Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: मेडिकल शॉप और सेल्स कर्मियों ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: मेडिकल शॉप और सेल्स कर्मियों ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाया धरना, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के हनुमान चौक पर मेडिकल शॉप और मेडिकल अन्य सेल्स के मालिकों ने तलवंडी साबो पुलिस के खिलाफ धरना लगा दिया है। दरअसल, पिछले दिनों तलवंडी साबो पुलिस ने रामा मंडी के एक होलसेल मेडिकल कर्मचारी के खिलाफ पर्चा दर्ज किया था। उसी विरोध के चलते आज मेडिकल शॉप और मेडिकल अन्य सेल्स के मालिकों ने तलवंडी साबो पुलिस के खिलाफ धरना लगाया है।

    रामा मंडी होलसेल मेडिकल शॉप के मालिक ने बताया कि हमारा रामा मंडी में दवाइयों का थोक कारोबार है और हमारा कर्मचारी दुकान पर दवाइयां देने जा रहा था, रास्ते में तलवंडी साबो पुलिस ने उसे घेर लिया और उसके पास 2 एक्सपायरी डेट की गोलियों के पत्ते थे। आरोप है कि इस मामलों को पुलिस ने नशे के पत्ते कहकर उसके खिलाफ धक्के से पर्चा दर्ज कर कर दिया, जोकि गलत है।

    उन्होंने कहा कि हमारे पास इस संबंध में सभी बिल हैं, हम कोई नशा नहीं बेचते हैं और न ही पुलिस के साथ उस दौरान कोई ड्रग इंस्पेक्टर मौजूद था। उन्होंने बठिंडा पुलिस प्रशासन से मांग की हैं कि पर्चा रद्द किया जाए और पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

  • Punjab News: बिना मंजूरी काटी जा रही कालोनी को लेकर Action में आई विजिलेंस विंग की टीम शुरू की जांच, देखें वीडियो

    Punjab News: बिना मंजूरी काटी जा रही कालोनी को लेकर Action में आई विजिलेंस विंग की टीम शुरू की जांच, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में वर्धमान ग्रुप की और से इकाई को बंद कर उसमें बिना किसी मंजूरी के अवैध प्लाट काटने के मामले में नगर निगम की तरफ से प्रबंधकों को नोटिस निकालने के बाद विजिलेंस की टीम एक्शन मोड पर आ गई। दरअसल, आज चंडीगढ़ से स्थानीय निकाय विभाग की विजिलेंस विंग की टीम पहुंची और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। सीनियर विजिलेंस ऑफिसर की अगुआई में टीम नगर निगम दफ्तर पहुंचकर निगम से वर्धमान फैक्टरी की जमीन से संबंधित पूरा रिकार्ड हासिल किया।

    जहां निगम अधिकारियों से वर्धमान कंपनी की तरफ से कालोनी बनाने संबंधी मंजूरी लेने के लिए जमा करवाए गए दस्तावेज की कापियां की मांग की। इस दौरान निगम के एमटीपी सुरिंदर बिंदरा ने विजिलेंस टीम को बताया कि कंपनी की तरफ से अभी तक निगम के पास कोई भी दस्तावेज या मंजूरी के लिए अप्लाई नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि निगम के नोटिस संबंधी कोई जवाब भी नहीं दिया गया है।

    एटीपी ने कहा कि नगर निगम की ओर से 13 जनवरी 2025 को वर्धमान फैक्टरी के प्रबंधकों को नोटिस जारी कर विभाग या सरकार से ली गई मंजूरी की कापी पेश करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन उनकी तरफ से निगम के नोटिस संबंधी कोई जवाब नहीं दिया गया है। एमटीपी बिंदरा का कहना है कि फैक्टरी प्रबंधक की तरफ से पहले नोटिस लेने से इन्कार कर दिया था, लेकिन निगम नोटिस फैक्टरी के मुख्य गेट पर चस्पा कर दिया गया था।

  • Punjab News : लोगों ने नगर कौंसिल रामा मंडी के कार्यालय पर लगाया ताला, देखें वीडियो

    Punjab News : लोगों ने नगर कौंसिल रामा मंडी के कार्यालय पर लगाया ताला, देखें वीडियो

    बठिंडा : सीवरेज जाम और गंदे पानी की समस्या से परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने नगर कौंसिल रामा मंडी के कार्यालय पर ताला लगा दिया। रामा मंडी के लोगों ने बताया कि हम कई बार रामा मंडी नगर कौंसिल के अधिकारियों के पास अपनी शिकायत लेकर आ चुके हैं कि सीवरेज का पानी गलियों में खड़ा रहता है और बीमारी फैलने का भी डर बना रहता है।

    लोगों ने कहा कि पानी गंदा होने के कारण न नहाने के काम आता है और न ही पीने का काम आता है। रामा मंडी निवासी ने कहा कि सीवरेज जाम और पीने वाले गंदे पानी की समस्या के कारण वह लोहड़ी का त्यौहार भी नही मना सके। उन्होंने कहा कि सरकार सीवरेज का बिल और पानी का बिल लेते है और रोड का टैक्स लेती है।

    रामा मंडी निवासी ने कहा कि हम अपनी समस्या इनको ही बताएंंगे। लेकिन नगर कौंसिल ने इस समस्या का समाधान नहीं किया है। अधिकारियों ने कोई उचित कदम नहीं उठाया है, जिससे हम परेशान हैं और आज नगर परिषद में आकर धरना दिया है तथा कार्यालय पर ताला लगा दिया है।

  • Punjab News: करतार सिंह बस्ती में मकान की छत गिरी, मालिक ने बिजली विभाग पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: करतार सिंह बस्ती में मकान की छत गिरी, मालिक ने बिजली विभाग पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    बठिंडाः यहां एक दुखद समाचार मिला है। जिले के एक गरीब परिवार की घर की छत गिर जाने से उनके घर में रखा सारा सामना मलबे में दबकर खराब हो गया। घर के मालिक द्वारा करीब लाख रुपए तक का नुक्सान बताया जा रहा है।

    जानकारी देते हुए देसराज निवासी बठिंडा ने बताया कि उनके घर की छत अचानक ढह गई जिससे घर में रखा सारा सामान मलबे में दब गया। उन्होंने बताया कि गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि बीते दिन हुई बारिश के कारण छत को थोड़ा नुक्सान हुआ था, वहीं दूसरी और बिजली विभाग द्वारा हमारे घर के साथ बिजली की कई तारे कील लगाकर बांध दी गई थी जिसके कारण तारों के भार की वजह से छत गिर गई है।

    उन्होंने कहा कि उन्होंने विभाग से कई बार अपील की थी कि इन तारों को हटाया जाए पर हर बार बिजली विभाग टाल मटोल करता रहता था तथा हमारी कोई सुनवाई नहीं होती थी। अब तारों की वजह से छत गिर जाने से उन्हें करीब लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। उन्होंने डीसी व प्रशासन से गुहार लगाई कि वह उन्हें मुआवजा दिया जाए ताकि वह अपने घर की छत बनवा सकें।

  • Punjab News: Councillor ने अनोखे ढंग से चाइना डोर के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: Councillor ने अनोखे ढंग से चाइना डोर के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बठिंडाः राज्य में चाइना डोर का कहर लगातार जारी है। हर बार इस जानलेवा डोर से कई लोगों की जान चली जाती है। हाल ही में करीब 4 से 5 लोगों की अब तक चाइना डोर से मौत हो चुकी है। सरकार ने इस जानलेवा चाइना डोर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन कई शरारती तत्व बिना किसी की प्रवाह किए इस डोर को चोरी छिपे बेचते नजर आते हैं।


    वहीं दूसरी ओर पुलिस भी इस और पूरी सख्ती से काम कर रही है कि चाइना डोर का कोई भी व्यक्ति प्रयोग न करे। लोग भी इस डोर के पूर्ण प्रतिबंध को लेकर प्रदर्शन करते रहते हैं ताकि लोग इस डोर का प्रयोग न करने के लिए जागरूक हों। इसके लेकर अब लोग भी जागरूक हो रहे हैं कि इस डोर का प्रयोग न किया जाए। हाल ही में बठिंडा के कौंसलर विजय कुमार का अजीब तरीके से चाइना डोर को लेकर किया गया प्रदर्शन काफी चर्चा में आ रहा है।

    प्रदर्शन दौरान कौंसलर विजय कुमार ने अपने आपको इस तरह दिखाया जैसे वह चाइना डोर का शिकार हो गए हों। उन्होंने अपने उपर नकली खून डाल दिया तथा अपने आपकों घायल दिखाया और इस दौरान लोगों को मैसिज दिया कि वह इस डोर का प्रयोग न करें।

    पार्षद ने कहा कि मैं प्रशासन और पंजाब सरकार से हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि चाइना डोर को तुरंत बंद किया जाए। यह चाइना डोर इंसानों के साथ-साथ जानवरों के लिए भी खतरनाक है। पुलिस चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने आज चाइना डोर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके प्रशासन को जगाने की कोशिश की है।

  • Punjab News : निहंग सिंह के बाणे में आए लुटेरों ने लूटी Car, देखें वीडियो

    Punjab News : निहंग सिंह के बाणे में आए लुटेरों ने लूटी Car, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब में लगातार क्राइम बढ़ता जा रहा है। चोरी और लूटपाट की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां निहंग सिंह बाणे में आए लोगों द्वारा कार लूटने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार निहंग सिंह बाणे में आए 3 हथियारबंद लुटेरों ने कार लूटी। यह घटना भगता भाईका कस्बे में हुई।

     पीड़ित उत्तम चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि देर शाम वह अपने भाई से मिलकर घर लौट रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार निहंग सिंह बाणे में लुटेरों ने पीड़ित उत्तम चंद की कार को रोका। जिसके बाद निहंग सिंह बाणे में 3 लुटेरों ने तेजधार हथियार दिखाकर आई-10 कार को लूटकर फरार हो गए। घटना की यह वारदात वहां लगे सीसीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

  • Punjab News: घरों में आग लगाने और मारपीट मामले में 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: घरों में आग लगाने और मारपीट मामले में 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के गांव दान सिंह वाला में घरों में आग लगाने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 9 जनवरी की रात जसप्रीत सिंह समेत 7 से 8 घरों में आग लगा दी और मारपीट करते हुए तोड़फोड़ भी की थी। इस मामले में पहले 32 के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसमें 5 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, आरोपियों ने घटना को अंजाम इसलिए दिया था क्यों कि लोगों ने बदमाशों की मुखबिरी की थी।

    एसएसपी अमनीत कौंडल और एसपी अमरजीत सिंह के निर्देशन में डीएसपी रविंदर सिंह रंधावा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। थाना नेहियावाला की मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर जसविंदर कौर की टीम ने छापेमारी कर रेशम सिंह, रणजीत सिंह और खुशप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। 13 जनवरी को 2 और आरोपी गुरप्रीत सिंह और समिंदर सिंह उर्फ धल्लू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पेट्रोल बम का इस्तेमाल कर घरों को निशाना बनाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

    मामलों में 15 जनवरी को मुख्य आरोपी रमिंदर सिंह उर्फ निहंग उर्फ दलेर, लाभवीर सिंह उर्फ लाभप्रीत सिंह, अजयपाल सिंह उर्फ पिंका, धर्मप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। सिंह निवासी कोठे जीवन सिंह वाला और परमिंदर सिंह उर्फ हैप्पी घुग्गा निवासी दान सिंह वाला को गिरफ्तार किया गया है। जिनको आज कोर्ट में पेश कर हिरासत में लिया जाएगा और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई है। आरोप लगाए जाने से पहले ही वादी जसप्रीत सिंह का डोसियन के साथ मतभेद था और उनके बीच कई बार बहस भी हुई थी। यही कारण है कि आरोपियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया।

  • Punjab News: हाल-ए-बेहाल सरकारी अस्पताल, कंबलों को बांधी जंजीरें, देखें वीडियो

    Punjab News: हाल-ए-बेहाल सरकारी अस्पताल, कंबलों को बांधी जंजीरें, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में बढ़ती ठंड के साथ ही खांसी जुकाम वाले मरीजों की संख्या में भी दिन-ब-दिन बढ़ौतरी होती रहती हैं। इसी के चलते अस्पताल प्रशासन मरीजों को उचित सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयास करता रहता है। अपने मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ ही उनकों ठंड से बचाने के लिए बठिंडा के सिविल अस्पताल के प्रशासन ने भी कई चीजें मरीजों को मुहैया करवाई हैं। उन्होंने मरीजों को कंबल तथा रजाइयां ठंड से बचने के लिए दी हुई हैं। वहीं दूसरी और उन्होंने कंबलों को जंजीरों से भी जकड़ा हुआ है। अस्पताल प्रशासन की इस तरह की कार्रवाई ने सभी को हैरान कर दिया है। इस तरह कंबलों को जंजीरों से ताले लगाकर रखने से मरीजों को कंबल लेने में काफी परेशानी होती होगी। जब अस्पताल प्रशासन से इस बारे में बात की गई तो वह इस बात से मुकरते नजर आए।


    सरकारी अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि ठंड बढ़ने के चलते हमने सरकारी अस्पताल में मरीजों को गर्म रजाई और कंबल मुहैया करवाए गए। वहीं दूसरी और एमरजेंसी वार्ड में भी सभी को हीटर मुहैया करवाए गए हैं ताकि किसी को ठंड में कोई परेशानी न हो, लेकिन ये गर्म रजाई और कंबलों कई बार चोरी हो चुके हैं, जिसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा गार्ड और स्टाफ नर्स को कड़ी हिदायत दी है कि इस और खास ध्यान दिया जाए कि कोई कंबल अपने साथ न ले जाए।

  • Punjab News : चाइना डोर सहित युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : चाइना डोर सहित युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा : चाइना डोर की वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद इसी बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। सरकार की पाबंदी के बाद भी लोग इसे खरीद और बेच रहे है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को चाइना डोर सहित गिरफ्तार किया है।

    आरोपी की पहचान राहुल निवासी गांव बीड़ तलाक के तौर पर हुई है। डीएसपी हिना गुप्ता ने बताया कि बसंत पंचमी का त्यौहार आने वाला है और इसके मद्देनजर चाइना डोर का खूब इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन चाइना डोर को पकड़ने के लिए बठिंडा पुलिस की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

    डीएसपी मैडम हिना गुप्ता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी चाइना डोर बेचने का काम करता है। जिसके बाद उन्होंने नाकाबंदी के दौरान आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से 50 गुट्टू चाइना डोर के बरामद किए है।

     

  • Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति को गोली मारकर हमलावार हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति को गोली मारकर हमलावार हुए फरार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला गांव पक्के कलां के पास रिफाइनरी रोड़ पर गोली चलने का सामने आया है, जहां रास्ते में जा रहे व्यक्ति पर गोली चलाकर हमलावार मौके से फारर हो गए। वहीं गोली लगने से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौक पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार गोली पीड़ित की टांग में लगी है और उसके सिर पर भी गहरे घाव के निशान है। घायल व्यक्ति की पहचान जसविंदर के रूप में हुई है। वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए डीएसपी हीना गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि गांव पक्के कलां के पास हमलावारों ने व्यक्ति को गोली मारी है। मौके पर पहुंच कर पीड़ित के बयान के दर्ज कर लिए गए है। डीएसपी का कहना है कि आरोपियों ने जसविंदर को रास्ते में रोककर घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया। जिसके बाद आरोपी फायरिंग करके फरार हो गए। डीएसपी का कहना है कि आरोपियों की पीड़ित के साथ पुरानी दुश्मनी है, जिसके चलते गोली चलाने वाले 3 आरोपियों की पहचान कर ली गई है और बाकी अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी का कहना हैकि कुछ माह पहले थाने में मर्डर का केस दायर हुआ था, उक्त पीड़ित उसका दोस्त है।