Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: आतिशी विवाद पर बोले CM Mann, कहा- धर्म और नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही भाजपा

    Punjab News: आतिशी विवाद पर बोले CM Mann, कहा- धर्म और नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही भाजपा

    बठिंडाः जिले में हाईटेक लाइब्रेरी का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मिशन प्रगति के तहत पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से भी मुलाकात की। सीएम मान ने बताया कि लाइब्रेरी में 20 कंप्यूटर लगाए गए हैं और इसका संचालन 9 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसका पूरा खर्च कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) फंड से वहन होने की जानकारी सीएम मान ने दी। लाइब्रेरी उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े हालिया विवाद पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी धर्म और नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है और पंजाब में माहौल भड़काने की कोशिशें कर रही है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि आतिशी के विधानसभा भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और मनचाहे सबटाइटल जोड़कर इसे धार्मिक बेअदबी से जोड़ने की साजिश रची गई। सीएम भगवंत मान ने सवाल उठाया कि अगर भाजपा को सचमुच गुरु परंपरा से इतना लगाव है तो गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर उनके शीर्ष नेता पंजाब क्यों नहीं आए। प्रधानमंत्री को न्योता देने के लिए समय मांगते रहे, पर जब कार्यक्रम की बात आई तो उन्होंने पंजाब से दूरी बनाए रखी।

    मान ने कहा कि चुनावों में अब 8-10 महीने बचे हैं और इसी वजह से कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा एक ही तरह की भाषा बोल रहे हैं- सिर्फ आम आदमी पार्टी की आलोचना करने के लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कभी किसी धार्मिक मुद्दे, तो कभी किसी सामाजिक मुद्दे को लेकर पंजाब को बांटने की कोशिश करती है, और जब भारी विरोध होता है तो तुरंत यू-टर्न ले लेती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा द्वारा सुनील जाखड़, कैप्टन अमरिंदर सिंह और रवनीत बिट्टू जैसे नेताओं से “झूठ बुलवाने” की कोशिश की जाती है, लेकिन पंजाब के लोग समझदार हैं और धर्म के नाम पर किसी विभाजन में नहीं फंसेंगे।

  • Punjab News: कांग्रेस बैठक में फिर दिखी गुटबाजी, पूर्व मंत्री कांगड़-चहल में हुई तकरार, जमकर की नारेबाजी, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस बैठक में फिर दिखी गुटबाजी, पूर्व मंत्री कांगड़-चहल में हुई तकरार, जमकर की नारेबाजी, देखें वीडियो

    4 जिलों से मीटिंग में पहुंचे थे नेता

    बठिंडाः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस में गुटबाजी चुनावों से पहले चिंता का विषय बनती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा गुटबाजी को दरकिनार किया जा रहा है। लेकिन दूसरी ओर नेताओं में खुलकर एक-दूसरे का विरोध किया जा रहा है। वहीं जिले में लॉर्ड रामा हॉल में कांग्रेस की एक बैठक के दौरान पार्टी में गुटबाजी का मामला फिर से खुलकर सामने आया है। जहां रामपुरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ और कांग्रेस नेता जशन चहल के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। बैठक में 4 जिलों में से बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, मानसा और फरीदकोट के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। दोनों गुटों में बहस तब शुरू हुई जब पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी लोग पार्टी में आकर माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने इन लोगों पर आम आदमी पार्टी को ब्लॉक समिति चुनावों में मदद करने का भी आरोप लगाया। इसके जवाब में, कांग्रेस नेता जशन चहल और उनके समर्थकों ने कहा कि जो लोग पार्टी का माहौल खराब कर रहे हैं, वे भाजपा से कांग्रेस में आए हैं। दोनों नेताओं के समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए, जिससे बैठक में तनाव बढ़ गया। बैठक का आयोजन पंजाब प्रदेश कांग्रेस के बठिंडा सेक्रेटरी इंचार्ज रविंदर दलवी की देखरेख में किया गया था। दलवी ने बताया कि 11 जनवरी को लहरा मोहब्बत में एक रैली आयोजित की जा रही है। यह रैली मनरेगा मजदूरों के हक में केंद्र सरकार के खिलाफ होगी, जिसके लिए विभिन्न नेताओं से मजदूर और श्रमिक लाने के संबंध में सुझाव लिए जा रहे थे।    
  • Punjab News: विवादित Tweet मामला, आज Court में पेश होंगी Kangana Ranaut

    Punjab News: विवादित Tweet मामला, आज Court में पेश होंगी Kangana Ranaut

    बठिंडा: मानहानि केस में BJP MP और एक्ट्रेस कंगना रनौत के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है। कोर्ट के जारी ऑर्डर के मुताबिक, कंगना को आज खुद पेश होना है, जिससे इस केस में एक बार फिर पॉलिटिकल और लीगल चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    पिछली तारीख पर कंगना रनौत कोर्ट में पेश नहीं हुई थीं और उनके वकील ने उनकी पैरवी की थी। उस समय कंगना ने पार्लियामेंट सेशन का हवाला देते पर्सनल पेशी से छूट के लिए अर्जी दी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर करते अगली सुनवाई की तारीख 5 जनवरी, 2026 तय की थी।

    मानहानि का केस करने वाली बुज़ुर्ग महिला महिंदर कौर की तरफ से पेश हुए वकील रघबीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि कोर्ट पहले ही साफ इंस्ट्रक्शन दे चुका है कि कंगना को अगली तारीख पर खुद पेश होना होगा। कोर्ट ने गवाहों के बयानों को लेकर भी गाइडलाइन दी हैं और एक्स्ट्रा गवाहों को बुलाने के मामले में पहले से जानकारी देने को कहा है।

    किसान आंदोलन से जुड़ा विवादित ट्वीट
    यह मामला उस समय का है जब केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसान धरने पर बैठे थे। उस दौरान कंगना रनौत के एक ट्वीट से विवाद हो गया था। ट्वीट में कंगना ने बठिंडा के बहादुरगढ़ जंडिया गांव की रहने वाली 87 साल की किसान बीबी महिंदर कौर को पैसे लेकर धरने में शामिल होने वाली महिला बताया था।

    बीबी महिंदर कौर ने इस ट्वीट को अपनी इज्जत और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद यह मामला कानूनी रास्ते पर आ गया, जो अब बठिंडा कोर्ट में एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है।

    कोर्ट के फैसले पर सबकी निगाहें
    आज होने वाली सुनवाई से यह मामला और अहम हो गया है। कानूनी जानकार और राजनीतिक हलकों की नजर कोर्ट के अगले कदम पर है, क्योंकि यह मामला सिर्फ कानून तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक संवेदनशीलता से भी जुड़ा हुआ है।

  • Punjab News: GRP थाने के पास नवजात बच्चे का शव बरामद

    Punjab News: GRP थाने के पास नवजात बच्चे का शव बरामद

    बठिंडाः जिले में रेलवे स्टेशन के पास नवजात बच्चे का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार घटना जीआरपी थाने के सामने, पार्सल घर के पास लाइन नंबर 6 के रेलवे ट्रैक पर हुई है। इस घटना को लेकर लोगों ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखवाया है। पुलिस द्वारा शव फेंकने वाले की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

    टीम ने देखा कि प्लेटफार्म नंबर 6 की लाइन पर एक नवजात शिशु का रक्त-रंजित शव पड़ा था। पास ही कुछ कपड़े भी बिखरे हुए थे। संस्था के सदस्य गौतम गोयल ने बताया कि शव एक नवजात लड़के का था, जिसका जन्म कुछ ही घंटे पहले हुआ प्रतीत हो रहा था। सबसे दुखद पहलू यह था कि बेसहारा पड़े इस बच्चे की एक बाजू और एक टांग को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोंच कर खा लिया था।

    सहारा टीम की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। थाना जीआरपी के अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से उस अज्ञात महिला या व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने इस मासूम को लावारिस हालत में ट्रैक पर फेंका।

  • Punjab News: 23 वर्षीय महिला के कत्ल की सुलझी गुत्थी, पति गिरफ्तार

    Punjab News: 23 वर्षीय महिला के कत्ल की सुलझी गुत्थी, पति गिरफ्तार

    बठिंडा: रेलवे कॉलोनी के पास झाड़ियों में बीते दिन 23 वर्षीय रितिका गोयल का शव बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गुत्थी को सुलझाते हुए पति को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि पति ने गुमराह करने के लिए फिल्म स्क्रिप्ट जैसी ड्रामेटिक कहानी रची थी। आरोपी की पहचान साहिल कुमार उर्फ रौनक के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि उसकी पत्नी रितिका का अफेयर उसके एक दोस्त के साथ था। इसी कारण वह अपनी पत्नी से नफरत करने लगा था।

    आरोपी इतना चालाक निकला कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद पुलिस के साथ रहकर अपनी पत्नी को ढूंढ़ने का नाटक करता रहा। लाश मिलने के बाद उसने अपनी प्रेमिका को भी इस हत्या का जिम्मेदार ठहराया, लेकिन पुलिस द्वारा की गई जांच और उसकी मोबाइल लोकेशन चेक करने के बाद जब उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, तो आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी साहिल को अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया है।

    एसएसपी बठिंडा अमनीत कॉन्डल ने बताया कि 28 दिसंबर को थाना कैनाल कॉलोनी क्षेत्र में रितिका का शव मिला था, जिसका तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतका की मां सीमा गोयल की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसएसपी ने बताया कि मृतिका का पति साहिल शुरू से ही शक में था। जांच में पता चला कि साहिल अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह करता था क्योंकि रितिका का संबंध साहिल के एक दोस्त के साथ था, जिसे साहिल खारिज करता था मगर रितिका उसे छोड़ने को तैयार नहीं थी। इसी रंजिश के कारण साहिल ने यह खूनी खेल खेला।

    एसएसपी ने बताया कि रितिका धोबी बाजार के एक शोरूम में नौकरी करती थी, जबकि साहिल एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। 27 दिसंबर को रितिका शोरूम से कहीं चली गई थी, जिसमें गुस्से में आकर साहिल ने उसके खिलाफ़ नफरत पैदा कर ली। शाम को साहिल ने रितिका को रेलवे ग्राउंड के पास बुलाया। वहाँ दोनों में झगड़ा हुआ। साहिल उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर झाड़ियों में ले गया और वहां चाकू से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी साहिल ने हत्या के बाद ड्रामा शुरू कर दिया।

    वह अपनी सास के घर गया और बताया कि रितिका गुम हो गई है। खुद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने गया। हद तो तब हो गई जब साहिल ने ही अपनी पत्नी की लोकेशन निकलवाई और पुलिस को उसी जगह ले गया जहां उसने लाश फेंकी थी। उसने खुद ही लाश बरामद करवाई ताकि उस पर शक न हो। जांच में यह भी सामने आया कि साहिल ने गूगल पर सर्च किया था कि “हत्या के बाद पुलिस से कैसे बचा जाए” और “साक्ष्य कैसे मिटाए जाएं”। इतना ही नहीं, उसने इंटरनेट पर यह भी खोजा कि हत्या के बाद पछतावा कैसे किया जा सकता है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने वैज्ञानिक व तकनीकी जांच के बाद साहिल के झूठ का पर्दाफाश किया।

  • Punjab News: फास्ट फूड संचालक पर बाइक सवार लुटेरों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, घायल

    Punjab News: फास्ट फूड संचालक पर बाइक सवार लुटेरों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, घायल

    बठिंडाः महानगर में लूटपाट और चोरी की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं देर रात बाइक सवारों ने लूट की नीयत से मोमोज स्टॉल मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान बाइक सवार 3 नकाबपोशों ने व्यक्ति के हाथों पर हमला करके पैसे छीनने की कोशिश की। कोशिश नाकाम होने के बाद लुटेरे पीडित पर तेजधार हथियार से हमला करके मौके से फरार हो गए। घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

    मूल रुप से नेपाल निवासी मन बहादुर ने बताया कि मोमोज फास्ट फूड का स्टॉल चलाता है। देर रात जब वह घर को जा रहा था, तभी बाइक पर आए 3 युवकों ने बिना किसी बातचीत के उस पर हमला कर दिया। हमले में तेजधार हथियारों से मन बहादुर की उंगलियां कट गईं और सिर पर भी चोट आई। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उसकी जेब से पैसे लूटने की भी कोशिश की। घायल अवस्था में उसे छोड़कर हमलावर मौके से फरार हो गए।

    मन बहादुर के परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी रोते हुए उनके पास आई और घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत मन बहादुर को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले आए। परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी नरिंदर सिंह घायल मन बहादुर का हाल जानने सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना की जानकारी ले ली है और हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: 3 मर्डर केस में वांछित 12 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: 3 मर्डर केस में वांछित 12 आरोपी गिरफ्तार

    बठिंडाः जिले में डबल मर्डर केस में वांछित 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 2 अन्य हत्या मामलों में फरार चल रहे 7 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 13 नवंबर 2025 को धोबियाना बस्ती में झगड़ा हुआ था, जिसमें 2 सगे भाइयों धर्मिंदर सिंह और जतिंदर सिंह की कुछ लोगों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी नरेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि दोनों सगे भाइयों की हत्या के बाद आरोपी अलग-अलग स्थानों पर जाकर छिप गए थे।

    आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बठिंडा पुलिस लगातार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं, जिन्होंने दिल्ली, हरियाणा, जालंधर और बठिंडा में छापेमारी कर पांचों आरोपियों को काबू कर लिया। एसपी ने कहा कि पिछले कुछ समय के दौरान बठिंडा शहर में 3 हत्याएं हुई थीं, जिनमें वांछित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में वांछित आरोपी गुरमन सिंह और नूरजोत सिंह उर्फ नूर को दिल्ली से गिरफ्तार किया, जबकि प्रिंस अमली को हरियाणा से और सुखप्रीत सिंह चोचो को जालंधर से पकड़ा गया। इसी मामले में वांछित विस्की को बठिंडा की धोबियाना बस्ती से गिरफ्तार कर लिया गया है।

    एसपी सिटी ने बताया कि इसके अलावा बठिंडा पुलिस ने विभिन्न अपराधों और 2 हत्या मामलों में वांछित 7अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। ये आरोपी हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड और तमिलनाडु में छिपे हुए थे। पुलिस टीमों ने इन राज्यों में छापेमारी कर विभिन्न हत्या मामलों और अन्य गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने महावीर और शिवम उर्फ नौजवान की हत्या की थी।

    थाना सिविल लाइन में दर्ज मामले में 4 आरोपी फरार चल रहे थे। बठिंडा पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और तमिलनाडु में छापेमारी कर करण, निवासी गांव उलौली, जिला खड़गई (बिहार) को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया, जबकि मनोज कुमार को तमिलनाडु से पकड़ा गया। इसी तरह एक अन्य मामले में वांछित सुखप्रीत सिंह चोचो को जालंधर से और प्रिंस भैया को बठिंडा से गिरफ्तार किया गया। अपराध करने के बाद ये आरोपी अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहे थे।

    एसपी सिटी ने बताया कि इसके अलावा थाना सिविल लाइन में मार्च 2025 के दौरान दर्ज मामले में फरार चल रहे अनुज कुमार, निवासी बेअंत नगर बठिंडा को बीकानेर से और सन्नी काला को मोहाली से गिरफ्तार किया गया है। अपराध के बाद ये आरोपी उक्त स्थानों पर छिपे हुए थे। इसी तरह 5 जून 2025 के दौरान थाना सिविल लाइन में दर्ज मामले में वांछित आरोपियों को भी विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में प्रिंस भैया (बठिंडा), करण (गांव उलौली, उत्तराखंड), अनुज कुमार (बीकानेर), ऋतिक कुमार उर्फ रिक्की (मोहाली), राज अतुल (बठिंडा) और अभिषेक मुर्गा (बठिंडा) को गिरफ्तार किया गया है।

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का ऐलान, राज्य बनेगा पॉलीप्रोपिलीन मैन्युफैक्चरिंग का नंबर-1 हब, देखें वीडियो

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का ऐलान, राज्य बनेगा पॉलीप्रोपिलीन मैन्युफैक्चरिंग का नंबर-1 हब, देखें वीडियो

    रिफाइनरी में 2600 करोड़ का मेगा निवेश

    बठिंडा: गुरु गोबिंद सिंह एचपीसीएल रिफाइनरी बठिंडा में 2600 करोड़ रुपए का और निवेश किया जा रहा है। जिसके तहत पालिप्रोपलीन की डाउन स्ट्रीम इंडस्ट्री स्थापित की जा रही है। इसी के साथ ही फाइन कैमिकल के प्रोजेक्ट लगाए जा रहे है। इसका ऐलान रिफाइनरी के सीईओ प्रभदास और उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने एक संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में किया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह 2 हजार एकड़ में फैला बठिंडा रिफाइनरी का प्लांट है। जिसमें की यह वार्षिक 90 हजार करोड़ का रिव्नियू जनरेट करते है। उन्होंने कहा कि अब 2600 करोड़ की नई इन्वेस्टमेंट किया जा रहा है। जिसमें प्लास्टिक के दाने भी बनाते है। उन्होंने कहा कि इसके बाद लुधियाना के पास यह प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है। वहीं जल्द गैस स्टेशन भी लगाने की तैयारी की जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अगर किसी को पेट्रोल पंप की परमिशन चाहिए तो यह 2 दिन में लाइसेंस दे देते हैं। मित्तल इन्वेस्टमेंट की तरफ से बठिंडा में रिफाइनरी लगा हुआ है, उन्होंने बताया कि देश की पालिप्रोपलीन का 14 प्रतिशत हिस्सा इस रिफाइनरी से पूरा किया जाता है। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी प्लांट 2011 में स्थापित इस रिफाइनरी साल भर में 90 हजार करोड़ रुपए का व्यापार करती है जिसमें से 2100 करोड़ रुपए का सालाना टैक्स पंजाब के खजाने में आता है। अब यह कंपनी अपना और विस्तार करना चाहती है। नए प्लांट के लिए हम कहीं भी जा सकते थे, लेकिन हमने पंजाब में ही इसे लगाने का फैसला किया है कि काम यहीं करेंगे अन्यथा हमारे पास कई ऑप्शन थी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फाइन केमिकल का हम प्रोजेक्ट लगा रहे है जोकि 2600 करोड़ की इन्वेस्टमेंट के साथ एक जगह इन्वेस्ट खत्म नहीं होगा। संजीव अरोड़ा ने प्रभदास को भराेसा दिलाया कि उन्हें अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए जो भी सहयोग चाहिए, वह पंजाब सरकार से दिया जाएगा। उन्हें जो भी अप्रूवल चाहिए वे समयबद्ध ढंग से उपलब्ध करवाई जाएंगी। संजीव अरोड़ा ने बताया कि कंपनी अब अपने पैट्रोल पंप स्थापित करने जा रही है जिस किसी को भी चाहिए उसके दो दिन में लाइसेंस दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ये ऐसे पैट्रोल पंप होंगे जिसमें आज के वाहनों में इस्तेमाल होने वाले हर ईंधन की जरूरत को पूरा किया जाएगा। चाहे वह पैट्रोल वाले हों, गैस वाले हों या इलेक्ट्रिक। मंत्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के इलावा एनवायरमेंट फ्रेंडली सबसे ज्यादा है, जिसमें की प्राइवेट इंडस्ट्री पॉलिसी को लेकर आ रहे जिसमें की पंजाब सबसे अच्छा है।
  • Punjab News: BSNL बॉक्स से टकराने से पूर्व CID इंस्पेक्टर की मौत

    Punjab News: BSNL बॉक्स से टकराने से पूर्व CID इंस्पेक्टर की मौत

    बठिंडाः जिले में गोनियाना रोड पर एनएफएल टाउनशिप गेट नंबर-1 के पास सड़क हादसे में पूर्व सीआईडी इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रिटायर्ड सीआईडी इंस्पेक्टर खेता सिंह के रूप में हुई है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मिली जानकारी के अनुसार खेता सिंह की एक्टिवा बीएसएनएल बॉक्स से टकरा गई और वह सड़क पर गिर गए।

    जिसके बाद वह सड़क पर बेहोश हो गए। लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना देते थाना थर्मल प्रभारी गुरदर्शन सिंह ने बताया कि परिवार के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: लोगों का प्रदर्शन, आधा घंटा रुकी रही वंदे भारत ट्रेन, देखें वीडियो

    Punjab News: लोगों का प्रदर्शन, आधा घंटा रुकी रही वंदे भारत ट्रेन, देखें वीडियो

    बठिंडाः भारत सरकार द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस को पिछले दिनों फिरोजपुर से दिल्ली होते हुए बठिंडा के रास्ते जाने की शुरुआत की गई थी। वहीं वजह से आज गोनियाना (भाई जगता जी) रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के रोष के कारण करीब 35 मिनट तक वंदे भारत ट्रेन को गोनियाना रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से फिरोजपुर से बठिंडा जाने वाले यात्री रोज़ाना अपने काम-धंधे के लिए जाते हैं।

    फिरोजपुर‑बठिंडा डी.एम.यू. 54562 रोज़ाना की तरह पहले पहुंच जाती है और वंदे भारत एक्सप्रेस उसके बाद आती है। लोगों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस को नॉन‑स्टॉप जाने दिया जाता है और लोकल गाड़ी को रोका जाता है। यात्रियों ने इस पर रोष व्यक्त किया कि हम अपने काम पर पहुंचने में देरी हो जाती है। उन्होंने पहले भी रेलवे प्रशासन से कई बार अनुरोध किया पर रेलवे प्रशासन ने कोई समस्या हल नहीं की।

    आज बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर यात्रियों ने स्टेशन मास्टर से अनुरोध किया कि पहले हमारी गाड़ी को आगे जाने दिया जाए और वंदे भारत एक्सप्रेस को बाद में जाने दिया जाए। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने फैसला लिया और वंदे भारत एक्सप्रेस को रोका गया तथा डीएमयू गाड़ी को जाने दिया गया। रेलवे विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मामले में डीएसपी प्रितपाल सिंह ने बताया कि एक पैसेंजर ट्रेन और वंदे भारत ट्रेन के बीच कुछ समय का अंतर था। वंदे भारत ट्रेन पीछे रुक गई, जिसके बाद पैसेंजर ट्रेन के यात्री नीचे उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।