Mumbai News: सड़क पार कर रही महिला को कार ने कुचला, दर्दनाक मौत

मुंबईः बांद्र-वर्ली सी लिंक रोड पर एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। एक कार चालक ने सड़क पार करते समय महिला को टक्कर मार दी जिसके बाद महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और चालक पर एफआईआर दर्ज की। पुलिस महिला की पहचान करने और उसके रिश्तेदारों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात लगभग 10:30 बजे की है। महिला सड़क पर बेहोश पड़ी थी जिसके बाद उसे बांद्रा पश्चिम में मौजूद एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हुई है। उन्हें देखने से लगता है कि मृतक एक बेसहारा महिला थी। क्योंकि उसके पास से कोई दस्तावेज या मोबाइल नहीं मिला है।
Leave a Reply