Category: Rashifal

  • कांग्रेस में आया सियासी भूचाल, चॉपर से शिमला रवाना हुए बागी विधायक, देखें वीडियो

    ऐसे गिरने से बच सकती कांग्रेस की सरकार

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट के बीच हरियाणा के पंचकूला से बड़ी खबर है। यहां पर बागी 6 कांग्रेस विधायकों से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर राजीव जिंदल ने मुलाकात की है। सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा, धर्मशाला के सुधीर शर्मा, लाहौल स्पीति के रवि सिंह ठाकुर, हमीरपुर के बड़सर से आईडी लखनपाल, ऊना के गगरेट से चैतन्य ठाकुर, ऊना के कुटलेहड़ से देवेंद्र भुट्टो शामिल हैं। ये सभी कांग्रेस के विधायक हैं। वहीं, निर्दलीय विधायकों में आशीष शर्मा, होशियार सिंह और केएल ठाकुर हैं।जो कि पंचकूला में एक निजी होटल में ये विधायक ठहरे हुए थे। यहां पर बिंदल ने इनसे मीटिंग की है। अहम बात है कि मीटिंग के बाद अब ये छह विधायक शिमला के लिए रवाना हुए हैं।

    शिमला रवानगी के लिए स्पेशल चॉपर का इंतजाम इनके लिए किया गया है। ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास ये विधायक पहुंचे और यहां से चॉपर के जरिये शिमला पहुंचेंगे। होटल में राजेंद्र राणा ने कहा कि वह कांग्रेस में ही हैं। साथ ही क्रॉस वोटिंग के सवाल पर राणा बोले कि हिमाचल में क्रॉस वोटिंग कोई नई बात नहीं है। गुजरात, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों में भी क्रॉस वोटिंग भी होती रही है। वहीं, फ्लोर टेस्ट को लेकर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। इसी तरह कांग्रेस के बागी विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि वह लाहौल स्पीति के हितों के लिए यहां आए हैं और उन्होंने इसी कारण भाजपा राज्यसभा के विजेता हर्ष महाजन को वोट किया है।

    बता दें कि इन 6 बागियों के साथ भाजपा के विधायक विक्रम ठाकुर और राकेश जम्वाल भी पंचकूला आए थे। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधायकों में से कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं। कांग्रेस के 6 विधायक सुक्खू के खिलाफ है। इसी के साथ 3 निर्दलीय विधायक भी बीजेपी का समर्थन कर रहे है। इस हिमाचल में बजट सत्र चल रहा है। बजट पारित करते समय विपक्ष सदन में डिविजन मांग सकता है। ऐसे में मतदान होने के आसार हैं। अगर कांग्रेस के 6 विधायक सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेते हैं तो सरकार के पास बड़ा मौका है। वोटिंग हुई तो 34 विधायकों का समर्थन सरकार को है। अगर विधायक सरकार के पक्ष में वोट करेंगे और सरकार गिरने से बच जाएगी। क्योंकि तब बहुमत का आंकड़ा 32 रह जाएगा।

    इतना ही नहीं सरकार को गिरने से बचाने के लिए स्पीकर बागी कांग्रेसी विधायकों को सस्पेंड भी कर सकते हैं। अगर ऐसी पैदा होती है तो बहुमत के लिए सिर्फ 32 वोट चाहिए होंगे। ऐसे भी कांग्रेस सरकार बनाने में सफल हो जाएगी। बता दें बजट सत्र में अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता है। ऐसे में बीजेपी बजट पारित करने के लिए वोट करने की मांग की जा सकती है।

  • पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला, घटना से पहले का वीडियो आया सामने, देखें वीडियो

    बिलासपुरः सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, उनके बेटों और कुछ अन्य लोगों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस हमले में बंबर ठाकुर को चोटें आई हैं। इस मामले में 11 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा हैकि इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 5 की तलाश जारी है। इस घटना से पहले का वीडियो भी सामने आया है।

    वायरल हो रहे वीडियो में बंबर ठाकुर बिल्डकॉन लिमिटेड रेलवे के अधिकारी के कार्यालय में कुछ बात करते दिख रहे हैं। इसमें कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं, जिनकी बंबर ठाकुर से बहस होती दिख रही है। देखते ही देखते मामला धमकियों और खींचतान तक पहुंच गया। बंबर ठाकुर की एक तस्वीर सामने आई जिसमें उनके चेहरे पर घाव नज़र आ रहे हैं। संभवत: यह उसी वीडियो के बाद आई चोटें हैं क्योंकि इस तस्वीर और बहस वाले वीडियो में उनके कपड़े एक जैसे हैं।

    बंबर ठाकुर और उनके बेटे अक्सर विवादों में रहे हैं। उनपर कॉल करके धमकाने, मारपीट, हंगामे और कुछ अन्य संगीन मामलों में आरोप समय समय पर लगते रहे हैं। हालांकि, उनका कहना है कि ये सब बातें विपक्षियों की साजिश है। इस बार भी उनके समर्थकों ने हमले का आरोप बीजेपी पर लगाया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बंबर ठाकुर पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी तत्वों और हिंसा या उपद्रव फैलाने वालों को किसी कीमत सहन नहीं किया जाना चाहिए।

  • फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी

    पर्यटकों के लिए फिर रास्ता हुआ बंद 

    रोहतांगः हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है। रविवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी रहा। ऑरेंज अलर्ट के बीच 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में 15, कोकसर में 5, सिस्सू में 2 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। अटल टनल रोहतांग के आसपास, सोलंगनाला, बारालाचा, शिकुंला पास, छितकुल और अन्य चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। सोमवार को पूरे प्रदेश में भारी से भारी बारिश, बर्फबारी का रेड अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 और 21 फरवरी को बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 22 और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 24 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा।

    जिला किन्नौर में रविवार दोपहर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे जिले का न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे लुढ़क गया है। जिले के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों छितकुल और रक्षम में ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है तो वहीं निचले इलाकों में बारिश हो रही है। सोमवार के रेड अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों और आम लोगों को बर्फीले और संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है। रविवार को कुल्लू, मनाली, शिमला समेत प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इससे कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। किसान व बागवान बारिश व बर्फबारी के इंतजार में हैं। साल 2024 में एक बार ही अच्छी बर्फबारी हुई है जो सेब की फसल के लिए नाकाफी है। बारिश-बर्फबारी होने से प्रदेश के किसानों और बागवानों को फायदा होगा।

    अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर और सोलंगनाला में दोपहर बाद से बर्फबारी के चलते अटल टनल पर्यटकों के लिए फिर बंद हो गई है। हालांकि, आपातकाल हालात में ही सोलंगनाला से आगे फोर बाई फोर वाहन भेजे जा रहे हैं। अटल टनल के आसपास लगभग 9 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हो गई है। प्रशासन ने अटल टनल की ओर गए पर्यटकों को दोपहर बाद मनाली की ओर भेजना शुरू किया। धुंधी, सोलंगनाला में भी बर्फबारी के दौर शुरू हो गया है। निचले इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो देर रात मनाली में भी बर्फबारी शुरू होने की संभावना है। मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि टनल के आसपास भारी बर्फबारी के कारण पर्यटक वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। उन्होंने पर्यटकों व आम लोगों से अपील की है कि मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा करें।

  • कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को नहीं, वकील को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

    शिमलाः कांग्रेस ने हिमाचल से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं। इस क्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को राज्यसभा का उम्मीदवार नियुक्त किया गया है। वह आज शिलमा में नामांकन दाखिल करेंगे। उधर, अब यह भी तय हो गया है कि प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा नहीं जाएंगी। बता दें, जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो रहा है जिसके चलते राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है।

  • विजीलेंस ने पेपर लीक मामले में 2 गिरफ्तार

    हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन पेपर लीक स्कैम में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम  को पोस्ट कोड 962 सचिवालय क्लर्क का पेपर लीक होने के सबूत मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हमीरपुर के रहने वाले सोहन और घनाला गांव के रहने वाले रवि के रूप में हुई है। सोहन HPPSC के पास ही ढाबा चलाता है, जबकि रवि HRTC से बर्खास्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर है। रवि पहले भी एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

    विजिलेंस को सोहन और रवि के मोबाइल से लीक प्रश्न पत्र मिले हैं। SIT ने गत रात को इस मामले में नया केस दर्ज किया है। अब तक पेपर लीक स्कैम में 14 FIR दर्ज हो चुकी हैं। अलग-अलग मामलों में कुल 25 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। HPSSC ने पिछले साल अप्रैल में सचिवालय क्लर्क का पेपर लिया था। अभी तक उसका रिजल्ट जारी नहीं हुआ है।

  • पुलिस चौंकी के बाहर फिल्मी स्टाइल में आए हमलावारों ने सरेआम चलाई तलवारें, देखें CCTV

    कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस जिला नूरपुर के तहत सदवां पुलिस चौकी के बाहर गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां फिल्मी स्टाइल में आए हमलवारों ने तलवारें चलाई। हालांकि हमलावारों ने तलावरे दुकान के शटर पर मारी है, लेकिन इस घटना के दौरान लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं पुलिस ने तलवारें चलाने व मारपीट करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कलभूष  निवासी पंदरेहड़, संजीवन सिंह निवासी गांव लखनाट, प्रदीप राणा निवासी लुहारपराव रोहित राणा निवासी  लुहारपरा नूरपुर के रूप में हुई  हैं।

    शिकायतकर्ता अनिल कुमार पुत्र बलवीर सिंह निवासी सदवां ने इस अभियोग  में नामजद आरोपियों पर उसे व उसके भाई नरेंद्र पर तलवार से हमला करने व  उन्हें गाड़ी से कुचल कर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।  इस पर पुलिस ने  चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर  भादंस विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1) के तहत मामला दर्ज किया है। बुधवार को सदवां में दोनों पक्षों  की किसी पुरानी रंजिश के चलते कहासुनी हुई थी। इसी दौरान आरोपियों ने  शिकायतकर्ता अनिल कुमार व उसके भाई नरेंद्र पर हमला कर दिया।

    जब शिकायतकर्ता अपने भाई के साथ सदवां पुलिस चौकी पहुंचा तो फिल्मी स्टाइल में आरोपी भी उनका पीछा करते हुए कार में सवार होकर पुलिस चौकी पहुंच गए  और चौकी के बाहर तलवार लहराने लग पड़े। जहां चौकी में तैनात महिला  कांस्टेबल ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत पुलिस चौकी का मेन गेट बंद कर दिया। अन्यथा तेजधार हथियार से लैस आरोपी किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते थे। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को नूरपुर की अदालत में पेश किया। जहां से चारों आरोपियों को पांच  दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया।  उधर, एसपी नूरपुर अशोक रतन ने कहा कि ऐसे शरारती तत्वों को किसी भी सूरत  में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद चार आरोपियों को  गिरफ्तार किया है।

  • सतलुज नदी में गिरी कार, एक की मौ’त, पूर्व मेयर का बेटा लापता

    किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में इनोवा कार सतलुज नदी में जा गिरी। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। तमिलनाडु का टूरिस्ट 16 घंटे से भी अधिक समय से लापता है। एक टूरिस्ट गंभीर रूप से घायल है। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के बाद उसे शिमला IGMC रेफर किया गया है। मृतक की पहचान लाहौल स्पीति के ताबो निवासी तेंजिन के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार तमिलनाडु के 2 टूरिस्ट इनोवा गाड़ी (HP-01AA-1111) में स्पीति-किन्नौर घूमने आए थे। रविवार को वह किन्नौर से शिमला की ओर लौट रहे थे। दोपहर 3 बजे के करीब किन्नौर के पांगी नाला के पास NH-5 पर इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी पलटी तो गोपीनाथ (33) कार की खिड़की से निकलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार ड्राइवर तेंजिन और दूसरा टूरिस्ट सतलुज में बह गए। 

     जो व्यक्ति लापता हो गया है, वह एआईएडीएमके नेता और ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के पूर्व मेयर ‘सैदाई’ दुरईसामी का बेटा है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब दोनों का सुराग नहीं लगा NDRF को मौके पर बुलाया गया। रविवार देर शाम NDRF ने तेंजिन का शव सतलुज से बाहर निकाला। अंधेरा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। सोमवार सुबह फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अभी तक दूसरे टूरिस्ट का सुराग नहीं लग पाया है। SHO जनेश्वर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। टूरिस्ट की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है

  • वोल्वो-कैंटर की भीषण टक्कर, मौ’त, कई घायल

    शिमला : मंडी के सुंदरनगर में आज सुबह एक वोल्वो बस और केंटर में जोरदार टक्कर हो गई। इससे बस ड्राइवर की मौत हो गई। वोल्वो बस में कुल 51 यात्री सवार थे। एक-दो को मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर सुंदरनगर के सलापड़ एरिया में हुआ। सूचना के अनुसार बस दिल्ली से पर्यटकों को लेकर मनाली आ रही थी। सुंदरनगर के जडोल के पास ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे आयशर केंटर से टकरा गई। इससे बस ड्राइवर को गंभीर रूप से घायल हो गया।

    ड्राइवर को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान रूप सिंह निवासी ढालपुर कुल्लू के तौर पर हुई है। इसके बाद सभी पर्यटक दूसरी बस से मनाली के लिए रवाना हुए। आयशर कैंटर में पाइपें लोड थी। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। यह हादसा आज सुबह 4.40 बजे का बताया जा रहा है। बस की टक्कर से केंटर भी दूसरी लेन को चला गया।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में उप प्रधान के बेटे सहित 2 की मौ+त

    मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसा हुआ है। आधी रात हुए हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हुई है। घटना में ट्रैंपो ट्रेवलर गाड़ी भी सड़क पर पलट गई और उसमें सवार लोग भी चोटिल हुए हैं। मृतक युवकों की पहचान 21 वर्षीय हरीश, पुत्र मितर देव और  20 वर्षीय ललित पुत्र विधि चंद गांव जवाली, डाकघर पटरीघाट, तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। इस घटना में ट्रैवलर में सवार 3-4 सवारियों को भी चोटें आई हैं। हरीश उपप्रधान का बेटा था। फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, मंडी शहर के चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पुलघराट का पास यह हादसा हुआ है। बाइक और गाड़ी में टक्कर होने से बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। बीती रात 12:30 बजे की यह घटना है। हादसे के बाद मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मंडी जिला के बल्ह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया था।

    बाइक सवार दोनों युवक नेरचौक से मंडी की तरफ और ट्रैवलर गाड़ी कुल्लू से चंडीगढ़ की तरफ से जा रही थी। मंडी शहर में पुलघराट के पास इन दोनों वाहनों की टक्कर को गयी, जिसमें बाइक सवार दोनों युगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां पर सड़क पर पत्थर भी गिरे हुए हैं। सदर थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

  • दर्दनाक हादसा : खाई में गिरा टिप्पर, 2 की मौ’त

    सिरमौर :  अनियंत्रित होकर टिप्पर खाई में गिरने का मामला सामने आया है। गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। हादसा रजाना गांव के पास हुआ। गुरुवार रात करीब 10 बजे टिप्पर माइना से रजाना की ओर जा रहा था। टिप्पर में देवेंद्र और रामानंद सवार थे। अचानक रजाना गांव के पास टिप्पर अनियंत्रित हो गया और 80 मीटर गहरी खाई में गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े चले आए। उन्हें टिप्पर के खाई में गिरने के बारे में पता चला। लोगों ने तुरंत संगड़ाह पुलिस को इसकी सूचना दी।

    पुलिस के आने तक लोग खुद ही रेस्क्यू में लग गए। वह खाई में उतरे और टिप्पर में खून से लथपथ पड़े देवेंद्र और रामानंद को बाहर निकाला। इतने में पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हादसे की सूचना लोगों ने प्रशासनिक टीम को भी दी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतकों की पहचान गांव बड़वाना के रहने वाले देवेंद्र (31) और रजाना के रहने वाले रामानंद (41) के रूप में हुई है।