनों से मिलने नहीं दे रहा है।

    वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी सिटी-2 के सरबजीत सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहाकि बठिंडा की सेंट्रल जेल में पिछले 2 हफ्ते से 2 कैदी भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिसका हमें जेल प्रशासन से एक पत्र मिला है। उन्होंने कहा कि एसडीएम के साथ वह कैदियों से मुलाकात करने गए थे। इस दौरान उन्होंने 2 मांगे रखी थी। जिसमें पहली डिमांड यह है कि वह हाई रिस्क पर है और जब अपने परिजनों से फोन पर बात करते है तो उसे रिकार्ड ना किए जाए और दूसरी मांग थीकि उन्हें खाने के साथ चिकन परोसा जाए।

    डीएसपी ने कहा कि दोनों कैदियों को समझाया गया कि जेल प्रशासन के पास जो ऑर्डर है वह उस हिदायतों के अनुसार जेल डिपार्टमेंट द्वारा फैसला लिया जाएगा। वहीं पुलिस और सिविल एडमिन द्वारा दोनों को समझाया गया था और दोनों के मेडकिल टेस्ट भी किए गए थे। डीएसपी ने कहा कि एक कैदी पर गौरव पर 13 से 14 से अधिक मामले दर्ज है। जिनमें 302 सहित कई मामले शामिल है। जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

  • Punjab News: Advocate पर फायरिंग मामले में एसोसिएशन ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: Advocate पर फायरिंग मामले में एसोसिएशन ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    गिरफ्तारी को लेकर DSP का आया बयान

    बठिंडाः जिले में पुलिस प्रशासन और वकील समुदाय के बीच तनाव गहराता जा रहा है। दरअसल, 23 जनवरी को अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वकील जसपिंदर पाल सिंह पर फायरिंग मामले में 2 सप्ताह बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से नाराज बठिंडा बार एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की थी। इस दौरान एसएसपी कार्यालय के सामने आज वकीलों द्वार धरना दिया गया है। एसोसिएशन ने कहा कि अगर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और वकील को धमकाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान करेंगे। बार एसोसिएशन के प्रमुख सदस्यों वकील बलवीर सिंह ढिल्लों, सूर्यकांत सिंगला और गुरविंदर सिंह ने कहा कि उनका विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक न्याय नहीं मिलता। वकील समुदाय का आरोप है कि पुलिस न केवल आरोपियों की पहचान करने में विफल रही है, बल्कि पीड़ित वकील को ही परेशान कर रही है। पुलिस ने वकील जसपिंदर का हथियार और मोबाइल जब्त कर लिया है। जिससे वकील समुदाय में रोष की भावना और बढ़ गई है। वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी सिटी-2 के सरबजीत सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि थाना थर्मल में 6/25 एफआईआर दर्ज हुई थी। उस दौरान पीड़ित द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। जिसके बाद उनकी अलग- अलग टीमें जांच के लिए लग गई थी। उन्होंने कहा कि पीड़ित द्वारा कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई थी कि उस पर फायरिंग पुरानी रंजिश के कारण हुई थी या किसी ओर मामले में फायरिंग हुई थी। डीएसपी ने कहा कि अब पीड़ित ने स्पलीमेंट्री स्टेटमेंट दी है, जिसमें उसने शक जाहिर करते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद अब पीड़ित की नई शिकायत के बाद मामले की जांच करनी शुरू कर दी है। डीएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं वकील का वैपन और फोन बरामद करने को लेकर डीएसपी ने कहा कि वैपन और फोन को जांच के लिए लैब भेजा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को ट्रेस करने के लिए गहनता से जांच की जा रही है।
  • Punjab News: सब्जियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: सब्जियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

    बठिंडाः गांव गिल्लपत्ती के पास सब्जियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली का ट्रक के साथ भीषण हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रॉली सब्जियों को लेकर बठिंडा सब्जी मंडी लेकर जा रही थी। अचानक पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे पूरी सब्जी रोड पर बिखर गई।

    वहीं हादसे में 2 लोग गंभीर जख्मी हो गए। मौके पर सहारा वर्कर ने बताया कि उन्हें हादसे संबंधी सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और जख्मियों को अस्पताल दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों में एक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस को सूचित किया। जिन्होंने मौके पर पहुंच हादसे का जायजा लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Central Jail में 2 गैंगस्टरों ने की भूख हड़ताल

    Punjab News: Central Jail में 2 गैंगस्टरों ने की भूख हड़ताल

    बठिंडाः सेंट्रल जेल में सुक्खा कालवा गिरोह के 2 गैंगस्टरों द्वारा भूख हड़ताल शुरू करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा और गुरप्रीत सिंह ने खाना लेने से इनकार कर दिया है। दोनों अपराधियों ने जेल प्रशासन द्वारा फोन कॉल के जरिए बात कराने का विरोध करते हुए यह कदम उठाया है। उनका आरोप है कि जेल प्रशासन उन्हें परिजनों से मिलने नहीं दे रहा है।

    बताया जा रहा है कि दोनों 22 जनवरी से खाना नहीं ले रहे हैं। जेल में बंद गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा के खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि गुरप्रीत सिंह पर हत्या और लूटपाट समेत कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। जेल प्रशासन ने इस मामले की जानकारी सिविल प्रशासन को दे दी है।

    डिप्टी कमिश्नर बठिंडा शौकत अहमद पारे ने एसडीएम बठिंडा और डीएसपी सिटी सरबजीत सिंह बराड़ को स्थिति संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी डी नरिंदर सिंह के अनुसार, दोनों अधिकारी गैंगस्टरों से बातचीत कर भूख हड़ताल समाप्त करवाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच, दोनों गैंगस्टरों ने जेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और नियमित रूप से शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।