Punjab News: अंडे चोरी मामले में सामने आया कार चालक, हुआ खुलासा, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः जिले के मुक्तसर रोड पर कार चालक की अंडों की 6 ट्रे लेकर फरार होने की सीसीटीवी काफी वायरल हो रहा था। वहीं इस वायरल वीडियो को लेकर कार चालक मीडिया के सामने आया और उसने चोरी के मामले को लेकर खुलासा किया। कार चालक कुलदीप सिंह ने बताया कि वह साबचंद गांव का रहने वाला है। कुलदीप ने कहा कि वह देर रात पोलट्री फार्म से अंडों की 6 ट्रे लेकर गया था। इस दौरान उसने ऑनलाइन 2100 रुपए ट्रांसफर किए थे, लेकिन जब उसे फोन पर मैसेज आया कि पेमेंट नहीं हुई और दोबारा आधे घंटे पर दोबारा पेमेंट वापिस का मैसेज आ गया।


कुलदीप ने कहा कि उनके पास दुकानदार का नंबर नहीं था, लेकिन जब वह वापिस दुकान पर आए तो दुकान बंद हो चुकी थी। उन्होंने दुकान के बोर्ड के मालिक का नंबर देखा और पैसों को लेकर दुकान मालिक को फोन किया। इस दौरान दुकान मालिक कहने लगा कि उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर वापिस आए है। कुलदीप ने कहा कि वह वीडियो देखकर नहीं बल्कि पैसे का मैसेज वापिस आने के बाद आए है। दुकान मालिक ने कहाकि सुबह बात करूंगा।

जिसके बाद अकाली दल के सरपंच से बात की ओर दुकान मालिक की बात सरपंच से करवाई। इस दौरान दुकान मालिक ने सुबह उससे बुलाया और वीडियो डिलीट करने की बात कही। कुलदीप ने माना कि जल्दबाजी के कारण यह घटना हुई है। हालांकि दुकानदार का कहना है कि उसकी पहले भी कई बार ट्रे लेकर लोग फरार हो चुके है, जिसके चलते उसने परेशान होकर सीसीटीवी कैमरा लगवाया है। कुलदीप ने कहा कि उनका भी लहरागागा में पोलट्री फार्म है और वहां पर लोग मुर्गा लेकर चले गए और पैसे नहीं दिए।

इस मामले को लेकर कुलदीप ने आज पैसे दुकान मालिक को दे दिए है। जिसके बाद दोनों में राजीनामा हो गया। बता दें कि देर रात कार चालक द्वारा अंडे की 6 ट्रे लेकर फरार होने की घटना सामने आई थी। दुकानदार ने जब कार चालक से पैसे मांगें तो कार चालक घटना स्थल से बिना पैसे दिए फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कार में 3 से 4 व्यक्ति बैठे हुए थे।

इस दौरान कार चालक अंडों की ट्रे के लिए दुकानदार को कहता है कि जैसे ही दुकानदार अंडों की ट्रे बांधने लगता है कि कार चालक उससे कुछ ट्रे पकड़ने लगता है और गाड़ी में अगली सीट पर बैठे व्यक्ति को पकड़ा देता है। जिसके बाद अन्य ट्रे दुकानदार खुद गाड़ी में रखने के चला जाता है। इस दौरान कार चालक गाड़ी में बैठ जाता है। जैसे ही दुकानदार पैसों के लिए बात करता है तो वह ऑनलाइन पेमेंट का कहता हैकि और दुकानदार स्केनर लेकर चला जाता है। लेकिन तब तक कार चालक मौके से फरार हो जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *