Punjab News: चिकन कॉर्नर के मालिक पर बदमाशों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः अबदुल्लापुर बस्ती के पास चिकन कॉर्नर के पास एक्टिवा सवार और बाइक सवार की आपस में टक्कर हो गई। इस दौरान दुकान दुकान मालिक ने दोनों पक्षों को शांत करवाकर घटना स्थल से भेज दिया। जिसके कुछ देर बाद एक पक्ष युवकों के साथ घटना स्थल पर दुकान मालिक से झगड़ा करना शुरू कर दिया। हमलावारों ने दुकान मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना की वीडियो भी सामने आई है जहां करीब 8 से 10 लोगों ने जमकर गुंडागर्दी की। बीच सड़क व्यक्ति पर तेजधार हथियारों और डंडों से वार किए। खून से लथपथ व्यक्ति को प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीसीटीवी में ये घटना कैद होने के बाद इलाके में सहम पाया जा रहा है। जानकारी देते हुए इलाका निवासी दीप ने बताया कि अबदुल्लापुर बस्ती गली नंबर 2 के नजदीक अनिल नाम का व्यक्ति अंडे और चिकन कार्नर का काम करता है। उसकी दुकान के बाहर एक एक्टिवा सवार और बाइक सवार की आपस में टक्कर हो गई थी। दोनों आपस में झगड़ा करने लगे। इस बीच बाइक सवार युवक की पगड़ी उतर गई। अनिल ने लड़ाई छुड़वाई और युवक को पगड़ी पहना कर उसे उसके घर भेज दिया। लेकिन दूसरे युवक इलाके में ही छिपा रहा। उसने मौके देख अपने करीब 8 से 10 साथियों को घटना स्थल पर बुलाया। बदमाशों ने आते ही गली में ललकारें मारने शुरु कर दिए। बीच सड़क हमलावरों ने अनिल की धारदार हथियारों से मारपीट की। अनिल चीखता रहा लेकिन हमलावरों ने उस पर तरस नहीं खाया। मारपीट में अनिल के दांत, बाजू और अंगुली टूट गई। उसकी हालत बिगड़ती देख तुरंत प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया। अनिल का डाक्टर उपचार कर रहे है लेकिन उसकी हालत काफी गंभीर है। हमलावर मौके पर दहशत फैलाकर फरार हो गए। घटना संबंधी थाना माडल टाउन की पुलिस को सूचित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *