Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: 16 चोरी के बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 16 चोरी के बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 33 वर्षीय रूप सिंह पुत्र जगजीर सिंह निवासी गांव डिख के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 16 चोरी की बाइक बरामद की गई। डीएसपी सिटी-1 हरबंस सिंह ने बताया कि एएसआई जसकरण सिंह ने टीम के साथ नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रूप सिंह चोरी का बाइक लेकर घूम रहा है।

    अगर उसे काबू किया जाए तो अन्य चोरी के बाइक बरामद किए जा सकते है। जिसके बाद बीते दिन एएसआई ने नाकेबंदी पर चोरी के बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अकेला ही वारदातों को अंजाम देता था। जिसके बाद आरोपी से पूछताछ के दौरान बठिंडा, तलवंडी, बरनाला, सिविल लाइन सहित अन्य जगहों से 16 चोरी के बाइक बरामद किए गए।

    आरोपी ने खुद की चाबी बनवाई हुई थी और उक्त चाबियों के साथ वह बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ 5 मामले दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट से एक दिन का रिमांड हासिल हुआ है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी चोरी के बाइकों को सस्ते दामों में बेचता था। आरोपी अक्सर व्यस्त बाजारों में खड़े बाइकों को निशाना बनाता था। आरोपी के अन्य खुलासे होने की संभावना है। आरोपी पिछले 3 साल से वारदातों को अंजाम दे रहा है।

  • Punjab News: ठंड को लेकर सरकारी अस्पताल का प्रशासन मुस्तैद, मरीजों को दी जा रही ये सुविधाएं, देखें वीडियो

    Punjab News: ठंड को लेकर सरकारी अस्पताल का प्रशासन मुस्तैद, मरीजों को दी जा रही ये सुविधाएं, देखें वीडियो

    बठिंडाः जैसे-जैसे पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी हो रही है वैसे-वैसे मैदानी राज्यों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते जिले में ठंड दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिसके चलते सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो गई है।

    वहीं अस्पताल प्रशासन भी इसी के चलते पूरी तरह सतर्क दिख रहा है। अस्पताल में स्टाफ ने मरीजों के लिए गर्म गद्दे लगा दिए हैं तथा गर्म कंबल भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं। वहीं सरकारी अस्पताल के सभी वार्डों में हीटर भी लगा दिए हैं। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सर्दी में बुजुर्गों और बच्चों का खासतौर पर ध्यान दिया जाए। डॉक्टर ने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या कोे देखते हुए अस्पताल में ठंड से बचने के लिए सारे प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। मरीजों को हर प्रकार की उचित सेवा दी जा रही है।

    बठिंडा के सरकारी अस्पताल में अपने रिश्तेदार का इलाज करवाने आए व्यक्ति ने बताया कि सर्दी के कारण उनके रिश्तेदार को जुकाम और खांसी हो रही थी, जिसके कारण हम उनका इलाज बठिंडा के सरकारी अस्पताल में करवा रहे हैं और यहां पर ठंड से बचने के लिए सभी तरह के प्रबंध किए गए हैं तथा मरीजों को कंबल व रजाइयां भी दी जा रही हैं।

  • Punjab News: Double Murder की सुलझी गुत्थी, SSP ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: Double Murder की सुलझी गुत्थी, SSP ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के रामपुर फूल कस्बे के पास बडियाला गांव के खेतों में रहने वाले पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी से पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि बुजुर्ग दंपति का कत्ल किसी ओर ने नहीं बल्कि बुजुर्ग व्यक्ति के सगे भाई ने ही किया था। आरोपी ने जमीन के लालच में भाई-भाभी का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कयास सिंह की अपने भाई के साथ जमीनी विवाद के अलावा अन्य मुद्दों को लेकर भी अनबन थी।

    जिसके चलते उसने दोनों का कत्ल कर दिया और घटना के बाद वह वहीं छिपा रहा। घटना वाले दिन आरोपी अपने भाई कयास सिंह के घर चला गया, जहां कयास सिंह दूध के लेने के लिए गांव गया हुआ था। आरोपी ने उसकी का फायदा उठाते हुए अपनी भाभी अमरजीत कौर का बेरहमी से कत्ल कर दिया। इसके बाद वह घर में ही छिपकर बैठ गया। जिसके बाद जब कयास सिंह दूध लेकर घर आया तो वह रसोई में दूध रखने के लिए गया। इसी दौरान पीछे जाकर उसके सिर में पर हमला कर दिया। इस कारण कयास सिंह बेहोश होकर गिर गया और आरोपी उस पर तब तक दातर से हमला करता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

    आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है, वहीं आरोपी से हथियार भी बरामद कर लिया है। एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि मृतक दंपती का बेटा कंवलदीप सिंह व पुत्रवधू दिल्ली में नौकरी करते है और गत 10 वर्ष से दिल्ली में ही रहते हैं। सोमवार शाम कयास सिंह के बेटे कंवलदीप द्वारा अपने पिता को बार-बार फोन मिलाने पर भी फोन नो रिप्लाई आ रहा था। जिसके चलते कंवलदीप ने गांव में अपने किसी परिचित को उनके घर जाकर बात करवाने के लिए कहा। कयास सिंह के घर जाने पर घर में फर्श पर खून फैला हुआ था। कयास सिंह और उसकी पत्नी की तेजधार हथियार से कटी लाशें पड़ी हुई थीं। उक्त व्यक्ति द्वारा इसकी सूचना तुरंत गांव वासियों व पुलिस को दी गई।

  • Punjab News: पुलिस ने सौंपे लोगों के गुम हुए 106 फोन, पीड़ित ने खोली पोल, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस ने सौंपे लोगों के गुम हुए 106 फोन, पीड़ित ने खोली पोल, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल (CEIR) की मदद से लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन को खोजकर कर पुलिस ने संबंधित मालिकों को सौंप गए। इस दौरान पुलिस ने 106 लोगों को उनके मोबाइल लौटाए। इस दौरान फोन लेने पहुंचे एक पीड़ित की आंखे भर आईं और रोने लगा। दरअसल, बठिंडा पुलिस ने कुल 17 लाख रुपए कीमत के मोबाइल फोन ढूंढने का दावा करते हुए उनके मालिकों को बुलाया था, ताकि फोन उन्हें वापस सौंपे जा सकें। लेकिन कार्यक्रम में एक व्यक्ति ने यह कहकर पुलिस की पोल खोल दी कि मेरा मोबाइल फोन गुम नहीं हुआ था। यह तो लूटा गया था। इसी फोन से लुटेरों ने मेरे से 11 हजार रुपए भी गूगल-पे करवाए थे।
    पीड़ित ने कहा कि पुलिस ने मोबाइल ला दिया, लेकिन लुटेरा कहां है उसे भी तो पकड़ो। मीडिया को जानकारी देते हुए पीड़ित ने कहा कि लुटेरों ने गूगल-पे नंबर ले लिए और पैसे अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। इस दौरान लुटेरो ने उसके दस्तावेज ले गए इस मामले में पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने कहा कि आरोपियों को बाद में पुलिस ने काबू कर लिया और आरोपियों ने 9 हजार रुपए और उसके बाद 2 हजार रुपए अपने खाते में डालने की बात भी मान ली थी, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ नहीं दिया। आज पुलिस ने इस प्रोग्राम में उसका फोन दिलाया है। पीड़ित ने कहा कि इस घटना में 11 हजार का गूगल पे से ट्रांसफर करने का हुआ है और 5300 उससे नगदी सहित फोन छीन लिया था, लेकिन आज उसे उसका 7 हजार रुपए का पुलिस ने फोन लौटाया है, बाकी उसे कुछ नहीं मिला।
    वहीं दूसरी ओर डीआइजी हरजीत सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि CEIR पोर्टल की मदद से जिला बठिंडा पुलिस टीम के पूरे संयुक्त स्टाफ के अनुभवी कर्मियों की एक संयुक्त टीम का उपयोग किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक से 106 खोए हुए मोबाइल फोन ढूंढकर उनके मालिकों को सौंपे गए। जिनकी कुल कीमत लगभग 17.25 लाख थी। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल अप्रैल 2023 से चालू है। जिसके माध्यम से बठिंडा पुलिस द्वारा कुल 448 मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को सौंप दिए गए हैं। इसके अलावा बठिंडा पुलिस लगातार 24 घंटे काम कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी उम्मीद है कि जनता के बचे हुए खोए हुए मोबाइल फोन भविष्य में वापस मिल जाएंगे।
    CEIR पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए डीआईजी ने जनता से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाता है तो वह तुरंत CEIR पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें। उन्होंने कहा कि उसके बाद नजदीकी पुलिस थाने में भी माले की शिकायत करें। डीआईजी ने कहा कि बठिंडा पुलिस द्वारा जनता के खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर शुरू किया गया अभियान इसी तरह जारी रहेगा।
  • Punjab News: इस जिले में शुरू हुई अनोखी पहल, मिलेंगे 21 हजार रुपए

    Punjab News: इस जिले में शुरू हुई अनोखी पहल, मिलेंगे 21 हजार रुपए

    बठिंडाः जिले के एक गांव में ग्राम पंचायत ने एक अनोखा फैसला लिया है। दरअसल, बठिंडा जिले के बल्ले गांव की ग्राम पंचायत ने घोषणा की है कि जो परिवार शादी समारोह में डीजे और शराब नहीं परोसेंगे उन्हें 21 हजार रुपए नकद दिए जाएंगे। पंचायत यह राशि बतौर प्रोत्साहन उस परिवार को देगी। यह निर्णय गांव की भलाई और नशे के खिलाफ बतौर एक मुहिम की तरह लिया गया है। यह निर्णय क्यों लिया गया है, इस बात की जानकारी सरपंच अमरजीत कौर ने विस्तार से दी है।

    बल्लो गांव की सरपंच अमरजीत कौर ने कहा कि ग्रामीणों को विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची न करने और शराब के सेवन पर अंकुश लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर देखा जाता है कि गांवों में जिन समारोहों में शराब परोसी जाती है और डिस्क जॉकी (डीजे) द्वारा तेज आवाज में गाने बजाए जाते है। उससे झगड़े हो जाते हैं। सरपंच अमरजीत कौर ने कहा कि इसके अलावा तेज आवाज में गाने बजाने से छात्रों की पढ़ाई भी बाधित होती है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची न करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।

    गांव की सरपंच ने कहा कि पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसके अंतर्गत अगर कोई परिवार विवाह समारोहों में शराब नहीं परोसता है और डीजे नहीं बजाता है, तो उसे 21,000 रुपये दिए जाएंगे। बल्लो गांव की आबादी करीब 5,000 है। कौर ने कहा कि पंचायत ने सरकार से गांव में एक स्टेडियम बनाने की मांग की है ताकि युवाओं को खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। सरपंच ने कहा कि गांव में एक स्टेडियम होना चाहिए ताकि विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा सके। पंचायत ने गांव में बायोगैस प्लांट लगाने का भी प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती करने वाले किसानों को मुफ्त बीज दिए जाएंगे।

  • Punjab News: 300 से लेकर 500 में चाइना डोर बेचता आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 300 से लेकर 500 में चाइना डोर बेचता आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू बरामद

    बठिंडाः पंजाब सरकार द्वारा चाइना डोर पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन उसके बावजूद बसंत का त्यौहार नजदीक आते ही चाइना डोर की बिक्री शुरू हो जाती है। आए दिन अलग-अलग जिलों में भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू पुलिस पकड़ रही है, लेकिन फिर भी चाइना डोर की बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं जिले में पुलिस ने चाइना डोर के गट्टू बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 20 गट्टू बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए केनाल थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चाइना डोर के गट्टू 300 से लेकर 500 रुपए में बेच रहा था। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को चाइना डोर के गट्टू सहित गिरफ्तार किया है। केनाल थाना के एचओ ने बताया कि आरोपी टेंट की दुकान चलाता है और दुकान की आड़ में चाइना डोर बेच रहा था। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके आगे कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: इस इलाके में दंपति का हुआ कत्ल, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में दंपति का हुआ कत्ल, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    बठिंडा: जिले के रामपुरा फूल कस्बे के नजदीक गांव बदियाला से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 66 वर्षीय ग्यास सिंह, पत्नी 62 वर्षीय अमरजीत कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दंपति बदियाला गांव से चाउके रोड पर खेतों में रहते थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी डी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।

    मामले की जानकारी देते हुए एसपी डी नरिंदर सिंह ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब पति-पत्नी के बेटे ने नई दिल्ली से बार-बार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठाया। फिर उसने गांव में फोन किया तो लोग जब उनके घर पहुंचे तो देखा कि पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

    मौके पर थाना रामपुरा पुलिस व सीआईए स्टाफ की टीमें पहुंचीं, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सहारा जन सेवा रामपुरा फूल के अध्यक्ष संदीप वर्मा ने पति-पत्नी के शवों को सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: अंडे चोरी मामले में सामने आया कार चालक, हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: अंडे चोरी मामले में सामने आया कार चालक, हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के मुक्तसर रोड पर कार चालक की अंडों की 6 ट्रे लेकर फरार होने की सीसीटीवी काफी वायरल हो रहा था। वहीं इस वायरल वीडियो को लेकर कार चालक मीडिया के सामने आया और उसने चोरी के मामले को लेकर खुलासा किया। कार चालक कुलदीप सिंह ने बताया कि वह साबचंद गांव का रहने वाला है। कुलदीप ने कहा कि वह देर रात पोलट्री फार्म से अंडों की 6 ट्रे लेकर गया था। इस दौरान उसने ऑनलाइन 2100 रुपए ट्रांसफर किए थे, लेकिन जब उसे फोन पर मैसेज आया कि पेमेंट नहीं हुई और दोबारा आधे घंटे पर दोबारा पेमेंट वापिस का मैसेज आ गया।


    कुलदीप ने कहा कि उनके पास दुकानदार का नंबर नहीं था, लेकिन जब वह वापिस दुकान पर आए तो दुकान बंद हो चुकी थी। उन्होंने दुकान के बोर्ड के मालिक का नंबर देखा और पैसों को लेकर दुकान मालिक को फोन किया। इस दौरान दुकान मालिक कहने लगा कि उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर वापिस आए है। कुलदीप ने कहा कि वह वीडियो देखकर नहीं बल्कि पैसे का मैसेज वापिस आने के बाद आए है। दुकान मालिक ने कहाकि सुबह बात करूंगा।

    जिसके बाद अकाली दल के सरपंच से बात की ओर दुकान मालिक की बात सरपंच से करवाई। इस दौरान दुकान मालिक ने सुबह उससे बुलाया और वीडियो डिलीट करने की बात कही। कुलदीप ने माना कि जल्दबाजी के कारण यह घटना हुई है। हालांकि दुकानदार का कहना है कि उसकी पहले भी कई बार ट्रे लेकर लोग फरार हो चुके है, जिसके चलते उसने परेशान होकर सीसीटीवी कैमरा लगवाया है। कुलदीप ने कहा कि उनका भी लहरागागा में पोलट्री फार्म है और वहां पर लोग मुर्गा लेकर चले गए और पैसे नहीं दिए।

    इस मामले को लेकर कुलदीप ने आज पैसे दुकान मालिक को दे दिए है। जिसके बाद दोनों में राजीनामा हो गया। बता दें कि देर रात कार चालक द्वारा अंडे की 6 ट्रे लेकर फरार होने की घटना सामने आई थी। दुकानदार ने जब कार चालक से पैसे मांगें तो कार चालक घटना स्थल से बिना पैसे दिए फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कार में 3 से 4 व्यक्ति बैठे हुए थे।

    इस दौरान कार चालक अंडों की ट्रे के लिए दुकानदार को कहता है कि जैसे ही दुकानदार अंडों की ट्रे बांधने लगता है कि कार चालक उससे कुछ ट्रे पकड़ने लगता है और गाड़ी में अगली सीट पर बैठे व्यक्ति को पकड़ा देता है। जिसके बाद अन्य ट्रे दुकानदार खुद गाड़ी में रखने के चला जाता है। इस दौरान कार चालक गाड़ी में बैठ जाता है। जैसे ही दुकानदार पैसों के लिए बात करता है तो वह ऑनलाइन पेमेंट का कहता हैकि और दुकानदार स्केनर लेकर चला जाता है। लेकिन तब तक कार चालक मौके से फरार हो जाता है।

  • Punjab News: कार चालक भारी मात्रा में अंडों की ट्रे लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    Punjab News: कार चालक भारी मात्रा में अंडों की ट्रे लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    बंठिडाः पंजाब में बढ़ रहे कोहरे के चलते चोरों द्वारा वारदातों का सिलसिला भी बढ़ गया है। घने कोहरे का फायदा उठाकर चोर आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला मुक्तसर रोड से सामने आया है, जहां कार चालक अंडों की 6 ट्रे लेकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार कार चालक ने गाड़ी में 6 ट्रे रखी।


    दुकानदार ने जब कार चालक से पैसे मांगें तो कार चालक घटना स्थल से बिना पैसे दिए फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कार में 3 से 4 व्यक्ति बैठे हुए थे। इस दौरान कार चालक अंडों की ट्रे के लिए दुकानदार को कहता है कि जैसे ही दुकानदार अंडों की ट्रे बांधने लगता है कि कार चालक उससे कुछ ट्रे पकड़ने लगता है और गाड़ी में अगली सीट पर बैठे व्यक्ति को पकड़ा देता है।

    जिसके बाद अन्य ट्रे दुकानदार खुद गाड़ी में रखने के चला जाता है। इस दौरान कार चालक गाड़ी में बैठ जाता है। जैसे ही दुकानदार पैसों के लिए बात करता है तो वह ऑनलाइन पेमेंट का कहता हैकि और दुकानदार स्केनर लेकर चला जाता है। लेकिन तब तक कार चालक मौके से फरार हो जाता है।

     

  • Punjab News: गाड़ी चालान काटने को लेकर हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: गाड़ी चालान काटने को लेकर हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    बठिंडा।  जिले से एक हाईवोल्टेज ड्रामा करने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि शहर के गुन्याना मंडी बस स्टैंड पर पुलिस ने बैरिकेड लगा रखा था। इसी दौरान एक कार चालाक गुजर रहा था। जिसका नाकेबंदी मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कार चालक का चालान काट दिया। जिसके बाद कार चालक भड़क उठा और पुलिस कर्मियों से बहस बाजी होने लगी। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। कार चालक ने पुलिस कर्मियों पर आरोप लागते हुए कहा कि नाजायज चालान काट रहे हैं और मशीन द्वारा आनलाइन काटी जा रही पर्ची भी नहीं दे रहे हैं। जिसके बाद जैसे तैसे कर मामला को शांत कराया गया।

    वहीं, इस घटना बारे मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी से जब बात की गई, तो उन्होंने कहा कि यह कोई बड़ा विवाद नहीं था। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटा था। कार चालक ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी, जो कि यातायात नियमों का उल्लंघन है। इसलिए उसका चालान किया गया।