Punjab News: Councillor ने अनोखे ढंग से चाइना डोर के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः राज्य में चाइना डोर का कहर लगातार जारी है। हर बार इस जानलेवा डोर से कई लोगों की जान चली जाती है। हाल ही में करीब 4 से 5 लोगों की अब तक चाइना डोर से मौत हो चुकी है। सरकार ने इस जानलेवा चाइना डोर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन कई शरारती तत्व बिना किसी की प्रवाह किए इस डोर को चोरी छिपे बेचते नजर आते हैं।


वहीं दूसरी ओर पुलिस भी इस और पूरी सख्ती से काम कर रही है कि चाइना डोर का कोई भी व्यक्ति प्रयोग न करे। लोग भी इस डोर के पूर्ण प्रतिबंध को लेकर प्रदर्शन करते रहते हैं ताकि लोग इस डोर का प्रयोग न करने के लिए जागरूक हों। इसके लेकर अब लोग भी जागरूक हो रहे हैं कि इस डोर का प्रयोग न किया जाए। हाल ही में बठिंडा के कौंसलर विजय कुमार का अजीब तरीके से चाइना डोर को लेकर किया गया प्रदर्शन काफी चर्चा में आ रहा है।

प्रदर्शन दौरान कौंसलर विजय कुमार ने अपने आपको इस तरह दिखाया जैसे वह चाइना डोर का शिकार हो गए हों। उन्होंने अपने उपर नकली खून डाल दिया तथा अपने आपकों घायल दिखाया और इस दौरान लोगों को मैसिज दिया कि वह इस डोर का प्रयोग न करें।

पार्षद ने कहा कि मैं प्रशासन और पंजाब सरकार से हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि चाइना डोर को तुरंत बंद किया जाए। यह चाइना डोर इंसानों के साथ-साथ जानवरों के लिए भी खतरनाक है। पुलिस चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने आज चाइना डोर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके प्रशासन को जगाने की कोशिश की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *