Category: Maharashtra>Mumbai
-

Mumbai News: इस इलाके में 12 घंटे तक नहीं आएगा पानी, बीएमसी ने की घोषणा
मुंबई: प्रस्तावित विकास योजना सड़क परियोजना के एक भाग के तौर पर बीएमसी योगी हिल रोड वीणानगर मुलुंड में 600 मिमी व्यास की पानी की पाइपलाइन के लिए जरुरी कनेक्शन कार्य करेगी। यह काम 19 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे के बीच निर्धारित है। इस 12 घंटे की अवधि के दौरान टी वॉर्ड के अंतर्गत मुलुंड (पश्चिम) के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में मालाबार हिल रोड स्वप्ननगरी वीणानगर, मॉडल टाउन रोड, योगी हिल रोड, घाटीपाड़ा और बी.आर रोड शामिल हैं। इन सभी में आमतौर पर शाम 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच दैनिक जल आपूर्ति होती है। -

Mumbai News: 19 जुलाई को 12 घंटे की पानी कटौती, बीएमसी का अलर्ट जारी
बृहन्मुंबई: महानगरपालिका (बीएमसी) ने आगामी विकास योजना सड़क परियोजना के अंतर्गत पाइपलाइन कनेक्शन कार्य के चलते 19 जुलाई को मुलुंड (पश्चिम) के कई हिस्सों में 12 घंटे की जलापूर्ति बंद रखने की घोषणा की है। यह कार्य सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक किया जाएगा, जिसके दौरान टी-वार्ड के तहत आने वाले इलाकों में पानी नहीं मिलेगा। बीएमसी के अनुसार यह कार्य योगी हिल रोड, वीणानगर क्षेत्र में 600 मिमी व्यास की पानी की पाइपलाइन जोड़ने के लिए किया जा रहा है। इस कारण निम्नलिखित इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। मालाबार हिल रोड स्वप्ननगरी, वीणानगर, मॉडल टाउन रोड, योगी हिल रोड, घाटीपाड़ा, बीआर रोड, उल्लेखनीय है कि इन क्षेत्रों में आमतौर पर दोपहर 1:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक जल आपूर्ति की जाती है। बीएमसी ने निवासियों से अपील की है कि वे 19 जुलाई से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी जमा कर लें । बीएमसी ने स्वास्थ्य संबंधी एहतियात के तौर पर यह भी सलाह दी है कि जलापूर्ति बहाल होने के बाद 3 से 4 दिनों तक पानी को छानकर और उबालकर ही उपयोग करें
-

Mumbai News: ड्राइविंग लाइसेंस मांगने पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हमला
नालासोपारा: नगीनदास पाड़ा स्थित सितारा बेकरी में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक ट्रैफिक ड्राइविंग लाइसेंस मांगने के दौरान पिता-पुत्र ने दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। यह घटना नगीनदास पाड़ा स्थित सितारा बेकरी के पास सुबह करीब 10 बजे हुई, जिसे राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
पुलिस के अनुसार पार्थ नारकर नामक युवक को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी चलाते हुए आ रहा था। ट्रैफिक कांस्टेबल हनुमंत सांगले और शेषनारायण आठ्रे ने रोका था। पूछताछ के दौरान युवक ने अपने पिता मंगेश नारकर को मौके पर बुला लिया। मामला कुछ ही मिनटों में हिंसक हो गया और दोनों ने मिलकर पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे चलाए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ अभद्रता की और उन्हें सड़क पर गिराकर मारने का प्रयास किया। जिसकी वीडियो हाँ से निकल रहे लोगों ने बना ली। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि आरोपी बेकाबू कर मार रहे है। इस हमले के बाद पुलिस ने सरकारी कर्मचारी पर हमला, ड्यूटी में बाधा डालने के लिए चोट पहुँचाना और शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
-

ईडी ने 4 ठिकानों पर की छापेमारी, जब्त की बेहिसाबी नकदी
मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से चार जगहों पर छापेमारी की गई है। छापेमारी के बाद ईडी ने एक बड़े अवैध व्यापार और सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश किया है। छापेमारी में 3.3 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी, लग्जरी घड़ियां, आभूषण, विदेशी मुद्रा और महंगे वाहन जब्त किए गए हैं। यह जांच 9 जनवरी 2025 को इंदौर के लसूड़िया पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2) और 318(4) (जो पहले भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 थी) के अंतर्गत एक प्राथमिकी पर आधारित है। ईडी ने अब धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के अंतर्गत मामले की जांच शुरु कर दी है।संचालन के लिए किया गया था इस्तेमाल
डिजिटल ट्रेडिंग और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म जांच के दायरे में एजेंसियां कई डिजिटल ट्रेडिंग और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म की जांच कर रही है। इसमें वीमनी, वीएम ट्रेडिंग, स्टैंडर्ड ट्रेड्स लिमिटेड, आईबुल कैपिटल, लोटसबुक, 11 स्टार्स और गेमबेटलीग शामिल है। इन प्लेटफॉर्मों का कथित तौर पर अवैध डब्बा व्यापार और ऑनलाइन सट्टेबाजी के संचालन के लिए इस्तेमाल किया गया था इसमें व्हाइट लेबल ऐप्स का इस्तेमाल किया गया था जहां लाभ-साझाकरण समझौतों के आधार पर एडमिन अधिकारों को स्थानांतरित किया गया था। ईडी ने नेटवर्क से जुड़े हवाला ऑपरेटरों और फंड मैनेजरों की पहचान की है। जिन आरोपियों की पहचान हुई है उसमें मुख्य आरोपी विशाल अग्निहोत्री कथित तौर पर वीमनी और सट्टेबाजी साइट 11 स्टार्स का मालिक था। उसने शुरुआत में लोटसबुक प्लेटफॉर्म का प्रशासनिक नियंत्रण 5 प्रतिशत लाभ शेयर के आधार पर हासिल किया और बाद में 0.125 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हुए। ये अधिकार धवर देवराज जैन को हस्तांरित कर दिए गए।नकद हस्तांतरण और भुगतान करता था
सूत्रों की मानें तो धवल जैन ने अपने सहयोगी जॉन स्टेट्स उर्फ पांडे के साथ मिलकर एक कस्टम व्हाइट-लेबल सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म बनाया था जिसका इस्तेमाल अग्निहोत्री ने 11 स्टार्स. इन को संचालित करने के लिए किया। एक अन्य आरोपी मयूर पाड्या उर्फ पाड्या कथित तौर पर एक हवाला ऑपरेटर के तौर पर काम करता था और सट्टेबाजी सिंडिकेट के लिए बड़ी मात्रा में नकद हस्तांतरण और भुगतान करता था। -

Mumbai News: एयरपोर्ट से Chocolate Box में 62.6 करोड़ की कोकीन लेकर जा रही महिला गिरफ्तार
मुंबईः राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) मुंबई ने मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक भारतीय महिला से 62.6 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन जब्त की गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। डीआरआई के अनुसार, डीआरआई मुंबई के अधिकारियों को विशेष खुफिया जानकारी मिला कि 14 जुलाई को दोहा से मुंबई आ रही एक भारतीय महिला भारत के पास नशीले पदार्थों की तस्करी करेगी।
उक्त खुफिया जानकारी के आधार पर, डीआरआई मुंबई के अधिकारियों ने 14 जुलाई को मुंबई हवाई अड्डे पर महिला यात्री के आगमन पर उसे रोक लिया। उसके सामान की गहन जांच के बाद 6 ओरियो बॉक्स और 3 चॉकलेट बॉक्स बरामद हुए। खोलने पर, सभी 9 बॉक्सों में कोकीन पाई गई। डीआरआई ने बताया कि कुल 300 ऐसे कैप्सूल बरामद किए गए। सभी कैप्सूलों की फील्ड टेस्ट किट से अलग-अलग जांच की गई, जिसमें कोकीन की पुष्टि हुई।
अवैध बाजार में 62.6 करोड़ रुपये मूल्य की अनुमानित कीमत वाला कुल 6261 ग्राम कोकीन बरामद किया गया और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया। इसके अलावा, उक्त यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। आगामी जांच जारी है।
-

Mumbai News: सड़क पार कर रही महिला को कार ने कुचला, दर्दनाक मौत
मुंबईः बांद्र-वर्ली सी लिंक रोड पर एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। एक कार चालक ने सड़क पार करते समय महिला को टक्कर मार दी जिसके बाद महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और चालक पर एफआईआर दर्ज की। पुलिस महिला की पहचान करने और उसके रिश्तेदारों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात लगभग 10:30 बजे की है। महिला सड़क पर बेहोश पड़ी थी जिसके बाद उसे बांद्रा पश्चिम में मौजूद एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हुई है। उन्हें देखने से लगता है कि मृतक एक बेसहारा महिला थी। क्योंकि उसके पास से कोई दस्तावेज या मोबाइल नहीं मिला है।कार चालक की पहचान हुई
कार चालक की पहचान हो गई है। चालक का नाम गुरविंदर सिंह कीर (48) के रूप में हुई है। उसे बांद्रा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमें धारा 106(1) (लापरवाही से मौत का कारण बनना), 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से गाड़ी चलाना), और 125 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 (खतरनाक ड्राइविंग) शामिल है। हालांकि, पुलिस को शक है कि उस रात बारिश हो रही थी, संभावना है कि कार चालक ने उसे देखा न हो और उसे टक्कर मार दी।” -

Mumbai News: AC Trains में सफर करने वाले यात्री हो जाएं सावधान, झेलनी पड़ सकती है परेशानी
मुंबईः एसी वाली ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए बडी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उपनगर की रेल सेवाओं में अचानक कुछ रुकावट आई है जिस कारण मुंबई की पश्चिमी लाइन पर आज लोकल एसी ट्रेनें नॉन-एसी के रूप में चलेंगी। यह जानकारी रेलवे के मुख्यअधिकारियों के तरफ से दी गई।
रेलवे के अधिकारियों की और से प्रभावित हुई ट्रेनों की लिस्ट जारी की गई है। इनमें 94011 महालक्ष्मी – विरार, 94024 विरार – चर्चगेट, 94029 चर्चगेट – बोरीवली और 94040 बोरीवली – चर्चगेट शामिल हैं। यह चारों ट्रेनें दिन भर नॉन-एसी लोकल के रूप में चलेंगी जिस कारण एसी वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है। हालांकि तकनीकी खराबी की समान्य पुष्टि नहीं की गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी को जल्द से जल्द ठीक करने और यात्रियों को हो रही असुविधा पर सक्रिय रूप से काम किया जा रहा हैं।
X पर दी जानकारी
” पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि असुविधा के लिए हमें खेद है यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अद्यतन ट्रेन समय के लिए संलग्न कार्यक्रम देखें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
-

Mumbai News: नशीली दवाओं पर नकेल कसने की योजना बना रही सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
मुंबई: नशीली दवाओं की समस्या पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार कई कदमों पर विचार कर रही है, जिनमें नशीली दवाओं से जुड़े मामलों में किशोरों की उम्र कम करना, विशेष मादक पदार्थ अभियान और नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल नाइजीरियाई जैसे विदेशियों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करना शामिल है।
छत्रपति संभाजी नगर से विधायक विलास भूमरे द्वारा इस मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को विधानसभा में यह घोषणा की। शिवसेना (यूबीटी) विधायक वरुण सरदेसाई ने भी भूमरे की चिंताओं को दोहराया। भूमरे ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नशीली दवाओं की आसानी से उपलब्धता पर गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा कि एमडी, केटामिन और यहां तक कि सिंथेटिक ड्रग्स भी खुलेआम बेचे जा रहे हैं।
इसी तरह सरदेसाई ने बताया कि बांद्रा पूर्व के कई घनी आबादी वाले झुग्गी-झोपड़ियां खुलेआम नशीली दवाओं की तस्करी का अड्डा बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अक्सर इन भीड़भाड़ वाले इलाकों में घुसने से हिचकिचाती है। सरदेसाई ने कहा कि ये (नाइजीरियाई) आरोपी अक्सर निर्वासन से बचने के लिए कोई और छोटा-मोटा अपराध कर बैठते हैं, जिससे न्याय में देरी होती है और उनकी कानूनी स्थिति जटिल हो जाती है।
फडणवीस ने आश्वासन दिया कि बांद्रा पूर्व के बेहरामपाड़ा, भारत नगर, गोलीबार और नौपाड़ा इलाकों में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी विदेशियों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर केंद्र के साथ बातचीत चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने हमें सूचित किया है कि मामूली अपराधों से जुड़े मामलों में, मामूली आरोपों को कानूनी रूप से वापस लेने और फिर तुरंत निर्वासन पर विचार किया जा सकता है।
-

Mumbai News: सुरक्षा चेतावनी के बाद भी नदी में कूदे 2 युवक, पुलिस ने बरामद किए शव
मुंबई: सोमवार को पिकनिक पर दो युवकों को जाना भारी पड़ गया। युवक मुंबई के गोरेगांव नायगांव के पास में चिंचोटी नदी में डूब गए। पीड़ित युवक छ: दोस्तों के ग्रूप का एक हिस्सा थे। वह नहाते समय नदी की तेज धारा में फंस गए। पुलिस के मुताबिक, यह समूह सुबह करीबन 11 बजे मनोरम लेकिन जोखिम भरे चिंचोटी इलाके में पहुंचा। पिछली घटनाओं के कारण घटनास्थल पर मौजूदा प्रतिबंधों के बाद भी दोस्त दोपहर में नदी में उतरे। उनमें से दो की पहचान गोरेगांव के अशोक नगर के रहने वाले प्रेम प्रल्हाद शाहजराव (22) और सुशील भारत धाबले (25) के तौर पर हुई है। दोनों इस दौरान नदी की धारा में बह गए।दोस्तों ने किया अधिकारियों को सूचित
दोस्तों ने तुरंत ही अधिकारियों को सूचित कर दिया। पुलिस और दमकल विभाग ने तलाशी अभियान शुरु कर दिया है और शाम को 05 बजे तक शव बरामद कर लिए हैं। दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में ऐसी घटना हुई है। स्थानीय अधिकारियों के द्वारा बार-बार चेतावनियां और प्रतिबंधों के बाद भी चिंचोटी में पर्यटक आ रहे हैं। ऐसे में बात न मानने के बाद उन्हें अक्सर घातक परिणाम भुगतने पड़ते हैं। -

Mumbai News: शहर में लगा कबूतरखानों पर बैन
मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने कबूतरों की बीट से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए मुंबई भर में कबूतरों के आहार क्षेत्रों (कबूतरखानों) को बंद करने का फैसला किया है। हालांकि, विस्थापित पक्षियों की आबादी का प्रबंधन करने और आवासीय क्षेत्रों में उपद्रव से बचने के लिए सरकार शहरी बस्तियों के बाहर समर्पित कबूतर पार्क स्थापित करने की योजना बना रही है।
उद्योग मंत्री उदय सामंत ने महाराष्ट्र विधान परिषद को सूचित किया कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को शहर के बाहरी इलाकों में उपयुक्त स्थानों की पहचान करने का निर्देश दिया जाएगा, ताकि इन पार्कों को विकसित किया जा सके, जहां कबूतरों को चारा दिया जा सके और उनका उचित प्रबंधन किया जा सके।
शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक सुनील शिंदे ने नियम 93 के तहत यह मुद्दा उठाया और चिंता व्यक्त की कि कबूतरखानों के बंद होने से कबूतर आवासीय भवनों में शरण ले सकते हैं, जिससे नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जोखिम और असुविधा हो सकती है। शिंदे ने कहा, “तपेदिक जैसी बीमारियां कबूतरों की बीट से जुड़ी हुई हैं और ऐसे संक्रमणों के कारण मौतों के मामले भी सामने आए हैं।”
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, मंत्री सामंत ने इस मुद्दे की गंभीरता को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, “केईएम अस्पताल की एक रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करती है कि कबूतरों की बीट कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार है। जनप्रतिनिधि लगातार मुंबई में कबूतरखानों को बंद करने की मांग कर रहे हैं।” हम कबूतरों को आबादी वाले इलाकों से दूर रहने के लिए नहीं सिखा सकते। अगर बिना किसी विकल्प के उन्हें खाना देना बंद कर दिया गया, तो बड़े झुंड आवासीय कॉलोनियों में घुस सकते हैं और बड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसलिए, इसे नियंत्रित करने के लिए, बीएमसी को आवासीय इलाकों के बाहर कबूतर पार्क बनाने पर विचार करने का निर्देश दिया जाएगा, जहां पक्षियों को खाना खिलाया जा सके और उनकी उचित देखभाल की जा सके”।
प्रस्तावित पार्कों का उद्देश्य जन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और पक्षियों के साथ मानवीय व्यवहार के बीच संतुलन बनाना है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सरकार के इस फैसले से न तो नागरिकों और न ही शहर की पक्षी आबादी को कोई नुकसान हो।