Punjab News: नशीली गोलियों और कैप्सूल सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिलने पर 3 नंबर चुंगी से पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके कब्जे से 1950 नशीली गोलियां और 700 प्रेगा कैप्सूल बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी लावदीप सिंह ने बताया कि सिटी साउथ पुलिस को गुप्त सूचना के आधारी पर 3 नंबर चुंगी से राजिंदरपाल नाम के एक व्यक्ति को 1950 नशीली गोली और 700 प्रेगा कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में पता चला है कि राजिंदरपाल मोगा के गीता कॉलोनी के रहने वाला है और वह जसपाल को गोलियां व कैप्सूल बेचने के लिए जा रहा था। राजिंदरपाल को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ सिटी साउथ थाने में एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज किया गया। आज आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किए जाएगा ताकि पूछताछ में आरोपी से बड़े खुलासे हो सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *