Punjab News: फास्ट फूड संचालक पर बाइक सवार लुटेरों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, घायल

Written by

in

बठिंडाः महानगर में लूटपाट और चोरी की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं देर रात बाइक सवारों ने लूट की नीयत से मोमोज स्टॉल मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान बाइक सवार 3 नकाबपोशों ने व्यक्ति के हाथों पर हमला करके पैसे छीनने की कोशिश की। कोशिश नाकाम होने के बाद लुटेरे पीडित पर तेजधार हथियार से हमला करके मौके से फरार हो गए। घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

मूल रुप से नेपाल निवासी मन बहादुर ने बताया कि मोमोज फास्ट फूड का स्टॉल चलाता है। देर रात जब वह घर को जा रहा था, तभी बाइक पर आए 3 युवकों ने बिना किसी बातचीत के उस पर हमला कर दिया। हमले में तेजधार हथियारों से मन बहादुर की उंगलियां कट गईं और सिर पर भी चोट आई। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उसकी जेब से पैसे लूटने की भी कोशिश की। घायल अवस्था में उसे छोड़कर हमलावर मौके से फरार हो गए।

मन बहादुर के परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी रोते हुए उनके पास आई और घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत मन बहादुर को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले आए। परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी नरिंदर सिंह घायल मन बहादुर का हाल जानने सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना की जानकारी ले ली है और हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *