Punjab News: Central Jail में 2 गैंगस्टरों ने की भूख हड़ताल

Written by

in

बठिंडाः सेंट्रल जेल में सुक्खा कालवा गिरोह के 2 गैंगस्टरों द्वारा भूख हड़ताल शुरू करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा और गुरप्रीत सिंह ने खाना लेने से इनकार कर दिया है। दोनों अपराधियों ने जेल प्रशासन द्वारा फोन कॉल के जरिए बात कराने का विरोध करते हुए यह कदम उठाया है। उनका आरोप है कि जेल प्रशासन उन्हें परिजनों से मिलने नहीं दे रहा है।

बताया जा रहा है कि दोनों 22 जनवरी से खाना नहीं ले रहे हैं। जेल में बंद गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा के खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि गुरप्रीत सिंह पर हत्या और लूटपाट समेत कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। जेल प्रशासन ने इस मामले की जानकारी सिविल प्रशासन को दे दी है।

डिप्टी कमिश्नर बठिंडा शौकत अहमद पारे ने एसडीएम बठिंडा और डीएसपी सिटी सरबजीत सिंह बराड़ को स्थिति संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी डी नरिंदर सिंह के अनुसार, दोनों अधिकारी गैंगस्टरों से बातचीत कर भूख हड़ताल समाप्त करवाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच, दोनों गैंगस्टरों ने जेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और नियमित रूप से शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *